Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Apr 2018 · 3 min read

सुनो ये आवाज

सुनो ये आवाज
**************
मन में उमंग होय तन में तरंग उठें,
होवत हैं लीन दोउ बीज रुप जात है ।
फूटत है बीज सूक्ष्म चीर कै धरा की पर्त,
ईश कौ विधान बीज हँस अँकुरात है।
कोमल उगै हैं यामें पात फिर लाल-लाल,
धरा हरषाय वाय हँस दुलरात है ।
मैं भी अँकुराय तेरे गरभ में उगि आई,
क्यों न मोय देख मात नैंक तू सिहात है ।।१
*
तोकूँ जब ज्ञात भ‌ई गर्भ आय छोरी ग‌ई,
परी तोय कल नाँय निंदिया बिसारी है,
रात बतराय रही सुनी मैंने चुपचाप,
जाने काहे भ‌ई माँ तू इतनी दुखारी है ।
मोकूँ कटवायवे कूँ तू तौ री तयार भ‌ई,
तेरी उन बातन नै हालत बिगारी है,
कैसै री सिला सी तैनै अपने करेजा धरी,
सोच कहा बीतै मो पै चलै जब आरी है ।।२
*
प्रभु नै द‌ई है जौन ,छोरी मैं बनाय द‌ई,
मेरौ कहा खोट नैंक मोय भी बताय दै ।
नानी के गरभ में ते तू भी छोरी बनि आई,
तेरौ कहा दोष हतौ मोउऐ सुनाय दै ।
काहे घबराय रही चौं ना तू समझ पाय,
छोरिन में खोट दोष कछु तौ दिखाय दै ।
विनती करूँ मैं कर जोर कै न मार मोय,
हँस-हँस मैया मोकूँ जनम दिवाय दै ।।३
*
बात मेरी मात मान जीवन कौ दै- दै दान ,
देवी की मैं अंश तेरे अँगना में आऊंगी ।
पीऊँ तेरौ क्षीर डोलूँ अँगना में घुटुअन,
मीठी तुतलाय बोल उर हरषाऊंगी ।
पामन में पायलिया छनकैं ठुमक चलूँ ,
बैंदी और कजरा लगाय कै रिझाऊंगी,
भैया मेरौ ल्हौरौ सौ मेरै पीछै आयगौ तौ,
गोद में उठाय वाय रोज मैं खिलाऊंगी ।।४
*
टूकन पै पार लीजो माँगुंगी न पकवान ,
वचन द‌ऊँ मैं तेरौ मन न दुखाऊंगी ।
जैसे पहराय वैसे लत्ता पहराय दीजो ,
कुछ भी न माँगूं तेरे उर कूँ लुभाऊंगी ।
भेज दीजो पढ़वे कूँ मन कू लगाय पढ़ूँ,
काऊ कौ उलाहनौ न नैंक कभी लाऊंगी ।
दै दै री जनम मोय पेट में न मार मात ,
काऊ दिना चिड़िया सी फुर्र उड़ जाऊंगी ।।५
*
मान कूँ घटाऊं नहीं रोशन करूंगी नाम,
धान की सी पौध जहाँ कहै रुप जाऊंगी ।
रूखौ-सूखौ जैसौ भी तू देगी चुपचाप चुगूँ,
पेड़ की अमर बेल सी मैं जाय छाऊंगी ।
कुल कौ निकासूँ नाम करूँ बदनाम नाय,
चौं तू घबराय तोय नैंक न सताऊंगी ।
प्रेम ते बुलायगी तौ सावन में तीजन पै,
भेजियो लिवावे संग दौरि चली आऊंगी ।।६
*
घोड़ी पै चढ़ैगौ जब भैया मेरौ दूल्है बन,
ओढ़ूँ घोड़ी आगै मैया चूनरी सिहाऊंगी ।
भाभी लिये संग जब द्वार आय भैया मेरौ,
द्वारन पै रोरी घोर साँतिये धराऊंगी ।
नेग कू करुंगी हठ दे जो चुपचाप धरूँ,
ढोलक बजाय नाचूँ खूब गीत गाऊंगी ।
लड्डू धर बोइया में जाऊँ सुन बाँटवे कूँ ,
तेल चाक भात करै हाथ मैं बँटाऊंगी ।।७
*
कली बिन फूल नाँय खिल पाँय बागन में,
फूल बिना तितली न भँवराहु आँय री ।
छोरी नाँय होंय तौ तू इतनौ री सोच मात,
पूतन कूँ कैसै बता बहू मिल पाँय री ।
सूनी सी कलाई लिये डोलैं छोरा खिसियाये,
बहन न होंय राखी कौन पै बधाँय री ।
‘ज्योति’ कहै अब तौ तू मैया मेरी बात मान,
छोरा छोरी एक से हैं ज्ञानी समझाँय री ।।८
*
-महेश जैन ‘ज्योति’
६- बैंक काॅलोनी, महोली रोड़,
मथुरा-२८१००१
***

221 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Mahesh Jain 'Jyoti'
View all
You may also like:
अपनों के बीच रहकर
अपनों के बीच रहकर
पूर्वार्थ
आसमान पर बादल छाए हैं
आसमान पर बादल छाए हैं
Neeraj Agarwal
!! रक्षाबंधन का अभिनंदन!!
!! रक्षाबंधन का अभिनंदन!!
Chunnu Lal Gupta
#लघुकथा / #बेरहमी
#लघुकथा / #बेरहमी
*Author प्रणय प्रभात*
आ भी जाओ
आ भी जाओ
Surinder blackpen
ऐ जिंदगी
ऐ जिंदगी
Anil "Aadarsh"
प्रिय भतीजी के लिए...
प्रिय भतीजी के लिए...
डॉ.सीमा अग्रवाल
"होरी"
Dr. Kishan tandon kranti
नवसंवत्सर 2080 कि ज्योतिषीय विवेचना
नवसंवत्सर 2080 कि ज्योतिषीय विवेचना
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
हुआ पिया का आगमन
हुआ पिया का आगमन
लक्ष्मी सिंह
23/24.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/24.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Lambi khamoshiyo ke bad ,
Lambi khamoshiyo ke bad ,
Sakshi Tripathi
ये जो फेसबुक पर अपनी तस्वीरें डालते हैं।
ये जो फेसबुक पर अपनी तस्वीरें डालते हैं।
Manoj Mahato
मां कालरात्रि
मां कालरात्रि
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
* यौवन पचास का, दिल पंद्रेह का *
* यौवन पचास का, दिल पंद्रेह का *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Destiny
Destiny
Shyam Sundar Subramanian
हमारा गुनाह सिर्फ यही है
हमारा गुनाह सिर्फ यही है
gurudeenverma198
गृहस्थ-योगियों की आत्मा में बसे हैं गुरु गोरखनाथ
गृहस्थ-योगियों की आत्मा में बसे हैं गुरु गोरखनाथ
कवि रमेशराज
बार बार बोला गया झूठ भी बाद में सच का परिधान पहन कर सच नजर आ
बार बार बोला गया झूठ भी बाद में सच का परिधान पहन कर सच नजर आ
Babli Jha
💐प्रेम कौतुक-394💐
💐प्रेम कौतुक-394💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
गुरु आसाराम बापू
गुरु आसाराम बापू
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
दिल में कुण्ठित होती नारी
दिल में कुण्ठित होती नारी
Pratibha Pandey
Happy new year 2024
Happy new year 2024
Ranjeet kumar patre
सिर्फ लिखती नही कविता,कलम को कागज़ पर चलाने के लिए //
सिर्फ लिखती नही कविता,कलम को कागज़ पर चलाने के लिए //
गुप्तरत्न
इस दरिया के पानी में जब मिला,
इस दरिया के पानी में जब मिला,
Sahil Ahmad
नवगीत
नवगीत
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
इंसान ऐसा ही होता है
इंसान ऐसा ही होता है
Mamta Singh Devaa
विश्वेश्वर महादेव
विश्वेश्वर महादेव
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
"सुप्रभात"
Yogendra Chaturwedi
पतंग
पतंग
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Loading...