Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Oct 2021 · 1 min read

बोली बोली बीबी मेरी __ घनाक्षरी

बोली बोली बीवी मेरी सुनो मेरे पतिदेव.
मुझसे किया था वादा उसको निभाओ ना।।
झुमका दिलाऊं तुझे कंगन दिलाऊंगा मैं।
लाए नही चूड़ी पायल ,कुछ तो दिलाओ ना।।
तेरे लिए सब करूं,तुझपे ही मरता हूं।
ऐसे झूटें सपने तो हमको दिखाओ ना।।
चलाओगे कब तक,लाओगे नहीं क्या कुछ।
बोलो बोलो सच बोलो, झूँट तो सिखाओ ना।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...