Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Dec 2021 · 2 min read

भूली-बिसरी यादें

——————————————————
आपसे मिले तो
याद आ गयी कुछ बातें।
बिसरने लगी कुछ बातें।
क्यांकि आप थे सौन्दर्य
दुःस्वप्न की तरह
आपाद मस्तक।
याद आई हमें
फुलों की खुश्बू,
आधी रात का पूरा चन्द्रमा,
सावन की काली घटायें,
चैत का बौराया बसंत,
फागुन का मस्त बयार।
और
महुआ से महका वातावरण,
भादो की उमड़ती, उफनती नदी।
और
सुबह का उगता हुआ सूरज,
सागर में पिघलता हुआ दिन।
और
हरे कोमल पत्ते,
दूब पर लटकी हुई शबनम की बुँदें।
सूनी पगडंडी पर एकाकी राही।
गोधूलि की वेला में
जँगल से लौटती, रँभाती गायेँ।
धरती के छाती को फाड़
अंकुरते सुकोमल पौधे।
लोक गीतों में विछोह के दर्द की
सुन्दरता।
सौन्दर्य का अर्थ ।
और
शुक नासिका,
उन्नत उरोज,
उँचा ललाट,
कमान सी तनी भवें,
काले नयन।
नागिन सी लम्बी काली लटें।
गोरा रँग,
श्याम वर्ण ,
लम्बी सुडौल अँगुलियाँ।
पतले ओंठ,
रँगे हुए नाखून,
मेंहदी रची हथेली,
पाँवों के महावर,
गहरी नाभि,
सुराहीदार गर्दन,
भारी नितम्ब,
खूबसूरत पाँव,
रक्ताभ कपोल,
तिरछी चितवन।
और
मृदु हास,
आकुल आमंत्रण।
तथा
लगे भूलने
नग्न सत्य,
जीवन के तथ्य।
गुलाब छूते हुए चुभा हुआ शूल।
दोपहर का तपा हुआ सूरज।
किनारे को निगलती बाढ़।
चैत का बुखार,
फागुन का जाड़ा।
महुआ बीनती झगड़ती औरतें।
चूता हुआ फूस का छत।
छप्पर उड़ाकर ले जाता हुआ झँझावात।
आसमान पर चढ़ता हुआ
तीक्ष्ण सूरज।
कट कर गिर गये वृक्ष।
सूखते पेड़।
धरती पर जन्मे हुये बेकार दूब।
सड़क पर कुचले कुत्ते।
पत्थर तोड़ते लोग,
बदन से चूता पसीना।
साँझ के साथ बढ़ती रतौंधी।
सूखाग्रस्त धरती।
खेतों के दरार,
अकाल का प्रकोप,
तिल-तिल कर झुलसते धान के पौधे।
कूँए में डूबता सा गरीबों का
कमजोर होता स्वर।
दिन के शेष पर अपना खाली हाथ।
आग जलाकर प्रतीक्षा करती पत्नी।
टकटकी लगाये बच्चे।
सिंह की तरह हिंस्त्र व भयावह दिन।
नाग की तरह विषैली
आकाओं की झिड़कियाँ।
अपना नपुँसक क्रोध।
आत्म प्रशंसा में कहे गए शब्द।
संघर्ष का कुरूप चेहरा।
अपना विषहीन दन्त।
बेबसी में ओढ़ी विनम्रता।
पैरों के नीचे से खिसकती धरती।
किसी के अहंकार के नीचे दबा
मेरा अहम्।
गौरवान्वित होने से वंचित व्यक्तित्व।
कटी हुई नाक होने का अहसास।
लटका हुआ मुँह।
धँसी व सिकुड़ी हुई आँखें।
पीले नयन।
कालिख लगे चेहरे।
बदहवास केश राशि।
बदन का बदरँग रँग।
चमड़े का पीत वर्ण।
प्यास से सूखे ओंठ।
खुरदुरी बेडौल अँगुलियाँ।
फटे हुए नाखून।
मिट्टी सनी हथेली।
बिबाई भरे पैर।
झुकी हुई गरदन।
दुःखता कमर।
लापता नितम्ब।
थके पाँव।
नुँचा चुथा और खसोटे कपोल।
दया माँगती दृष्टि।
दिल दहला देनेवाला क्रन्दन ।
गरीबी से घृणा।
जो याद आया है, है वह सच।
जो भूले वह भी सच।
सदियों से रूठी जिन्दगी का सच।
दरअसल, चौंधिया गया मेरा मन
आपके राजप्रासाद के श्वेत सँगमरमर की
सुन्दरता से।
दरअसल, आपके नक्शे कदम पर चलने को
लालायित हुई और बौखला गयी मेरी आँखें।
दरअसल, अपरिपक्व रह गया मेरा मन।
दरअसल,आके आपके प्रासाद तक
मैं भी चाहा हो जाना परिवर्तित
प्रासाद में।
दरअसल _ _ _ _ _ _

Language: Hindi
844 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*तजकिरातुल वाकियात* (पुस्तक समीक्षा )
*तजकिरातुल वाकियात* (पुस्तक समीक्षा )
Ravi Prakash
हमें सूरज की तरह चमकना है, सब लोगों के दिलों में रहना है,
हमें सूरज की तरह चमकना है, सब लोगों के दिलों में रहना है,
DrLakshman Jha Parimal
** मन में यादों की बारात है **
** मन में यादों की बारात है **
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मातृ भाषा हिन्दी
मातृ भाषा हिन्दी
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
इश्क़
इश्क़
लक्ष्मी सिंह
"तुर्रम खान"
Dr. Kishan tandon kranti
2882.*पूर्णिका*
2882.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
#राम-राम जी..👏👏
#राम-राम जी..👏👏
आर.एस. 'प्रीतम'
बालबीर भारत का
बालबीर भारत का
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
जीवन के दिन चार थे, तीन हुआ बेकार।
जीवन के दिन चार थे, तीन हुआ बेकार।
Manoj Mahato
नव वर्ष
नव वर्ष
Satish Srijan
नीचे तबके का मनुष्य , जागरूक , शिक्षित एवं सबसे महत्वपूर्ण ब
नीचे तबके का मनुष्य , जागरूक , शिक्षित एवं सबसे महत्वपूर्ण ब
Raju Gajbhiye
जिन्दगी में फैसले अपने दिमाग़ से लेने चाहिए न कि दूसरों से पू
जिन्दगी में फैसले अपने दिमाग़ से लेने चाहिए न कि दूसरों से पू
अभिनव अदम्य
पापा
पापा
Kanchan Khanna
इतना कभी ना खींचिए कि
इतना कभी ना खींचिए कि
Paras Nath Jha
अपनी मर्ज़ी
अपनी मर्ज़ी
Dr fauzia Naseem shad
समीक्ष्य कृति: बोल जमूरे! बोल
समीक्ष्य कृति: बोल जमूरे! बोल
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
رام کے نام کی سب کو یہ دہائی دینگے
رام کے نام کی سب کو یہ دہائی دینگے
अरशद रसूल बदायूंनी
You are not born
You are not born
Vandana maurya
सारी जिंदगी कुछ लोगों
सारी जिंदगी कुछ लोगों
shabina. Naaz
प्रकृति भी तो शांत मुस्कुराती रहती है
प्रकृति भी तो शांत मुस्कुराती रहती है
ruby kumari
बदल चुका क्या समय का लय?
बदल चुका क्या समय का लय?
Buddha Prakash
नील पदम् के बाल गीत Neel Padam ke Bal Geet #neelpadam
नील पदम् के बाल गीत Neel Padam ke Bal Geet #neelpadam
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
পছন্দের ঘাটশিলা স্টেশন
পছন্দের ঘাটশিলা স্টেশন
Arghyadeep Chakraborty
"कोरोना बम से ज़्यादा दोषी हैं दस्ता,
*Author प्रणय प्रभात*
कौन सुने फरियाद
कौन सुने फरियाद
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
यदि मैं अंधभक्त हूँ तो, तू भी अंधभक्त है
यदि मैं अंधभक्त हूँ तो, तू भी अंधभक्त है
gurudeenverma198
हाइकु- शरद पूर्णिमा
हाइकु- शरद पूर्णिमा
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
गलतियाँ हो गयीं होंगी
गलतियाँ हो गयीं होंगी
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
सम्मान
सम्मान
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Loading...