Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Apr 2023 · 2 min read

#२०८४

✍️
🟢 #२०८४ 🟢

अमेरिकी लेखक जॉर्ज ऑरवेल ने ईस्वी संवत् १९४८ में एक उपन्यास लिखा, #१९८४। तब तक दो विश्वयुद्ध(?) हो चुके थे। लेखक ने कल्पना की कि तीसरे विश्वयुद्ध के पश्चात १९८४ तक पूरा विश्व तीन देशों में बंट चुका होगा। जिसमें दो देश आपस में मित्र होंगे व तीसरा उनका सांझा शत्रु होगा। और, यह शत्रु व मित्र समय-समय पर बदलते रहेंगे।

लेखक की कल्पना केवल कल्पना ही रही क्योंकि कथा का मूल आधार ही सदोष था। जिसे प्रथम विश्वयुद्ध कहा जाता है, जो चार वर्ष चला, उसमेंं लगभग तीस देश ही सम्मिलित थे। और, तथाकथित द्वितीय विश्वयुद्ध में कुल सत्तर देशों ने भाग लिया। यह ठीक छह वर्ष चला। इसका समापन जापान के दो नगरों पर परमाणु बम गिराने से हुआ जिससे दोनों नगर वाष्प बनकर आकाश में विलीन हो गए।

इन पंक्तियों के लेखक को जॉर्ज ऑरवेल जैसी कल्पना करने की अनुमति मिले तो कहे कि इस समय रूस और यूक्रेन में जो संघर्ष चल रहा है यह इन दोनों देशों तक सीमित नहीं रहेगा। पूर्व के दोनों विश्वयुद्धों(?) की अपेक्षा जनधनहानि भी बहुत अधिक होने वाली है। विश्वमानचित्र पर बहुत-सी सीमारेखाएं मिट जाएंगी और कुछ नई रेखाएं खिंच भी जाएंगी। कुछ मतों अथवा मान्यताओं का समूल नाश हो जाएगा। और, अनुमान है कि यह युद्ध विक्रमी संवत् #२०८४ तक चलेगा।

लेकिन, तब भी यह विश्वयुद्ध न कहला सकेगा क्योंकि कुछेक देश असीम धैर्य का आलंबन न छोड़ेंगे।

लगभग छह हजार वर्ष पूर्व हुआ युद्ध जिसे महाभारत कहा जाता है, जो केवल अट्ठारह दिन (कुल अवधि अट्ठाईस दिन) चला। वही वास्तव में विश्वयुद्ध था। तब हुए भयंकर विनाश के प्रमाण आज भी विश्व में जहाँ-तहाँ बिखरे पड़े हैं। और, उसकी पुनरावृत्ति में अभी बहुत समय शेष है। जब वो ध्वंसोत्सव उपस्थित होगा तभी विश्वयुद्ध संज्ञा सार्थक होगी। तभी कलियुग की समाप्ति पर नवीन चतुर्युगी का शुभारंभ होगा।

इस लेख का आधार केवल ज्योतिषीय गणना नहीं है। जब चिरैया धूलिस्नान करने लगे तभी अनुभव बताया करता है कि अब मेंह बरसेगा। तब तक आप देश भारत के मेधावी यशस्वी नेतृत्व का अनुसरण करते हुए धीरज धरें। प्रभु श्रीराम कृपा करेंगे।

#वेदप्रकाश_लाम्बा
यमुनानगर (हरियाणा)
९४६६०-१७३१२

Language: Hindi
1 Like · 130 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
आप और हम जीवन के सच ..........एक प्रयास
आप और हम जीवन के सच ..........एक प्रयास
Neeraj Agarwal
मेरे प्रभु राम आए हैं
मेरे प्रभु राम आए हैं
PRATIBHA ARYA (प्रतिभा आर्य )
Who am I?
Who am I?
Sridevi Sridhar
इंतहा
इंतहा
Kanchan Khanna
कोई फैसला खुद के लिए, खुद से तो करना होगा,
कोई फैसला खुद के लिए, खुद से तो करना होगा,
Anand Kumar
समल चित् -समान है/प्रीतिरूपी मालिकी/ हिंद प्रीति-गान बन
समल चित् -समान है/प्रीतिरूपी मालिकी/ हिंद प्रीति-गान बन
Pt. Brajesh Kumar Nayak
*सत्य की खोज*
*सत्य की खोज*
Dr Shweta sood
*सत्य ,प्रेम, करुणा,के प्रतीक अग्निपथ योद्धा,
*सत्य ,प्रेम, करुणा,के प्रतीक अग्निपथ योद्धा,
Shashi kala vyas
तुम्हें बुरी लगती हैं मेरी बातें, मेरा हर सवाल,
तुम्हें बुरी लगती हैं मेरी बातें, मेरा हर सवाल,
पूर्वार्थ
आओ मिलकर हंसी खुशी संग जीवन शुरुआत करे
आओ मिलकर हंसी खुशी संग जीवन शुरुआत करे
कृष्णकांत गुर्जर
3248.*पूर्णिका*
3248.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मैं गीत हूं ग़ज़ल हो तुम न कोई भूल पाएगा।
मैं गीत हूं ग़ज़ल हो तुम न कोई भूल पाएगा।
सत्य कुमार प्रेमी
■ प्रसंगवश....
■ प्रसंगवश....
*Author प्रणय प्रभात*
🍂तेरी याद आए🍂
🍂तेरी याद आए🍂
Dr Manju Saini
मोहल्ले में थानेदार (हास्य व्यंग्य)
मोहल्ले में थानेदार (हास्य व्यंग्य)
Ravi Prakash
कल और आज जीनें की आस
कल और आज जीनें की आस
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
"जिन्दाबाद"
Dr. Kishan tandon kranti
शबे दर्द जाती नही।
शबे दर्द जाती नही।
Taj Mohammad
महिला दिवस कुछ व्यंग्य-कुछ बिंब
महिला दिवस कुछ व्यंग्य-कुछ बिंब
Suryakant Dwivedi
*बताओं जरा (मुक्तक)*
*बताओं जरा (मुक्तक)*
Rituraj shivem verma
रमेशराज के 7 मुक्तक
रमेशराज के 7 मुक्तक
कवि रमेशराज
तपाक से लगने वाले गले , अब तो हाथ भी ख़ौफ़ से मिलाते हैं
तपाक से लगने वाले गले , अब तो हाथ भी ख़ौफ़ से मिलाते हैं
Atul "Krishn"
कन्या
कन्या
Bodhisatva kastooriya
आपका बुरा वक्त
आपका बुरा वक्त
Paras Nath Jha
हम कितने चैतन्य
हम कितने चैतन्य
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
जीना सिखा दिया
जीना सिखा दिया
Basant Bhagawan Roy
पेट भरता नहीं
पेट भरता नहीं
Dr fauzia Naseem shad
समाप्त हो गई परीक्षा
समाप्त हो गई परीक्षा
Vansh Agarwal
ज़माने की निगाहों से कैसे तुझपे एतबार करु।
ज़माने की निगाहों से कैसे तुझपे एतबार करु।
Phool gufran
धरा हमारी स्वच्छ हो, सबका हो उत्कर्ष।
धरा हमारी स्वच्छ हो, सबका हो उत्कर्ष।
surenderpal vaidya
Loading...