Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Aug 2021 · 2 min read

रोला छंद “बाल-हृदय”

रोला छंद “बाल-हृदय”

भेदभाव से दूर, बाल-मन जल सा निर्मल।
रहे सदा अलमस्त, द्वन्द्व से होकर निश्चल।।
बालक बालक मध्य, नेह शाश्वत है प्रतिपल।
देख बाल को बाल, हृदय का खिलता उत्पल।।

दो बालक अनजान, प्रीत से झट बँध जाते।
नर, पशु, पक्षी भेद, नहीं कुछ आड़े आते।।
है यह कथा प्रसिद्ध, भरत नृप बालक जब था।
सिंह शावकों संग, खेलता वन में तब था।।

नई चीज को देख, प्रबल उत्कंठा जागे।
जग के सारे भेद, जानने पीछे भागे।।
चंचल बाल अधीर, शांत नहिं हो जिज्ञासा।
हर वह करे प्रयत्न, ज्ञान का जब तक प्यासा।।

बाल हृदय की थाह, बड़ी मुश्किल है पाना।
किस धुन में निर्लिप्त, किसी ने कभी न जाना।।
आसपास को देख, कभी हर्षित ये होता।
फिर तटस्थ हो बैठ, किसी धुन में झट खोता।।
*** *** ***
रोला छंद विधान –

रोला चार पदों का, प्रत्येक पद में 24 मात्रा का छंद है। पदान्त गुरु अथवा 2 लघु से होना आवश्यक है। तुक दो दो पद में होती है।

कुण्डलिया छंद के कारण रोला बहु प्रचलित छंद है। कुण्डलिया में प्रथम दो पंक्ति दोहा की तथा अंतिम चार पंक्ति रोला की होती है। दोहा का चौथा चरण रोला के तीसरे पद के प्रथम चरण में पुनरुक्त होता है, अतः रोला के पद का प्रथम चरण 11 मात्रा पर होना सर्वथा सिद्ध है। साथ ही इस चरण का ताल (2 1) से अंत भी होना चाहिये।

परन्तु अति प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं से देखा गया है कि रोला छंद इस बंधन में बंधा हुआ नहीं है। रोला बहुत व्यापक छंद है। भिखारीदास ने छंदार्णव पिंगल में रोला को ‘अनियम ह्वै है रोला’ तक कह दिया है। रोला छंद 11, 13 की यति में भी बंधा हुआ नहीं है और न ही प्रथम यति का अंत गुरु लघु से होना चाहिये, इस बंधन में। अनेक प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं के आधार पर रोला की मात्रा बाँट 8-6-2-6-2 निश्चित होती है।
8 = अठकल या 2 चौकल।
6 = 3+3 या 4+2 या 2+4
2 = 1 + 1 या 2
यति भी 11, 12, 14, 16 मात्रा पर सुविधानुसार कहीं भी रखी जा सकती है। प्रसाद जी की कामायनी की कुछ पंक्तियाँ देखें।

मैं यह प्रजा बना कर कितना तुष्ट हुआ था,
किंतु कौन कह सकता इन पर रुष्ट हुआ था।
मैं नियमन के लिए बुद्धि-बल से प्रयत्न कर,
इनको कर एकत्र चलाता नियम बना कर।
रूप बदलते रहते वसुधा जलनिधि बनती,
उदधि बना मरुभूमि जलधि में ज्वाला जलती।
विश्व बँधा है एक नियम से यह पुकार-सी,
फैल गयी है इसके मन में दृढ़ प्रचार-सी।

पर कुण्डलिया छंद में 11, 13 की यति रख कर ही रचना करनी चाहिए। इस छंद में रोला के मान्य रूप को ही रखना चाहिये जो इस छंद में रोला के चारों पदों के प्रथम चरण से अनुरूपता के लिए भी अति आवश्यक है।
*** *** ***
बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’
तिनसुकिया

Language: Hindi
1 Like · 391 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मुझे वो एक शख्स चाहिये ओर उसके अलावा मुझे ओर किसी का होना भी
मुझे वो एक शख्स चाहिये ओर उसके अलावा मुझे ओर किसी का होना भी
yuvraj gautam
आसाध्य वीना का सार
आसाध्य वीना का सार
Utkarsh Dubey “Kokil”
नरसिंह अवतार
नरसिंह अवतार
Shashi kala vyas
कावड़ियों की धूम है,
कावड़ियों की धूम है,
manjula chauhan
आश्रम
आश्रम
Er. Sanjay Shrivastava
कहां गये हम
कहां गये हम
Surinder blackpen
मुस्कुराना चाहता हूं।
मुस्कुराना चाहता हूं।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
फेसबुक गर्लफ्रेंड
फेसबुक गर्लफ्रेंड
Dr. Pradeep Kumar Sharma
शाबाश चंद्रयान-३
शाबाश चंद्रयान-३
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
#मुक्तक
#मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
कल सबको पता चल जाएगा
कल सबको पता चल जाएगा
MSW Sunil SainiCENA
तेवरी
तेवरी
कवि रमेशराज
हाथ पर हाथ रखा उसने
हाथ पर हाथ रखा उसने
Vishal babu (vishu)
*जिंदगी*
*जिंदगी*
Harminder Kaur
भाषा और बोली में वहीं अंतर है जितना कि समन्दर और तालाब में ह
भाषा और बोली में वहीं अंतर है जितना कि समन्दर और तालाब में ह
Rj Anand Prajapati
प्यारा सुंदर वह जमाना
प्यारा सुंदर वह जमाना
Vishnu Prasad 'panchotiya'
"संकेत"
Dr. Kishan tandon kranti
गुनो सार जीवन का...
गुनो सार जीवन का...
डॉ.सीमा अग्रवाल
जहर    ना   इतना  घोलिए
जहर ना इतना घोलिए
Paras Nath Jha
!! वीणा के तार !!
!! वीणा के तार !!
Chunnu Lal Gupta
*हिंदी भाषा में नुक्तों के प्रयोग का प्रश्न*
*हिंदी भाषा में नुक्तों के प्रयोग का प्रश्न*
Ravi Prakash
कितना अजीब ये किशोरावस्था
कितना अजीब ये किशोरावस्था
Pramila sultan
जीवन मर्म
जीवन मर्म
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
#दिनांक:-19/4/2024
#दिनांक:-19/4/2024
Pratibha Pandey
कल शाम में बारिश हुई,थोड़ी ताप में कमी आई
कल शाम में बारिश हुई,थोड़ी ताप में कमी आई
Keshav kishor Kumar
एक पते की बात
एक पते की बात
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
पता ही नहीं चलता यार
पता ही नहीं चलता यार
पूर्वार्थ
2320.पूर्णिका
2320.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
हम तो कवि है
हम तो कवि है
नन्दलाल सुथार "राही"
जिज्ञासा
जिज्ञासा
Neeraj Agarwal
Loading...