Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Dec 2021 · 1 min read

नव वर्ष

नमस्तुभ्यं नव वर्षम्
नमस्तुभ्यं नव वर्षम्
करूँ अभिनन्दन नव वर्ष तुम्हारा
आना तुम , शुभ सन्देशा लाना
हर मुँह पर मुस्कान लाना
कोई शुभ सन्देशा लाना

नमस्तुभ्यं नव वर्षम्
नमस्तुभ्यं नव वर्षम्

खुशियों का आँगन सजे
फलक तक आशाएं पले
मुक्ति मिले वायरसों से
गीत सुनाई दे आहटों में
प्रगति की ऊँचाई को छूना
कोई नव संदेशा लाना

नमस्तुभ्यं नव वर्षम्
नमस्तुभ्यं नव वर्षम्

Loading...