Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Oct 2023 · 2 min read

साहित्य और लोक मंगल

आलेख
साहित्य और लोक-मंगल
*************
मेरा मानना है कि लोकमंगल का आशय हर उस क्षेत्र के मंगल यानी खुशहाली और समृद्धि से है, जिसका हमसे आपसे सीधा संबंध है। यथा खुद से, परिवार, क्षेत्र, समाज, राष्ट्र ही नहीं समूची धरा ही नहीं ब्रह्मांड से है। ऐसे में हमारा आपका और हर साहित्यकार का यह नैतिक कर्तव्य है कि जब भी उसकी लेखनी गतिशील हो तो उसका लक्ष्य किसी न किसी रूप में, स्तर पर उसके केंद्र में लोकमंगल हो, न कि केवल कुछ भी सृजित करने और सिर्फ मनोरंजन या समय काटने का बहाना हो। इस बात से तो हम आप भी इंकार इसलिए भी नहीं कर सकते, क्योंकि आजादी में साहित्य का योगदान भूला नहीं जा सकता।
“(लोक मंगल का संबंध मन की मंगल भावनाओं से होता है। जिस साहित्य में लोकमंगल की जितना श्रेष्ठ मंगल भाव समाहित होता है, वह साहित्य उतना ही श्रेष्ठ माना जाता है।
लोकमंगल की सिद्धावस्था को स्वीकार करने वाले कवि प्रेम को ही बीज भाव मानते हैं। प्रेम द्वारा ‘पालन’ और ‘रंजन’ दोनों संभव है। वात्सल्य भाव पालन से जुड़ा है तो दांपत्य भाव रंजन से। कालिदास, रवींद्रनाथ ठाकुर और जयशंकर प्रसाद आदि कवि इसी परंपरा के हैं।
लोकमंगल” शब्द शुक्ल जी ने समाज दर्शन व काव्य दर्शन का केंद्र बिंदु है। यह शब्द उनके द्वारा परिभाषित “लोकसंग्रह” व “लोकधर्म” शब्द से कहीं अधिक व्यापक अर्थ रखता है। ‘लोक’ के साथ जब मंगल शब्द जुट जाता है तो वह मनुष्य जाति के साथ साथ भूमंडल के समस्त प्राणियों के कल्याण का आकांक्षी बन जाता है।
तुलसी ने अपने सभी ग्रन्थों में इसी लोकमंगल को दर्शाया है और समस्त प्राणियों को मंगलकारी भक्ति का सुलभ और सीधा मार्ग बताया है। इसीलिए उन्होने इसे कलि मल हरण मंगल करन तुलसी कथा रघुनाथ कि कहा है।(गूगल से साभार)”

एक साहित्य, कला और संस्कृति प्रेमी आसानी से विद्रूपताओं, विसंगतियों, विडंबनाओं और अनीतियों को आसानी से उजागर कर सकता है और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकता है। यह सुविधा, सहजता या सहूलियत किसी अन्य के पास नहीं है। सामान्यतया एक साहित्यकार, चित्रकार जो कुछ देखता या महसूस करता, उसे त्वरित अथवा अल्प समय में आमजन को अपने माध्यमों से पहुंचा सकता है, लोगों को जगा सकता है, विचार के लिए प्रेरित कर सकता है, विरोध के लिए विवश कर सकता है।
हालांकि आज के हालातों में इसका कुछ नुकसान भी है, जब विचारधारा के प्रवाह में साहित्यिक पृष्ठभूमि वाले भी बह जा रहे हैं और शांत सागर में पत्थर फेंकने जैसा ही है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 74 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अगहन कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के
अगहन कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के
Shashi kala vyas
** अब मिटाओ दूरियां **
** अब मिटाओ दूरियां **
surenderpal vaidya
मित्र
मित्र
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
నీవే మా రైతువి...
నీవే మా రైతువి...
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
कवर नयी है किताब वही पुराना है।
कवर नयी है किताब वही पुराना है।
Manoj Mahato
" मिलन की चाह "
DrLakshman Jha Parimal
एक तरफ़ा मोहब्बत
एक तरफ़ा मोहब्बत
Madhuyanka Raj
दगा और बफा़
दगा और बफा़
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
मनु-पुत्रः मनु के वंशज...
मनु-पुत्रः मनु के वंशज...
डॉ.सीमा अग्रवाल
परिवार
परिवार
Neeraj Agarwal
"साफ़गोई" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
🙅छुटभैयों की चांदी🙅
🙅छुटभैयों की चांदी🙅
*प्रणय प्रभात*
“जगत जननी: नारी”
“जगत जननी: नारी”
Swara Kumari arya
"सरल गणित"
Dr. Kishan tandon kranti
दिल तो पत्थर सा है मेरी जां का
दिल तो पत्थर सा है मेरी जां का
Monika Arora
ସାଧୁ ସଙ୍ଗ
ସାଧୁ ସଙ୍ଗ
Bidyadhar Mantry
वीर बालिका
वीर बालिका
लक्ष्मी सिंह
चैन से रहने का हमें
चैन से रहने का हमें
शेखर सिंह
दिल में बसाना नहीं चाहता
दिल में बसाना नहीं चाहता
Ramji Tiwari
तुम बिन
तुम बिन
Dinesh Kumar Gangwar
इश्क़  जब  हो  खुदा  से  फिर  कहां  होश  रहता ,
इश्क़ जब हो खुदा से फिर कहां होश रहता ,
Neelofar Khan
प्रयत्नशील
प्रयत्नशील
Shashi Mahajan
क्या लिखूं
क्या लिखूं
MEENU SHARMA
हदें
हदें
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
कुंडलिया छंद की विकास यात्रा
कुंडलिया छंद की विकास यात्रा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
*** अरमान....!!! ***
*** अरमान....!!! ***
VEDANTA PATEL
दरमियाँ
दरमियाँ
Dr. Rajeev Jain
*नेता टुटपुंजिया हुआ, नेता है मक्कार (कुंडलिया)*
*नेता टुटपुंजिया हुआ, नेता है मक्कार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
93. ये खत मोहब्बत के
93. ये खत मोहब्बत के
Dr. Man Mohan Krishna
Patience and determination, like a rock, is the key to their hearts' lock.
Patience and determination, like a rock, is the key to their hearts' lock.
Manisha Manjari
Loading...