2720.*पूर्णिका*
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/023ca18f28e50ad29b26e6dc441fcf04_db7ac2bfc428736ad7ad86f9691ed561_600.jpg)
2720.*पूर्णिका*
🌷 धन धान्य से भरा रहे🌷
2212 1212
धन धान्य से भरा रहे।
जीवन हरा भरा रहे।।
दीया जले प्रकाशमय।
दुनिया यहाँ खरा रहे।।
दिल में रखे अहं नहीं ।
बस ध्यान ये जरा रहे।।
ये आसमान छत बने।
सुंदर वसुंधरा रहे।।
खेदू समर लड़े खड़े ।
हरदम दुश्मन डरा रहे ।।
……..✍डॉ .खेदू भारती “सत्येश”
12-11-23 रविवार(दीपावली )