Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Mar 2020 · 1 min read

महादेवी वर्मा

हिन्दी साहित्य जगत की महान लेखिका
बालपन से ही कविता की रही प्रेमिका
आधुनिक युग की मीरा कहलाई
आपकी हर रचना मन को भाई

साहित्य जगत का चमकता हुआ सितारा
रचनाओं में पात्रों को जीवंत उभारा
भाषा रही खड़ी बोली ब्रज भाषा
साहित्य अकादमी की रही सदस्या

विविध रचनाओं में पुरस्कार प्राप्त
छायावादी काव्य धारा का मान
आत्मीयता स्नेह सुधा भरी हर कविता
है महान लेखिका महादेवी वर्मा

Loading...