Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Dec 2020 · 1 min read

"कोरोना" काव्य प्रतियोगिता

जय माँ शारदे
विधा-दोहा छंद

कोरोना का वायरस,विस्तृत जग में आज।
सावधानियां ही मनुज,सबसे बड़ा इलाज।।

हाथ धोइए आप तो,साबुन से दस बार।
तुलसी,नीम ,इलायची,है इसका उपचार।।

फ़ास्ट फूड से दूरियाँ, आवश्यक श्रीमान।
गर्म पेय उपयोग से,बची रहेगी जान।।

शाकाहारी आप बन,छोड़ें मांसाहार।
साफ-स्वच्छ भोजन सदा,जीवन का आधार।।

भीड़-भाड़ से दूर रह,तजिये सारे भोग।
हल्की सर्दी में सदा,मास्क करें उपयोग।।

हाथ मिलाना छोड़कर,दुनिया करे प्रणाम।
पावन अभिवादन यही,चले सदा अविराम।।

अफवाहों को बंद कर,करें नित्य सहयोग।
भ्रान्ति दूर सब कीजिए, मिटे तभी यह रोग।।

कृष्णा श्रीवास्तव
हाटा,कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

Loading...