Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jan 2020 · 1 min read

तीन रंगा तिरंगा

——–तीन रंगा तिरंगा———
—————————————
तिरंगा मेरे देश की है शान दोस्तों
दिल जिगर की आन- बान दोस्तों

देशभक्तों ने थी निज जान वार दी
जिंदगी की खुशियाँ भी थी वार दी
कुर्बानियों ने बढ़ाया हैं मान दोस्तों
दिल जिगर की आन -बान दोस्तों

मस्तानों के लाल लहू से रंगा हुआ
दीवानों की दीवानगी में मंढा हुआ
होना नहीं चाहिए अपमान दोस्तों
दिल जिगर की आन- बान दोस्तों

हरा,सफेद,केसरिया ये तीन रंग हैं
हरियाली,सच्चाई,वीरता प्रतीक हैं
अशोक चक्र में छिपा काल दोस्तों
दिल जिगर की आन- बान दोस्तों

तिरंगा मेरे देश का कभी ना झुके
विकास मेरे देश का कभी ना रुके
विश्व-पटल पर बढे़ सम्मान दोस्तों
दिल जिगर की आन- बान दोस्तों

आजादी के साज़ में है सजा हुआ
देशभक्ति के राग में है रमा हुआ
सुखविंद्र की है जिंद जान दोस्तों
दिल जिगर की आन- बान दोस्तों

सुखविंद सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...