Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Apr 2021 · 1 min read

विजया घनाक्षरी

दिनांक 12/4/21
विषय – विजया घनाक्षरी

विजया घनाक्षरी
*************
अपार शक्ति धारणी,जगत हित कारणी,समूह पाप तारणी,दयाली मात कालका ।

असुर रण नाशनी, खप्पर कर वासनी,प्रचण्ड घोष हासनी,
कपाली मात कालका ।

अधर्म बढ़ी करनी,न जाय दशा बरनी,हैरान हुई धरनी, जै काली मात कालका ।

संग्राम थाम लीजिये,हताशा दूर कीजिये, कोरोना मार दीजिये,कृपाली मात कालका।

गुरू सक्सेना
नरसिंहपुर मध्यप्रदेश

Loading...