Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jan 2020 · 1 min read

हमारा देश प्यारा है।

विधाता छंद
मापिनी-1222 1222 ,1222 1222
हमारी जान से ज़्यादा, हमारा देश प्यारा है।
हमें है गर्व भारत पर, नयन का वो सितारा है।

पखारे पाँव नित सागर, मुकुट जिसका हिमाला है।
जहाँ बहती नदी गंगा, सुनहरी श्वेत माला है।
गगन में शोभते तारे, धरा पर दीप माला है।
यहाँ का वीर हर बच्चा, निडर हर एक बाला है।
जहाँ शंख ध्वनि मंदिर में, सुख शांति का इशारा है।
हमारी जान से ज़्यादा, हमारा देश प्यारा है।

जहाँ पर सिंह से बच्चा, खिलौने की तरह खेला।
मिला गुरु ज्ञान का गौरव, जगत भी हो गया चेला।
यहाँ हर धर्म का लगता, कई त्योहार औ मेला।
रहे सब साथ में मिलकर, सभी कुछ साथ में झेला।
उपजते खेत में सोना,भरा खलिहान सारा है।
हमारी जान से ज़्यादा,हमारा देश प्यारा है।

यहीं संगम त्रिवेणी है, कला सुन्दर रसीली है।
बड़ा ये देश गर्वीला, रसम, ऋतुएँ रँगीली है।
धरा का रूप दुल्हन सा, हवा मादक नशीली है।
बजे नित श्याम की बंशी, मधुर वाणी सुरीली है।
डाल-डाल पर स्वर्ण विहग की, दिखता सुखद नजारा है।
हमारी जान से ज़्यादा, हमारा देश प्यारा है।

जहाँ पर राग रंगों की,हँसी महफ़िल निराली है।
जलाते प्यार के दीपक, कभी नफ़रत न पाली है।
कहीं रमजान की थाली, कहीं होली, दिवाली है।
जहाँ सुख स्वर्ग-सा लगता, खिली हर शाम लाली है।

हमारी मात ने हमको, सदा से ही दुलारा है।
हमारी जान से ज़्यादा, हमारा देश प्यारा है।
-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

2 Likes · 421 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
जीवन के सफ़र में
जीवन के सफ़र में
Surinder blackpen
कलरव करते भोर में,
कलरव करते भोर में,
sushil sarna
खुदा सा लगता है।
खुदा सा लगता है।
Taj Mohammad
श्री गणेश का अर्थ
श्री गणेश का अर्थ
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
21-- 🌸 और वह? 🌸
21-- 🌸 और वह? 🌸
Mahima shukla
हम लिखते हैं
हम लिखते हैं
Dr. Kishan tandon kranti
पापियों के हाथ
पापियों के हाथ
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
शरीफों में शराफ़त भी दिखाई हमने,
शरीफों में शराफ़त भी दिखाई हमने,
Ravi Betulwala
कलरव में कोलाहल क्यों है?
कलरव में कोलाहल क्यों है?
Suryakant Dwivedi
उसकी सूरत में उलझे हैं नैना मेरे।
उसकी सूरत में उलझे हैं नैना मेरे।
Madhuri mahakash
**बात बनते बनते बिगड़ गई**
**बात बनते बनते बिगड़ गई**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मेरे ख्याल से जीवन से ऊब जाना भी अच्छी बात है,
मेरे ख्याल से जीवन से ऊब जाना भी अच्छी बात है,
पूर्वार्थ
ढूंढें .....!
ढूंढें .....!
Sangeeta Beniwal
आप की असफलता में पहले आ शब्द लगा हुआ है जिसका विस्तृत अर्थ ह
आप की असफलता में पहले आ शब्द लगा हुआ है जिसका विस्तृत अर्थ ह
Rj Anand Prajapati
!!! होली आई है !!!
!!! होली आई है !!!
जगदीश लववंशी
ऐसी विकट परिस्थिति,
ऐसी विकट परिस्थिति,
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मुकद्दर तेरा मेरा एक जैसा क्यों लगता है
मुकद्दर तेरा मेरा एक जैसा क्यों लगता है
VINOD CHAUHAN
// श्री राम मंत्र //
// श्री राम मंत्र //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
वो शख्स अब मेरा नहीं रहा,
वो शख्स अब मेरा नहीं रहा,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
सम्मान
सम्मान
Dr. Pradeep Kumar Sharma
इंसान को इंसान से दुर करनेवाला केवल दो चीज ही है पहला नाम मे
इंसान को इंसान से दुर करनेवाला केवल दो चीज ही है पहला नाम मे
Dr. Man Mohan Krishna
■ इस ज़माने में...
■ इस ज़माने में...
*प्रणय प्रभात*
एक उड़ान, साइबेरिया टू भारत (कविता)
एक उड़ान, साइबेरिया टू भारत (कविता)
Mohan Pandey
23/76.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/76.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
स्वर्गस्थ रूह सपनें में कहती
स्वर्गस्थ रूह सपनें में कहती
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
क्या जलाएगी मुझे यह, राख झरती ठाँव मधुरे !
क्या जलाएगी मुझे यह, राख झरती ठाँव मधुरे !
Ashok deep
जन अधिनायक ! मंगल दायक! भारत देश सहायक है।
जन अधिनायक ! मंगल दायक! भारत देश सहायक है।
Neelam Sharma
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ: दैनिक समीक्षा* दिनांक 5 अप्रैल
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ: दैनिक समीक्षा* दिनांक 5 अप्रैल
Ravi Prakash
चिंता
चिंता
RAKESH RAKESH
पाहन भी भगवान
पाहन भी भगवान
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
Loading...