Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Nov 2018 · 1 min read

दीपोत्सव - 2018

*** दीपज्योति दीपोत्सव ***

दीपज्योति दीपोत्सव सुनहरी रोशनी से दीपावली
मेहनत से दरिद्रता दूर रहे सुख – समृद्ध दीपावली

घर को बाहर से चमकाकर ना करे गुणगान
पडोस से बैर ना रखकर शुद्ध करे अंतरमन

खुशियों के दीपो से सज्जित हो सारा संसार
घर आये मां लक्ष्मी करो तन मन से विश्व सत्कार

दिल से दिल मिलाकर सभी
मित्र – सह परिवार मनाते दीपावली
मंगलकारी शुभकामनाएँ
एकता भाईचारा रखकर मनायें दीपावली

अभाव ग्रस्त अभागे गरीब असहाय करो मदत दीपावली
महालक्ष्मी कृपा रहेगी सदा रहेगी धन – दौलत दीपावली

रंगोली फूलों से सजे आंगन धनलक्ष्मी पधारे
जो करें मेहनत पुरूक्षार्थ सदा महालक्ष्मी वास करे

– राजू गजभिये
बदनावर जिला धार म.प्र.

Loading...