Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Mar 2021 · 2 min read

हर जीव में शिव बसा है – आनंदश्री -हर निराकार और आकार में यही शिव बसा है जिसे ऊर्जा, तरंग या एनर्जी कहते है

हर जीव में शिव बसा है – आनंदश्री

-हर निराकार और आकार में यही शिव बसा है जिसे ऊर्जा, तरंग या एनर्जी कहते है

वही सत्य है, सुंदर है शिव है। हर मनुष्य का आंतरिक और अंतिम लक्ष्य है उसी सत्य जो शिव है उसको पाना। जबकि वह उसके अंदर ही है लेकिन उसे उस शिव रूप की पहचान नही है इसलिए वह बाहर भटक रहा है।

एक ही ऊर्जा …एक ही शिव, लेकिन अलग अलग आभास

बिजली एक ही दौड़ रही है सभी मे, लेकिन अलग अलग उपकरण है। कोई ठंडा, कोई गर्म, कोई चित्र तो कोई इंटरनेट दिखाता है। ऊर्जा तक एक ही है। ब्रह्माण्ड तो एक ही है, सत्य और शिव भी एक है। जो इस तरंग को जान लेता है वह शिव बनजाता है । आत्मसाक्षात्कारी कहलाता है बुद्धत्व को प्राप्त करता है।

शिव को समझाने के लिए , उस अनुभव तक ले जाने के लिए महाशिवरात्रि का आयोजन किया जाता है। आप को शिव ही नही, महा शिव रात्रि को समझना है।

शिव लक्ष्य और शिव फल है
महात्मा गौतम बुद्ध जिस सत्य को पाने के लिए महल छोड़ा और जंगल गए वह सत्य – शिव ही तो था। शिव मंजिल और रास्ता है। यही लक्ष्य और फल है।

शिव अनदेखी ताकत है
शिवलिंग प्रकट रूप लेकिन शिव अप्रगट है। अनदेखी ताकत, शक्ति है। यह है, एहसास है, शिव है यह एक अनदेखी ताकत है।
जिन्हें आत्मसाक्षात्कार हुआ उन्होंने इसे एक रूप देने का प्रयास किया। प्रतीक के साथ समझाया ।

शिव मूर्ति प्रतीक है
शिव मूर्ति, शिवलिंग, नंदी, सांप, गंगा जल, चाँद, त्रिशूल, बेल के पत्ते, दूध का चढ़ावा, नीला कंठ, ध्यान सभी के सभी प्रतीक है,बाहर से अंदर की ओर जाने का महामार्ग है। महाशिवरात्रि तो रिमाइंडर है। आपके अपने अंदर के शिव को जानने का।

समझ का नेत्र खोलो
शिव रात्रि और महाशिवरात्रि के दिन आप ने अपने समझ का निर्माण कर दिया, समझ का नेत्र खोल दिया तो आपकी तीसरी नेत्र स्वयं ही खुल जाएगी।

महाशिवरात्रि कर्मकाण्ड वाला त्योहार नही अपने आप को समझने का त्योहार है। उस अदृश्य शक्ति -शिव को जानकर अभिव्यक्ति करने का नाम महाशिवरात्रि है। आपमें महासमझ बढ़े, आप महान बन कर आपकी महा अभिव्यक्ति हो। आपके अंदर का शिव बाहर आये, आपके बुद्धि से श्वेत, शुद्ध विचारो से नए समाज और राष्ट्र का निर्माण हो यही सद्भावना सहित आप सभी को जागृत महाशिवरात्रि।

प्रो डॉ दिनेश गुप्ता – आनंदश्री
आध्यात्मिक व्याख्याता एवं माइन्डसेट गुरु
मुम्बई
8007179747

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 849 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
पग पग पे देने पड़ते
पग पग पे देने पड़ते
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
याद
याद
Kanchan Khanna
क्यों मुश्किलों का
क्यों मुश्किलों का
Dr fauzia Naseem shad
"रियायत के रंग"
Dr. Kishan tandon kranti
हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
मनोज कर्ण
अनंत का आलिंगन
अनंत का आलिंगन
Dr.Pratibha Prakash
2429.पूर्णिका
2429.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
18. कन्नौज
18. कन्नौज
Rajeev Dutta
बन गए हम तुम्हारी याद में, कबीर सिंह
बन गए हम तुम्हारी याद में, कबीर सिंह
The_dk_poetry
तूने ही मुझको जीने का आयाम दिया है
तूने ही मुझको जीने का आयाम दिया है
हरवंश हृदय
बस जाओ मेरे मन में , स्वामी होकर हे गिरधारी
बस जाओ मेरे मन में , स्वामी होकर हे गिरधारी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Dr arun kumar शास्त्री
Dr arun kumar शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
अब खयाल कहाँ के खयाल किसका है
अब खयाल कहाँ के खयाल किसका है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
कैसी लगी है होड़
कैसी लगी है होड़
Sûrëkhâ Rãthí
Just a duty-bound Hatred | by Musafir Baitha
Just a duty-bound Hatred | by Musafir Baitha
Dr MusafiR BaithA
जीवन के पल दो चार
जीवन के पल दो चार
Bodhisatva kastooriya
(6) सूने मंदिर के दीपक की लौ
(6) सूने मंदिर के दीपक की लौ
Kishore Nigam
मदमस्त
मदमस्त "नीरो"
*Author प्रणय प्रभात*
*** सफलता की चाह में......! ***
*** सफलता की चाह में......! ***
VEDANTA PATEL
हाँ, मेरा यह खत
हाँ, मेरा यह खत
gurudeenverma198
मानव-जीवन से जुड़ा, कृत कर्मों का चक्र।
मानव-जीवन से जुड़ा, कृत कर्मों का चक्र।
डॉ.सीमा अग्रवाल
कर्मों के परिणाम से,
कर्मों के परिणाम से,
sushil sarna
कश्ती औऱ जीवन
कश्ती औऱ जीवन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"रामगढ़ की रानी अवंतीबाई लोधी"
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
पेंशन
पेंशन
Sanjay ' शून्य'
*आओ लौटें फिर चलें, बचपन के दिन संग(कुंडलिया)*
*आओ लौटें फिर चलें, बचपन के दिन संग(कुंडलिया)*
Ravi Prakash
******शिव******
******शिव******
Kavita Chouhan
दोहा -
दोहा -
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
बापक भाषा
बापक भाषा
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
प्यार के बारे में क्या?
प्यार के बारे में क्या?
Otteri Selvakumar
Loading...