Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Jan 2017 · 2 min read

विजेता

शमशेर ने अपनी धोती को निचोड़ते हुए अपनी पत्नी बाला से कहा,”भाग्यवान! तावली-सी चढ़ा ले कढ़़ाइये नै! मैं नहा लिया सूं और ईब गोलू नै बुलावण जाऊँ सूं।”
बाला ने चूल्हे में आग सुलगाने की कोशिश को जारी रखते हुए अपने पति से कहा,”थाहम बुला ल्याओ गोलू नै। आओगे इतणै तै मैं मालपूड़े त्यार करे पाऊँगी।”
शमशेर ने अपने बड़े भाई के घर के बाहर खड़े होकर ऊँची आवाज में कहा,”गोलू बेटी! आज्या तावली सी।”
अंदर से कोई प्रतिक्रिया न पाकर उसने घर के अंदर कदम रखते हुए कहा,”राणी गोल्हड!तेरी चाची गरमा-गरम मालपूड़े बणावन लाग रह्यी सै।”
अंदर बैठी उसकी भाभी अपनी सात साल की बेटी गोलू को चुप रहने का सख्त आदेश दे चुकी थी। इसीलिए गोलू अपने चाचा के द्वारा बार-बार पुकारे जाने के बावजूद चुप थी। अपनी माँ के डर से वह रजाई ओढ़े पड़ी थी परन्तु उसका बालमन गर्म-गर्म मालपूए और आलू- मटर की सब्जी खाने को मचल रहा था। जब से उसके चाचा-चाची नए घर में गए हैं,वह इस स्वादिष्ट पकवान के दर्शन तक को तरस गई है।उसकी माँ की मालपूए बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
शमशेर को जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह अंदर की तरफ बढ़ा।उसकी भाभी ने खिड़की में से उसे अंदर आते देख अपनी बेटी से कहा,”सो ज्या गोलू।वो चाहे कितणे रुक्के मार ले,तन्नै बोलणा नहीं सै।”
बेचारी गोलू अपनी माँ की यह बात सुनकर सोचने लगी,झगड़ा होया मेरे चाचा और बापू का, पर स्यामत आगी मेरी। चाची कितणे सुवाद(स्वादिष्ट)मालपूड़े बणावै सै!मन्नै तो वैं इतणे मीठे लाग्गैं सैं के अपणे घर की रोटी,चूरमा कुछ ना आच्छा लागता वैं खाए पीच्छै।”
शमशेर ने अंदर जाकर देखा कि उसकी भाभी रजाई में लिपटी बैठी है।उसे गोलू दिखाई नहीं दी।अचानक उसकी नजर वहाँ रखी प्लेट पर पड़ी जिसमें बाजरे की एक रोटी और लाल मिर्च की चटनी रखी हुई थी। उसने मन ही मन कहा,”या किसी लुगाई सै यार?आज सकरांत का शुभ दिन सै पर इस भली औरत नै आज भी बाजरे के टिक्कड़ पाथकै धर दिए।”
वह रोटी गोलू के लिए थी परन्तु मालपूओं की तीव्र लालसा ने उसे यह बेस्वाद, आम भोजन उसके गले से नीचे नहीं उतरने दिया। महज एक कोर खाकर उसने इसे छोड़ दिया था। शमशेर को घर के अंदर देख गोलू की माँ लगभग चीखते हुए बोली,”तू के लेण आया सै म्हारे घर म्ह?”
अपनी माँ की यह रोबदार और रूखी आवाज सुनकर गोलू उठ बैठी।
(बंधुओ! यह मेरे उपन्यास विजेता का पहला पेज है। मैं हर रोज एक पेज भेजने की कोशिश करूँगी)

Language: Hindi
1 Like · 285 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"शतरंज के मोहरे"
Dr. Kishan tandon kranti
👌👌👌
👌👌👌
*Author प्रणय प्रभात*
सद्विचार
सद्विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
Sakhawat Jisan
नवदुर्गा का महागौरी स्वरूप
नवदुर्गा का महागौरी स्वरूप
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मेरे दिल ❤️ में जितने कोने है,
मेरे दिल ❤️ में जितने कोने है,
शिव प्रताप लोधी
2337.पूर्णिका
2337.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
जालोर के वीर वीरमदेव
जालोर के वीर वीरमदेव
Shankar N aanjna
ক্ষেত্রীয়তা ,জাতিবাদ
ক্ষেত্রীয়তা ,জাতিবাদ
DrLakshman Jha Parimal
श्रीराम पे बलिहारी
श्रीराम पे बलिहारी
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*आओ पाने को टिकट ,बंधु लगा दो जान : हास्य कुंडलिया*
*आओ पाने को टिकट ,बंधु लगा दो जान : हास्य कुंडलिया*
Ravi Prakash
प्यार है रब की इनायत या इबादत क्या है।
प्यार है रब की इनायत या इबादत क्या है।
सत्य कुमार प्रेमी
लड़की की जिंदगी/ कन्या भूर्ण हत्या
लड़की की जिंदगी/ कन्या भूर्ण हत्या
Raazzz Kumar (Reyansh)
उसे पता है मुझे तैरना नहीं आता,
उसे पता है मुझे तैरना नहीं आता,
Vishal babu (vishu)
तेरी - मेरी कहानी, ना होगी कभी पुरानी
तेरी - मेरी कहानी, ना होगी कभी पुरानी
The_dk_poetry
परिवर्तन
परिवर्तन
Paras Nath Jha
इश्क समंदर
इश्क समंदर
Neelam Sharma
जीवन भी एक विदाई है,
जीवन भी एक विदाई है,
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
Really true nature and Cloud.
Really true nature and Cloud.
Neeraj Agarwal
एक ख्वाब सजाया था मैंने तुमको सोचकर
एक ख्वाब सजाया था मैंने तुमको सोचकर
डॉ. दीपक मेवाती
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet kumar Shukla
हिंदुस्तानी है हम सारे
हिंदुस्तानी है हम सारे
Manjhii Masti
"सुप्रभात"
Yogendra Chaturwedi
सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर
Dr. Pradeep Kumar Sharma
द्रोपदी फिर.....
द्रोपदी फिर.....
Kavita Chouhan
"मेरे नाम की जय-जयकार करने से अच्‍छा है,
शेखर सिंह
ଷଡ ରିପୁ
ଷଡ ରିପୁ
Bidyadhar Mantry
ईद आ गई है
ईद आ गई है
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
* धन्य अयोध्याधाम है *
* धन्य अयोध्याधाम है *
surenderpal vaidya
रदुतिया
रदुतिया
Nanki Patre
Loading...