Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Mar 2020 · 3 min read

कुंडलिया

कुंडलिया छंद

कुंडलिया छंद

वैभव प्रतिभा मैथिली, रहते न मोहताज़।
रौशन करते जगत को, हो जाता आगाज़।।
हो जाता आगाज़, लोक का मान बढ़ाते।
होता जब अवरोध,सूर्य सम शान दिखाते।।
सुन रजनी की बात, कली सम प्यारा शैशव।
धूम मचाते खूब, मैथिली प्रतिभा वैभव।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

कुंडलिया छंद

वैभव से वसुधा लदी, छाई पीत बहार।
देती पुस्तकधारिणी, छंदों का उपहार।।
छंदों का उपहार, ज्ञान दे सृजन कराती।
साहस शील स्वभाव, शक्ति दे मान बढ़ाती।।
सुन रजनी मनुहार, विनय उद्धारे शैशव।
भानु तिलक यश भाल, लोक में फैले वैभव।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

आई होली देख कर ,पले न द्वेष विचार।
दहन होलिका में करो, नफ़रत का व्यवहार।।
नफ़रत का व्यवहार तजो मिल रसिया गाएँ।
बहा नेह रसधार,रसीली प्रीति बढ़ाएँ।।
कह ‘रजनी’ मुस्काय धरा हरियाली छाई।
खूब मचे हुड़दंग रँगीली होली आई।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

साली आई देख के, जीजा हुए निहाल।
भाँति-भाँति रँग देह को, जीजा करें बवाल।।
जीजा करें बवाल,खुमारी दिल पर छाई।
खेली होली साथ ,निकट जब साली पाई।
कह रजनी मुस्काय, चढ़ा ली भंग निराली।
हुआ हाल बदहाल, रँगन जब आई साली।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

कुंडलिया छंद

‘श्रम ही जीवन है ‘

मजदूरी का फांवड़ा ,साहस लेकर साथ।
आत्मतोष श्रम से उठा, लीना लक्कड़ हाथ।।
लीना लक्कड़ हाथ लक्ष्य ले आगे बढ़ती।
कभी न मानी हार, श्रमिक पथ अविरल चलती।।
सुन ‘रजनी’ बतलाय कर्म इसकी मजबूरी।
छिपा नहीं लघु गात करे दिनभर मजदूरी।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

हास्य कुंडलिया
——————–

भाई-भाई लड़ रहे, भुला प्रीति पहचान।
लौकी-बेलन कर रहे, रिश्ते खूब बखान।।
रिश्ते खूब बखान ,चलाते देखे डंडे।
पत्नी करतीं राज, पति सब हो गए ठंडे।।
किससे करूँ बखान, बात अचरज की पाई।
सूरदास है नाम ,लगाते चश्मा भाई।।

चौका बरतन कर रहे, बच्चा गोद खिलाय।
आना-कानी ज्यों करें, गाल तमाचा खाय।।
गाल तमाचा खाय, नाथ सूरत लटकाई।
मोबाइल का दौर, उड़ाती नोट लुगाई।।
समय-समय का फेर,गँवाया तुमने मौका।
सुखभंजन है नाम, कर रहे बरतन चौका।।

ख़ातिर होती देख के, सजन चले ससुराल।
देखी साली सामने, फेंका झट से जाल।।
फेंका झट से जाल, चलाई नैन कटारी।
और बताओ हाल,पूछतीं सास हमारी।।
बीवी आँख दिखाय, सोच ओछी सब खोती।
दो-दो साली साथ, गज़ब की ख़ातिर होती।।

खोया निज परिवार को, दादा दे संत्रास।
राजनीति घर में बसा, उठा दिया विश्वास।।
उठा दिया विश्वास, हृदय के काले पाए।
बैठ कुंडली मार, जगत त्यागी कहलाए।।
सुन ‘रजनी’ बतलाय,नाम अपनों का धोया।
दीनबंधु ने आज,चैन जीवन का खोया।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

कुंडलिया

कहना चाहूँ बात मैं, शब्दों से लाचार।
शब्द हृदय उद्गार हैं, रिश्तों के आधार।
रिश्तों के आधार,बने व्यवहार निभाते।
नमक छिड़कते घाव, यही संताप दिलाते।
कह ‘रजनी’ समझाय ,मौन को मुखरित करना।
शब्द तोल के मोल, कभी अपशब्द न कहना।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

चक्की पीसे भोर में, दूजी भूख मिटाय।
दो पाटन के बीच में, ममता पिसती जाय।
ममता पिसती जाय,स्वजन पर प्यार लुटाती।
अरमानों को पीस, श्रमिक की श्रेणी पाती।
सुन ‘रजनी’ बतलाय, अडिग माँ धुन की पक्की।
घुन सी पिसती जाय, डालकर गेहूँ चक्की।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

कुंडलिया

गुणकारी तरु जान के, बनो बबूल समान।
परहितकारी काज कर,पाता जग में मान।
पाता जग में मान शाख में शूल समाए।
औषधि गुण की खान वैद्य की संज्ञा पाए।
कह ‘रजनी’ समझाय, वृक्ष है ये हितकारी।
गोंद, पात, जड़, छाल बनाते तरु गुणकारी।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

1 Like · 271 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
काश तुम मेरी जिंदगी में होते
काश तुम मेरी जिंदगी में होते
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
कान्हा भजन
कान्हा भजन
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
श्री राम जय राम।
श्री राम जय राम।
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
रमेशराज के दो मुक्तक
रमेशराज के दो मुक्तक
कवि रमेशराज
2554.पूर्णिका
2554.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
" भाषा क जटिलता "
DrLakshman Jha Parimal
अरमानों की भीड़ में,
अरमानों की भीड़ में,
Mahendra Narayan
रिश्ते से बाहर निकले हैं - संदीप ठाकुर
रिश्ते से बाहर निकले हैं - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
शब्द : एक
शब्द : एक
DR. Kaushal Kishor Shrivastava
दिमाग नहीं बस तकल्लुफ चाहिए
दिमाग नहीं बस तकल्लुफ चाहिए
Pankaj Sen
🙏🙏
🙏🙏
Neelam Sharma
प्रेम.....
प्रेम.....
हिमांशु Kulshrestha
मुझ को इतना बता दे,
मुझ को इतना बता दे,
Shutisha Rajput
उफ्फ्फ
उफ्फ्फ
Atul "Krishn"
पत्थर दिल समझा नहीं,
पत्थर दिल समझा नहीं,
sushil sarna
तुझको मै अपना बनाना चाहती हूं
तुझको मै अपना बनाना चाहती हूं
Ram Krishan Rastogi
हिटलर
हिटलर
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
दिल से मुझको सदा दीजिए।
दिल से मुझको सदा दीजिए।
सत्य कुमार प्रेमी
हम कहाँ से कहाँ आ गए हैं। पहले के समय में आयु में बड़ों का स
हम कहाँ से कहाँ आ गए हैं। पहले के समय में आयु में बड़ों का स
ख़ान इशरत परवेज़
देश हमारा
देश हमारा
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
// स्वर सम्राट मुकेश जन्म शती वर्ष //
// स्वर सम्राट मुकेश जन्म शती वर्ष //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
बुद्ध को है नमन
बुद्ध को है नमन
Buddha Prakash
कोशिश है खुद से बेहतर बनने की
कोशिश है खुद से बेहतर बनने की
Ansh Srivastava
बसंत
बसंत
Bodhisatva kastooriya
एक
एक "स्वाभिमानी" को
*Author प्रणय प्रभात*
सागर सुखा है अपनी मर्जी से..
सागर सुखा है अपनी मर्जी से..
कवि दीपक बवेजा
किसकी कश्ती किसका किनारा
किसकी कश्ती किसका किनारा
डॉ० रोहित कौशिक
*मन की पीड़ा मत कहो, जाकर हर घर-द्वार (कुंडलिया)*
*मन की पीड़ा मत कहो, जाकर हर घर-द्वार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
अपनी सरहदें जानते है आसमां और जमीन...!
अपनी सरहदें जानते है आसमां और जमीन...!
Aarti sirsat
Loading...