Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Jan 2019 · 1 min read

जल पर हाइकू

??
1. मरुधरा में
बहुत दूर तक
दुर्लभ जल
??
2. सुदूर गांव
नारी के श्रम से ही
मिलता पानी
??

3. एक कटोरा
पानी हो छत पर
पंछी हैं प्यासे
??

4. घर के द्वार
एक पानी की टंकी
पशु हैं प्यासे
??

5. वाष्पीकरण
भरपूर बारिश
जल आपूर्ति
??

6. वन बचाओ
अच्छे फल मिलेंगे
जल संवृद्धि
??

7. भीषण गर्मी
तप रही धरती
पानी अमृत
??

रंजना माथुर
जयपुर (राजस्थान )
मेरी स्व रचित व मौलिक रचना
©

Loading...