Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Mar 2018 · 1 min read

साया

रात के घने अँधेरे में एक हाथ जो द्वार खटकने के उद्देश्य से आगे बढ़ा था। वह भीतर का वार्तालाप सुनकर ज्यों-का-त्यों रुक गया।
“चलो अच्छा हुआ कल्लू की माँ, जो दंगों में लापता लोगों को भी सरकार ने दंगों में मरा हुआ मान लिया है। हमारा कल्लू भी उनमे से एक है। अतः सरकार ने हमें भी पाँच लाख रूपये देने का फैसला किया है।”

“नहीं … ऐसा मत कहो। मेरा लाल मरा नहीं, जीवित है, क्योंकि उसकी लाश नहीं मिली है! ईश्वर करे वह जहाँ कहीं भी हो, सही-सलामत और जीवित हो। हमें नहीं चाहिए सरकारी सहयता।”

“चुपकर! तेरे मुंह में कीड़े पड़ें। हमेशा अशुभ-अमंगल ही बोलती है। कभी सोचा भी है—अपनी पहाड़-सी ज़िंदगी कैसे कटेगी? दोनों बेटियों की शादी कैसे होगी? अरे पगली, दुआ कर कल्लू जहाँ कहीं भी हो मर चुका हो। वह सारी उमर मेहनत-मजदूरी करके ही पाँच लाख रुपए नहीं बचा पाता।”

“हाय राम! कैसे निर्दयी बाप हो? जो चंद पैसों की ख़ातिर, अपने जवान बेटे की मौत की दुआ मांग रहे हो। आह!”

“तू यहाँ पड़ी-पड़ी रो-मर, मैं तो चला बहार। कम-से-कम तेरी मनहूस जुबान तो नहीं सुनाई पड़ेगी।” कहने के साथ ही द्वार खुला। बाहर मौज़ूद था सिर्फ अमावस का घनघोर अँधेरा। जिसमें वह साया, न जाने कहाँ गुम हो गया था, जो बाहर द्वार खटकाने के उद्देश्य से खड़ा था।

Language: Hindi
1 Like · 246 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
मतदान
मतदान
Dr Archana Gupta
कभी ज्ञान को पा इंसान भी, बुद्ध भगवान हो जाता है।
कभी ज्ञान को पा इंसान भी, बुद्ध भगवान हो जाता है।
Monika Verma
मुसाफिर हो तुम भी
मुसाफिर हो तुम भी
Satish Srijan
देश की हिन्दी
देश की हिन्दी
surenderpal vaidya
दिल में हमारे
दिल में हमारे
Dr fauzia Naseem shad
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Shyam Sundar Subramanian
किताबें
किताबें
Dr. Pradeep Kumar Sharma
प्रेमी चील सरीखे होते हैं ;
प्रेमी चील सरीखे होते हैं ;
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
उनकी आंखो मे बात अलग है
उनकी आंखो मे बात अलग है
Vansh Agarwal
রাধা মানে ভালোবাসা
রাধা মানে ভালোবাসা
Arghyadeep Chakraborty
A beautiful space
A beautiful space
Shweta Soni
// सुविचार //
// सुविचार //
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
ग़ज़ल कहूँ तो मैं ‘असद’, मुझमे बसते ‘मीर’
ग़ज़ल कहूँ तो मैं ‘असद’, मुझमे बसते ‘मीर’
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
"अहमियत"
Dr. Kishan tandon kranti
कविता ....
कविता ....
sushil sarna
चल मनवा चलें.....!!
चल मनवा चलें.....!!
Kanchan Khanna
दिल से
दिल से
DR ARUN KUMAR SHASTRI
ससुराल गेंदा फूल
ससुराल गेंदा फूल
Seema gupta,Alwar
■ आज की बात
■ आज की बात
*Author प्रणय प्रभात*
महादेव को जानना होगा
महादेव को जानना होगा
Anil chobisa
बुद्धिमान बनो
बुद्धिमान बनो
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
टूटे बहुत है हम
टूटे बहुत है हम
The_dk_poetry
बिलकुल सच है, व्यस्तता एक मायाजाल,समय का खेल, मन का ही कंट्र
बिलकुल सच है, व्यस्तता एक मायाजाल,समय का खेल, मन का ही कंट्र
पूर्वार्थ
आज़ाद पंछी
आज़ाद पंछी
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
3020.*पूर्णिका*
3020.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*गाता गाथा राम की, तीर्थ अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
*गाता गाथा राम की, तीर्थ अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
नरसिंह अवतार
नरसिंह अवतार
Shashi kala vyas
दो शे' र
दो शे' र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण
जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
M.A वाले बालक ने जब तलवे तलना सीखा था
M.A वाले बालक ने जब तलवे तलना सीखा था
प्रेमदास वसु सुरेखा
Loading...