Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Aug 2021 · 1 min read

राम राज्य

राम राज्य चाहिए सबको
पर राम किसी को नहीं बनना।
सुखी संसार चाहिए सबको
पर दूसरों को कोई सुख नहीं देना।
राम राज्य चाहिए अगर तुमको
तो पहले राम जैसे तुम बनो।
अपने मन – मस्तिष्क के अंदर
उनका एक गुण तो धाराण करो।
राम राज्य चाहिए अगर तो
राम तुम्हें बनना होगा।
अपने मन – मस्तिष्क के अंदर
उनके गुणों को‌ धाराण करना होगा।
क्योंकि…
जबतक राम नहीं बसेंगे मन के अंदर
तबतक राम राज्य कैसे बनेगा जग के अंदर।

– श्रीयांश गुप्ता

Loading...