Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jan 2022 · 1 min read

सूर्य अवतरण

सूर्य देवता आ गये दिशायें प्रकाशित हुई
गुंज हुई जीवन जागा तमी विनाशित हुई

प्रातःप्रफुल्लित हरियाली बहती मंद पवन
पंछी करें कलरव झूमे मतवाला मस्त मन

केतकी गुलाब जूही चम्पा महकाते उपवन
जीवन तरंगित उल्लासित मन खिलता तन

कलकल कर्णप्रिय संगीत सुनाये जल तरंग
ओस बूंदे पुष्प पे पत्तापत्ता पल्लवित उमंग

शंखनाद पूजा की घंटी सुवासित वातावरण
मादक मनोरम मनमोहक सूर्य का अवतरण

स्वरचित मौलिक
सर्वाधिकार सुरक्षित
अश्वनी कुमार जायसवाल कानपुर

Loading...