Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Nov 2019 · 1 min read

हरियाणा

हरियाणे की सरजमीं तुझको सलाम है
विश्व पटल परिदृश्य में चमकता नाम है

पंजाब जन्म भूमि जननी से जन्मा था
1 नवंबर 1966 को पूर्ण राज्य बना था
हिंदधरा में हासिल किया एक मुकाम है
विश्व…………………………………….

वीर जवानों रणबांकुरों की धरती महां हैं
शमशीरों की शूरताई से परिचित जहां हैं
शहीदों की शहादत में हरियाणवी नाम है
विश्व…………………………………….

धोती,कुर्ता,मंडासा हरियाणवी पहरावा है
दामण ,कुर्ती,जम्फर स्त्रियों का पहरावा है
हरियाणवी रहना ,खाना, बाना का नाम है
विश्व………………………………………

धमाल,मंजीरा, तीज,स्वांग ,खेड़ा, रतवाई
छठी ,गोगा,फाग,रसिया,,रास,बीन बांसुरी
हरियाणवी नृत्य सारे, रागिनियाँ धमाल हैं
विश्व………………………………………

छैल छबीले बदन गठीले उत्साही नौजवान
देश की रक्षा करने में कर देते जान कुर्बान
भारतीयों सैनाओं में हरियाणे का है नाम

सुखविंद्र सिंह मनसीरत

Loading...