Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Jan 2020 · 1 min read

तिरंगा

तिरंगा
तिरंगा शान है हम हिदुस्तानियों की जान है
कितने वीरों ने तिरंगे की खातिर लुटा दी थी जवानी
ऐसे थे हमारे भारत के वीर क्रांतिकारी हिन्दुस्तानी
राष्ट्रध्वज का हम सब मिलकर करते सम्मान हैं
इसका सम्मान करना ही हम सबकी पहचान है
तिरंगा शान है हम हिदुस्तानियों की जान है
तिरंगा हमारी जान है , मान है ,अभिमान है
ऊँचा ये लहराता है ,भारत को महान बनाता है
हमें अपने देश पर विश्वास है तभी तो यह खास है
आओ सभी मिलकर अपना तिरंगा फहराते हैं
अपने देश को तरक्की की ओर ले जाते हैं
तिरंगा शान है हम हिदुस्तानियों की जान है
इसी देश में बहती कल-कल करती गंगा ,यमुना है
हम सबकी शान और जान तीन रंग का तिरंगा है
बलिदान का अमिट निशान है भारत की पहचान है
तीन रंगों सा न्यारा है हमें प्राणों से भी प्यारा है
तिरंगा शान है हम हिदुस्तानियों की जान है
सोनी गुप्ता
कालकाजी नई दिल्ली -19

Loading...