Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Jan 2019 · 1 min read

यूँ झूटी कहावत का क्या फ़ायदा

यूँ झूठी कहावत …..का क्या फ़ायदा।
हर किसी से बग़ावत का क्या फ़ायदा।

जहाँ जाकर के हम……यूँ ग़ुलामी करें,,
हमे ऐसी ज़न्नत का …….क्या फ़ायदा।

कभी भूखों को दो टूक.. खिलाया नहीं,,
पास में ऐसी दौलत का क्या फ़ायदा।।

मुझे बदलकर जो पाने की ख़्वाइहिश रखें,,
ऐसी चाहत ,मोहबत का…. क्या फ़ायदा।।

लफ्ज़ सुनकर जिन्हें …कुछ असर भी न हो,,
फ़िर वहाँ पर शिकायत …का क्या फ़ायदा।।

हर घड़ी जो गिराने की ……..कोशिश में हो,,
उनके ख़ातिर ईबादत …..का क्या फ़ायदा।।
✍✍#शिल्पी सिंह

Loading...