Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 May 2020 · 1 min read

ऐसी है एक लड़की .......

शांत स्वभाव
अनुकूल विचारों वाली
ऐसी है एक लड़की।

चाहे दुनियाँ जो कहे
फ़र्क नहीं पड़ता
ऐसी है एक लड़की।

गुरूओं की चहिती
सखियों की लाडली
ऐसी है एक लड़की।

सादगी जीवन में घुला
मन में न कोई शिक़वे गिला
ऐसी है एक लड़की।

सुंदरता चहरों से नहीं
होती है मन से
विचारों वाली
ऐसी है एक लड़की।

मुश्किलों को झेलते
मुस्कुराने वाली
ऐसी है एक लड़की।

हरिश्चंद्र नाम से
जाती चिढ़ायी स्कूलों में
ऐसी है एक लड़की।

शरारत से न दूर – दूर का नाता
किसी को तंग करना
नहीं है भाता
विचारों वाली
ऐसी है एक लड़की।

जिम्मेदारियों का अहसास
स्कूलों में थी ख़ास
ऐसी है एक लड़की।

शिक्षकों की प्रिय
ऐसे कुछ कर्म किए
ऐसी है एक लड़की।

भाई – बहन से करती प्यार
सदा उनसे करती दुलार
ऐसी है एक लड़की।

माँ – पिता का करे सम्मान
स्नेह का भली भाँति ज्ञान
ऐसी है एक लड़की।

मिलता पिता का प्यार
माँ की स्नेह से घिरी
ऐसी है एक लड़की।

पसंद अकेलापन
इसमें ही अपनापन
ऐसी है एक लड़की।

शोर – शराबा नहीं भाता
सब कुछ बनाना उसे आता
ऐसी है एक लड़की।

अपनी दुनियाँ में मग्न रहा करती है
सुख – दुख में भी
सब कुछ सहा करती है
हमेशा खुश रहा करती है
ऐसी है एक लड़की।

——सोनी सिंह
बोकारो(झारखंड)

Loading...