Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
31 Jul 2020 · 2 min read

श्री महावीर हनुमत चालीसा

दोहे :

हे हनुमत, हे विश्व गुरु, प्रभु भक्त महावीर
उत्तम फल वाको मिले, जो सुमिरे रघुवीर //1.//
बिसरायें दुष्कर्म को, हम तुच्छ बुद्धिहीन
हे बलधामा भक्त को, न रखिए दीन हीन //2.//

चौपाई :

हे कपीस करुणा की मूरत
सब से न्यारी तेरी सूरत //1.//

भक्त अनोखे तुम रघुवर के
काज किये सब जी भर भर के //2.//

हो बलशाली अंजनी नन्दन
करता यह जग तेरा वन्दन //3.//

हो पवन पुत्र आप अनूठे
आपसे कोई सन्त न रूठे //4.//

युग सहस्त्र योजन की दूरी
पलक झपक कर डाली पूरी //5.//

तेज प्रताप ऐसा निराला
सूरज का कर लिया निवाला //6.//

नाम सुनी सब कांपे बैरी
शनि की दृष्टि न तुमपे ठहरी //7.//

शोभित घुंघराले केशों में
रहें छिपकर साधु वेशों में //8.//

कंचन काया, छवि निर्मल है
हाथों में ज्यों गंगा जल है //9.//

हनुमत का बल बज्र समाना
सम्मुख शत्रु तनिक ना आना //10.//

कांधे उन के सजा जनेऊ
राम लखन-सा करते नेहू //11.//

रामचरित कंठस्त उन्हें है
पल पल प्रभु की याद जिन्हें है //12.//

जो बजरंग बली को जपते
जन्म-जन्म के संकट मिटते //13.//

हनुमत नाम को कम न आंके
भूत पिचाश निकट ना झाँके //14.//

महाबली हो, बाहुबली हो
जग में इक बजरंग बली हो //15.//

ज्ञानी तुम, विज्ञानी तुम हो
राम भक्ति के दानी तुम हो //16.//

उत्तम हर व्यवहार किये हो
रामभक्ति को अर्थ दिये हो //17.//

लघु रूप में सिया ने देखा
मिटी विषाद की तभी रेखा //18.//

बजा हनुमत नाम का डंका
पूँछ जली तो फूंकी लंका //19.//

दुष्ट असुर इक-इक कर तारे
खलनायक रावण के प्यारे //20.//

माता का सन्देशा लाये
राम लखन दोनों हर्षाये //21.//

हे हनुमत तुम प्यारे ऐसे
भाई भरत दुलारे जैसे //22.//

प्रभु सेवक ऐसा ना दूजा
जिसकी सब करते हों पूजा //23.//

भक्तों में है नाम तिहारा
दीन दुःखी का आप सहारा //24.//

दिगपाल करें पल-पल वन्दन
देवी, देव करें अभिनन्दन //25.//

यम, कुबेर हैं भक्त तुम्हारे
ऋषि-मुनि भी आरती उतारे //26.//

राम मिले तो बाली तारा
यूँ सुग्रीवहिं काज सँवारा //27.//

शरणागत को मित्र बनाये
काम प्रभु के विभीषण आये //28.//

जब जीता प्रभु ने रण भीषण
लंकापति बने, प्रिय विभीषण //29.//

हैं प्रसन्न सारे नारी – नर
रामभक्ति में डूबे सब घर //30.//

कठिन सभी के काज सँवारे
राम दया की दृष्टि सहारे //31.//

बल दो हमको हे बलशाली
अर्ज आपसे जाय न टाली //32.//

भक्तों के रक्षक बजरंगी
दुष्टों के भक्षक बजरंगी //33.//

शत्रु आगे टिके ना कोई
इनका तेज सहे ना कोई //34.//

तुमसा नाथ कोई न दूजा
सकल विश्व में तेरी पूजा //35.//

राम भक्तों पे कृपा तेरी
कही न जाये महिमा तेरी //36.//

अष्ट सिद्धि नौ निधि के स्वामी
महाबली तुम, अन्तर्यामी //37.//

हर संकट से आप बचाएँ
भक्तों के सब कष्ट मिटाएँ //38.//

मनचाहे फल सब वो पावें
जो निशदिन हनुमत को ध्यावें //39.//

महावीर कवि, दास तुम्हारा
जन्म-जन्म प्रभु, आप सहारा //40.//

दोहा:

हर लेना संकट सभी, मंगल भक्त स्वरूप
तेरी महिमा क्या कहें, तेरे रूप अनूप

***

Language: Hindi
Tag: गीत
3 Likes · 4 Comments · 468 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
** राम बनऽला में एतना तऽ..**
** राम बनऽला में एतना तऽ..**
Chunnu Lal Gupta
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
चल अंदर
चल अंदर
Satish Srijan
सुन लो बच्चों
सुन लो बच्चों
लक्ष्मी सिंह
23/91.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/91.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
उलझनें रूकती नहीं,
उलझनें रूकती नहीं,
Sunil Maheshwari
ऐ आसमां ना इतरा खुद पर
ऐ आसमां ना इतरा खुद पर
शिव प्रताप लोधी
*चलो नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं*.....
*चलो नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं*.....
Harminder Kaur
कह कोई ग़ज़ल
कह कोई ग़ज़ल
Shekhar Chandra Mitra
माँ मुझे जवान कर तू बूढ़ी हो गयी....
माँ मुझे जवान कर तू बूढ़ी हो गयी....
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मार गई मंहगाई कैसे होगी पढ़ाई🙏✍️🙏
मार गई मंहगाई कैसे होगी पढ़ाई🙏✍️🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
मन
मन
Neelam Sharma
कुछ कहमुकरियाँ....
कुछ कहमुकरियाँ....
डॉ.सीमा अग्रवाल
"इफ़्तिताह" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
फूलों की महक से मदहोश जमाना है...
फूलों की महक से मदहोश जमाना है...
कवि दीपक बवेजा
डॉ भीमराव अम्बेडकर
डॉ भीमराव अम्बेडकर
नूरफातिमा खातून नूरी
चुनावी रिश्ता
चुनावी रिश्ता
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*यह सही है मूलतः तो, इस धरा पर रोग हैं (गीत)*
*यह सही है मूलतः तो, इस धरा पर रोग हैं (गीत)*
Ravi Prakash
ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
बाल कविता: तितली
बाल कविता: तितली
Rajesh Kumar Arjun
खोजें समस्याओं का समाधान
खोजें समस्याओं का समाधान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को समर्पित
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को समर्पित
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
जीवन का मुस्कान
जीवन का मुस्कान
Awadhesh Kumar Singh
निदा फाज़ली का एक शेर है
निदा फाज़ली का एक शेर है
Sonu sugandh
वो तीर ए नजर दिल को लगी
वो तीर ए नजर दिल को लगी
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
संबंधो में अपनापन हो
संबंधो में अपनापन हो
संजय कुमार संजू
#सामयिक_विमर्श
#सामयिक_विमर्श
*प्रणय प्रभात*
मदमती
मदमती
Pratibha Pandey
"विश्वास"
Dr. Kishan tandon kranti
सफल सारथी  अश्व की,
सफल सारथी अश्व की,
sushil sarna
Loading...