Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 May 2020 · 1 min read

चोट खाये हुए मज़दूर घर को लौट आये मज़दूर

चोट खाये हुए मज़दूर घर को लौट आये मज़दूर
चिलचिलाती धूप से कहां,कब घबराये मज़दूर

रोटी की तलाश में घर बचाने की आस में
थोड़ा सा घबराये मज़दूर देखो गांव को लौट आये मज़दूर

शहरी जीवन मात्र छलावा था नेताओं का दिखावा था
भूखे,प्यासे रहकर ही गांव को लौट आये मज़दूर

जिनहोने मजदूरों के वोटों पर सत्ता संभाली थी
आत्मनिर्भर होने की परिभाषा उन व्याभिचारियो ने बना डाली थी

जो वर्ग आज तक इतिहास बनाता था
वो मार्ग मजदूरों के रक्त से होकर जाता था

भूपेंद्र रावत
22।05।2020

Loading...