Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Nov 2023 · 1 min read

■ ग़ज़ल (वीक एंड स्पेशल) –

#ग़ज़ल-
■ ग़लत रस्ता किसी को क्यूं बताना??
【प्रणय प्रभात】
● लिए बैठा है ख़ुद अपना ख़ज़ाना।
किसी ग़मगीन को ग़म क्या सुनाना।।

● मज़े बारिश के लेता है ज़माना।
जहां तक हो सके आंसू छुपाना।।

● कोई साये में मेंरे सो रहा है।
मुझे है धूप से रिश्ता निभाना।।

● भुला देने का नाटक कर रहा है।
उसे कुछ भूल के भी मत बताना।।

● वो कदमों में रहे तो ही सही है।
मुसीबत को भी क्या सर पे बिठाना??

● ज़माने में भलाई ख़ूब ढूंढो।
कभी मिल जाए तो मुझको बताना।।

● कभी होंना ही है मुझसे मुख़ातिब।
अभी से सोच के रखिए बहाना।।

● कोई मंज़िल नहीं जागीर अपनी।
ग़लत रस्ता किसी को क्यूं बताना??

● हमारा दिल ख़ुदारा तोड़िए मत।
हज़ारों दर्द का है इक ठिकाना।।

● जिसे बेआसरा तुम कर गए थे।
पनाहों में ग़ज़ल की है फ़साना।।

● जहां बतियाए अरसे तलक हम।
महकता है गली का वो मुहाना।।

● खड़ी थी बेड़ियां लेकर के सरहद।
मुझे भाया हदों से पार जाना।।

■प्रणय प्रभात■
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

1 Like · 153 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
वो टूटता तारा भी कितनों की उम्मीदों का भार लिए खड़ा है,
वो टूटता तारा भी कितनों की उम्मीदों का भार लिए खड़ा है,
Manisha Manjari
*गाता गाथा राम की, तीर्थ अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
*गाता गाथा राम की, तीर्थ अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
बाबासाहेब 'अंबेडकर '
बाबासाहेब 'अंबेडकर '
Buddha Prakash
सुविचार
सुविचार
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
लुगाई पाकिस्तानी रे
लुगाई पाकिस्तानी रे
gurudeenverma198
--शेखर सिंह
--शेखर सिंह
शेखर सिंह
🙅पूर्वानुमान🙅
🙅पूर्वानुमान🙅
*Author प्रणय प्रभात*
24/246. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/246. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
dr arun kumar shastri
dr arun kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
अखंड भारत
अखंड भारत
विजय कुमार अग्रवाल
बातों - बातों में छिड़ी,
बातों - बातों में छिड़ी,
sushil sarna
अंबेडकर और भगतसिंह
अंबेडकर और भगतसिंह
Shekhar Chandra Mitra
"सुर्खियाँ"
Dr. Kishan tandon kranti
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
Radhakishan R. Mundhra
वक़्त बुरा यूँ बीत रहा है / उर में विरहा गीत रहा है
वक़्त बुरा यूँ बीत रहा है / उर में विरहा गीत रहा है
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
खुद को तलाशना और तराशना
खुद को तलाशना और तराशना
Manoj Mahato
स्पीड
स्पीड
Paras Nath Jha
तेरी मुहब्बत से, अपना अन्तर्मन रच दूं।
तेरी मुहब्बत से, अपना अन्तर्मन रच दूं।
Anand Kumar
तुझसें में क्या उम्मीद करू कोई ,ऐ खुदा
तुझसें में क्या उम्मीद करू कोई ,ऐ खुदा
Sonu sugandh
आप और हम
आप और हम
Neeraj Agarwal
धरती मेरी स्वर्ग
धरती मेरी स्वर्ग
Sandeep Pande
हिंदू कट्टरवादिता भारतीय सभ्यता पर इस्लाम का प्रभाव है
हिंदू कट्टरवादिता भारतीय सभ्यता पर इस्लाम का प्रभाव है
Utkarsh Dubey “Kokil”
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
💐प्रेम कौतुक-185💐
💐प्रेम कौतुक-185💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बहुमत
बहुमत
मनोज कर्ण
रात के अंँधेरे का सौंदर्य वही बता सकता है जिसमें बहुत सी रात
रात के अंँधेरे का सौंदर्य वही बता सकता है जिसमें बहुत सी रात
Neerja Sharma
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
पत्नी की पहचान
पत्नी की पहचान
Pratibha Pandey
पहले सा मौसम ना रहा
पहले सा मौसम ना रहा
Sushil chauhan
बड्ड  मन करैत अछि  सब सँ संवाद करू ,
बड्ड मन करैत अछि सब सँ संवाद करू ,
DrLakshman Jha Parimal
Loading...