Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Nov 2018 · 1 min read

माँ

कितना मुशकिल है माँ होना।
एक अदृश्य बोझ को ढोना।
रोज सुबह जल्दी वो उठती है
उस घर के लिये मरती खपती है
जहां न उसके नाम की तख्ती है।
महान हम उसे ऐसे बनाते है।
मीठी बातों से लुभाते है
काम अपना बस निकलवाते है।
माँ को जब कुछ हो जाये तो
आँखो मे अंधेरा छा जाता है।
हाय कौन बनाये अब खाना
सवाल यही सब को खाता है।
सोचो तो जरा दिल से तुम
न बोझ बनो उस पर तुम।
उसको भी थोङा सुख दे दो।
कभी देर से उसे भी उठने दो।
दो एक प्याली चाय की उस को।
बाते दो पल उसके साथ करो।
देखना, इतने से ही वो रो देगी।
मन से हर शंका को धो देगी।

सुरिंदर कौर

Loading...