Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Apr 2021 · 1 min read

परेशानियां

एक के बाद एक नई आती है परेशानियां
कभी खत्म नहीं होती है ये परेशानियां
भले ही दिल को दुखाती है परेशानियां
लेकिन जीना भी सिखाती है परेशानियां।।

घबराकर इनसे दूर नहीं होती परेशानियां
रोने से भी नहीं पिघलती है परेशानियां
जब तक टालोगे कुछ नहीं होगा इनका
लड़कर ही इनसे दूर होती है परेशानियां।।

गरीब हो या अमीर सबको होती है परेशानियां
बच्चा हो या बुजुर्ग सबको होती है परेशानियां
नर हो या नारी सबको होती है परेशानियां
सामना करने से ही दूर होती है परेशानियां।।

बहुत चिंतित रहता है वो हमेशा
जो घबरा जाता है देखकर परेशानियां
कुछ नहीं बस थोड़ा साहस चाहिए
दूर हो जाती है बड़ी बड़ी परेशानियां।।

परेशानियों के बिना ये जीवन कैसा
समतल पथ पर चल रहा कोई जैसा
कुछ देर में नीरस सा लगता है वो रास्ता
परेशानियों के बिना होगा ये जीवन वैसा।।

रखो साहस, ठान लो अपने मन में
कोई तुम्हें ना रोक पायेगा कभी
कितनी भी बड़ी हो वो परेशानी
खत्म हो जाएगी मुकाबला करने से
वो फिर लौटकर ना आएगी कभी।।

Loading...