Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Sep 2021 · 1 min read

सालों बाद वह गाँव

————————————————–
सालों बाद वह गाँव लौटेगा।
उन पगडंडियों को खोजेगा।
कितने! सधे कदम होते थे उसपर।
उसे स्कूल और हाट-बाजार ले जाता था।
नंगे पैरों से घिस-घिस खेत से बना था पथ।
अब सोचने से सिहरता है देह,आई(माँ) शपथ।

उस पोखर को ढूंढेगा
जो उसे हर छलांग पर देता था उपर उछाल।
मछलियों को पकड़ने का सुख क्या था कमाल!

पीपल के उस वृक्ष को पहचानने की करेगा कोशिश।
उमस से उफनती गर्मी से बचने इकट्ठा होते लोगों में
ढूंढेगा अपने दोस्त की अनसुलझी ख़्वाहिश।

आम के पेड़ की ऊंचाइयों में निशाना लगाते ढेलों को
एक बार फिर से उठाकर किसी आम पर फेंकेगा।
निशाना लग जाए तो खुश हो सच, चीख सकेगा?

भोर में अलसाए–अलसाए उठने को और
गोधूली वेला में भूत के भय को याद करेगा।
वह अब अकेले खुद से हर सारा संवाद करेगा।

सावन के महीनों में खेत और अगहन के
खलिहान को जीने लालायित होगा।
सब बदल चुका होगा
गाँव के घर और गलियाँ भी।

काका,काकी,भैया,दीदी के सारे सम्बोधन
उसके लिए खो चुका होगा।
उसे जानने वाला हर चेहरा
विलुप्त हो चुका होगा।

नदियाँ जो घेरकर बहती थी गाँव को
जरूर सूख चुकी होंगी।
इनके जल-ग्रहण क्षेत्रों को अवश्य ही
आबादी का ग्रहण लग चुकी होंगी।

खग-विहग सुबह-सुबह पता नहीं
उतरती होंगी छत,मुडेर,आँगन में या नहीं?
और अस्त होते सूरज के साथ पता नहीं
घोंसले को लौटते हुए कलरव करती होंगी या नहीं।

लौटकर दुखित क्यों हो
इसलिए वह नहीं लौटेगा।
———————–14sept21——————————-

Language: Hindi
198 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सात समंदर से ज़्यादा स्याही जो ख़ुद में समाए हो,
सात समंदर से ज़्यादा स्याही जो ख़ुद में समाए हो,
ओसमणी साहू 'ओश'
उदास रात सितारों ने मुझसे पूछ लिया,
उदास रात सितारों ने मुझसे पूछ लिया,
Neelofar Khan
*** कृष्ण रंग ही : प्रेम रंग....!!! ***
*** कृष्ण रंग ही : प्रेम रंग....!!! ***
VEDANTA PATEL
काफिला
काफिला
Amrita Shukla
वो ख्वाब सजाते हैं नींद में आकर ,
वो ख्वाब सजाते हैं नींद में आकर ,
Phool gufran
वैवाहिक चादर!
वैवाहिक चादर!
कविता झा ‘गीत’
मै स्त्री कभी हारी नही
मै स्त्री कभी हारी नही
dr rajmati Surana
यादों के अभिलेख हैं , आँखों  के  दीवान ।
यादों के अभिलेख हैं , आँखों के दीवान ।
sushil sarna
*****नियति*****
*****नियति*****
Kavita Chouhan
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि पर केंद्रित पुस्तकें....
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि पर केंद्रित पुस्तकें....
Dr. Narendra Valmiki
कान्हा महाजन्माष्टमी है आज,
कान्हा महाजन्माष्टमी है आज,
Chaahat
वीकेंड
वीकेंड
Mukesh Kumar Sonkar
राज़ की बात
राज़ की बात
Shaily
"कौन अपने कौन पराये"
Yogendra Chaturwedi
मेरा लड्डू गोपाल
मेरा लड्डू गोपाल
MEENU SHARMA
बेटी
बेटी
Neeraj Agarwal
"कला"
Dr. Kishan tandon kranti
वोट कर!
वोट कर!
Neelam Sharma
यूनिवर्सिटी नहीं केवल वहां का माहौल बड़ा है।
यूनिवर्सिटी नहीं केवल वहां का माहौल बड़ा है।
Rj Anand Prajapati
😢महामूर्खता😢
😢महामूर्खता😢
*प्रणय प्रभात*
दिल कहता है खुशियाँ बांटो
दिल कहता है खुशियाँ बांटो
Harminder Kaur
वसंत - फाग का राग है
वसंत - फाग का राग है
Atul "Krishn"
"आँगन की तुलसी"
Ekta chitrangini
3973.💐 *पूर्णिका* 💐
3973.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
या खुदा तेरा ही करम रहे।
या खुदा तेरा ही करम रहे।
सत्य कुमार प्रेमी
खेल खिलाड़ी
खेल खिलाड़ी
Mahender Singh
सुलेशन छोड़ कर सलूशन ढूंढ
सुलेशन छोड़ कर सलूशन ढूंढ
सिद्धार्थ गोरखपुरी
एहसासे- नमी (कविता)
एहसासे- नमी (कविता)
Monika Yadav (Rachina)
गृहणी का बुद्ध
गृहणी का बुद्ध
पूनम कुमारी (आगाज ए दिल)
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
Buddha Prakash
Loading...