Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Nov 2019 · 1 min read

सुंदर पंखों वाला मोर

सुंदर पंखों वाला मोर,
छत पर नाचे देखो छोर।
नीली गर्दन मटके देख,
पीहू-पीहू अद्भुत शोर।

मस्ती छाई मन में मौन,
सोच नहीं है देखे कौन।
ठुमक-ठुमक कर नाचे मोर,
बनके आया है चितचोर।

सोनू मोनू नाचो राज,
जैसे नाचे मयूर आज,
हँसना गाना जीवन नाज़,
मस्ती करलो छोड़ो लाज।

आर.एस.प्रीतम

Loading...