Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Jun 2023 · 2 min read

राम राज्य अब रहा नहीं !!

राम राज्य अब रहा नहीं !!
~~~~~~~~~~~~~🙏~~~~~~~~~~~~

राम अयोध्या रही न वैसी, तब जैसे प्रतिवेश नहीं|
राम राज्य में थी यह जैसी, वैसा अब परिवेश नहीं||

हिय में वास नहीं करते तुम,
पाहन में गढ़वा डाला|
मंदिर की तस्वीरों में रख,
शीशे में मढ़वा डाला|
द्वेष तिरोहित है हर मन में,
जला रहे फिर भी रावण|
वाह्य दिखावा राम सदृश है,
अन्तर्मन से निशिचर गण|

कर्म अधर्मी ऐसा करते, किया कभी लंकेश नहीं|
राम राज्य में थी यह जैसी, अब वैसा परिवेश नहीं||१||

राम तुम्हारे आदर्शों को,
भक्त तुम्हारे निगल गए|
लोभ, लालसा के बस होकर,
हिम खण्डों सम पिघल गए|
राम तुम्हारे पदचिन्हों पर,
अब चलना स्वीकार नहीं|
भक्त तुम्हारे हैं लाखो पर,
हनुमत सम व्यवहार नहीं|

बाहर से अब सन्त जो दिखता, मन भीतर दरवेश नहीं|
राम राज्य में थी यह जैसी, अब वैसा परिवेश नहीं||२||

मानवता का धर्म दिया जो,
सबने आज भुला डाला|
श्वेत वसन तन ऊपर लिपटा,
पर सबका मन है काला|
सिया हरण की व्याकुलता है,
मन का संयम टूट रहा|
लखन लाल ही बना दुशासन,
रामप्रिया को लूट रहा|

काम- क्रोध के मद में अन्धे, दया हृदय में लेश नही|
राम राज्य में थी यह जैसी, अब वैसा परिवेश नहीं||३||

मानवता अब करती क्रन्दन,
पल – पल उठती चित्कारे|
छल- बल है अब बना पुरोधा,
नीति – नियम सब हैं हारे|
भरत लखन को ढूँढ़ रहे सब,
भ्राता से निज छले गए|
निज पुत्रों से हुए प्रताड़ित,
दशरथ वन को चले गए|

सेवा- धर्म पड़े सब आहत, लगता कुछ अब शेष नहीं|
राम राज्य में थी यह जैसी, अब वैसा परिवेश नहीं||४||

आओ या फिर कर्म सुधारो,
तभी धर्म स्थापित होगा|
विधर्मी अनयायी जन का,
मान तभी विस्थापित होगा|
राम राज्य निर्वाण के पथ पर,
आकर इसमें प्राण भरो|
वसुधा का संत्रास हरण कर,
जन- जन के तुम त्राण हरो|

नाश करो मन के रावण का, इच्छा और विशेष नहीं|
राम राज्य में थी यह जैसी, अब वैसा परिवेश नहीं||५||

✍️ पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’ ‘
मुसहरवा (मंशानगर)
पश्चिमी चम्पारण,
बिहार

1 Like · 223 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
हर एक रास्ते की तकल्लुफ कौन देता है..........
हर एक रास्ते की तकल्लुफ कौन देता है..........
कवि दीपक बवेजा
दो जीवन
दो जीवन
Rituraj shivem verma
23/34.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/34.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
यूं ना कर बर्बाद पानी को
यूं ना कर बर्बाद पानी को
Ranjeet kumar patre
दहन
दहन
Shyam Sundar Subramanian
"शिक्षक तो बोलेगा”
पंकज कुमार कर्ण
विपक्ष से सवाल
विपक्ष से सवाल
Shekhar Chandra Mitra
चलो एक बार फिर से ख़ुशी के गीत गायें
चलो एक बार फिर से ख़ुशी के गीत गायें
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
क्या हक़ीक़त है ,क्या फ़साना है
क्या हक़ीक़त है ,क्या फ़साना है
पूर्वार्थ
*मिलिए उनसे जो गए, तीर्थ अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
*मिलिए उनसे जो गए, तीर्थ अयोध्या धाम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
....????
....????
शेखर सिंह
16, खुश रहना चाहिए
16, खुश रहना चाहिए
Dr Shweta sood
ख्वाबों के रेल में
ख्वाबों के रेल में
Ritu Verma
#परिहास-
#परिहास-
*Author प्रणय प्रभात*
उसकी जरूरत तक मैं उसकी ज़रुरत बनी रहीं !
उसकी जरूरत तक मैं उसकी ज़रुरत बनी रहीं !
Dr Manju Saini
ग़ज़ल
ग़ज़ल
नितिन पंडित
पुरानी पेंशन
पुरानी पेंशन
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
तोहमतें,रूसवाईयाँ तंज़ और तन्हाईयाँ
तोहमतें,रूसवाईयाँ तंज़ और तन्हाईयाँ
Shweta Soni
मोहब्बत अनकहे शब्दों की भाषा है
मोहब्बत अनकहे शब्दों की भाषा है
Ritu Asooja
जी रहे है तिरे खयालों में
जी रहे है तिरे खयालों में
Rashmi Ranjan
कभी- कभी
कभी- कभी
Harish Chandra Pande
हमारी हिन्दी ऊँच-नीच का भेदभाव नहीं करती.,
हमारी हिन्दी ऊँच-नीच का भेदभाव नहीं करती.,
SPK Sachin Lodhi
मोहब्बत, हर किसी के साथ में नहीं होती
मोहब्बत, हर किसी के साथ में नहीं होती
Vishal babu (vishu)
📚पुस्तक📚
📚पुस्तक📚
Dr. Vaishali Verma
" खुशी में डूब जाते हैं "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
माँ आओ मेरे द्वार
माँ आओ मेरे द्वार
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
ऐ ज़िन्दगी!
ऐ ज़िन्दगी!
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
*आओ मिलकर नया साल मनाएं*
*आओ मिलकर नया साल मनाएं*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
****प्राणप्रिया****
****प्राणप्रिया****
Awadhesh Kumar Singh
Loading...