Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 May 2024 · 4 min read

राम नवमी मना रहे हैं

आज रामनवमी है
तो आइए!हम भी राम जन्मोत्सव मनाते हैं,
खूब नाचते गाते इतराते हैं
साथ ही इसे भी औपचारिक बनाते हैं।
प्रभु श्रीराम जी को खूब भरमाते हैं
रामनवमी की औपचारिकता खूबसूरती से निभाते हैं।
कहने को राम हमारे आराध्य, हमारे पूज्य हैं,
मर्यादा पुरुषोत्तम, पालनहार, खेवनहार है
मर्यादा की प्रतिमूर्ति, भगवान विष्णु के अवतार हैं।
तो हम ही कहां कम हैं,
राम जी से हम भी तो बड़े प्रेरित हैं
बस अंतर केवल इतना है कि
उनकी प्रेरणा का थोड़ा उल्ट प्रयोग करते हैं।
राम मातु पितु आज्ञाकारी थे
हम ये ढोंग बिल्कुल नहीं करते हैं,
राम शांत और सौम्यता की प्रतिमूर्ति थे
हम तो राक्षस प्रजाति के समान हैं।
राम महिलाओं का सम्मान करते थे
हम ये भीक्षऔपचारिकता नहीं निभा पाते हैं,
राम भाइयों से बड़ा प्रेम करते थे
हम तो भाइयों का हक छीनने में नहीं सकुचाते हैं।
षड्यंत्र करने में भी पीछे नहीं रहते हैं।
राम जी के अपने आदर्श थे
जो उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बनाते हैं,
हमारे भी तो अपने आदर्श है
साम, दाम, दंड, भेद जैसे भी हो
सिर्फ अपना अपना स्वार्थ देखते हैं,
ये हमारे गुण ही तो हमें खासमखास बनाते हैं।
राम जी की दुहाई हम भी दे रहे हैं
राम जी की पूजा आराधना की औपचारिकता
हम पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।
अब राम जी यह बात समझें ,न समझें
हम उन्हें दोषी भी तो नहीं, मान रहे हैं।
उनका युग कुछ और था,आज का युग कुछ और है
यह बात राम जी को जरूर समझाते हैं।
राम जी पितृ आज्ञा से वन गये
ये उनकी अपनी समस्या थी,
पर दशरथ जी के प्राण त्यागने का
भला क्या मतलब था?
क्या ये कोई दूर की कौड़ी थी
जिसकी समझ शायद राम जी की समझ से भी बाहर थी।
आज के जमाने में रामजी होते तो क्या करते?
भरत के ननिहाल में होने का लाभ उठाते
पहले राजसिंहासन हथियाते,
और अपने आसपास अपने विश्वासपात्रों का
घेरा मजबूत कर खुफिया तंत्र का जाल फैलाते
फिर कैकेई, भरत के पीछे जांच एजेंसियां लगा देते,
तन्हाई में कैद कराने का पुख्ता इंतजाम करते
तब राम वियोग में दशरथ के प्राण भी न जाते।
अब कहेंगे क्यों और कैसे?
चलो ये भी हम ही आप सबको समझाते हैं
राम जी मुझे क्षमा तो कर ही देंगे
क्योंकि हम साफ साफ सच ही तो कहते हैं,
सत्यवादी हरिश्चंद्र भी इस कलयुग में
हमें ही अपना गुरु मानते हैं।
राम जी के साथ साथ आपको भी हम बताते हैं
गुरुकुल और आज की शिक्षा का मतलब समझाते हैं
कलयुगी शिक्षा का ज्ञान कराते हैं।
हम तो बिना आज्ञा के ही अपने स्वार्थ वश
अपने मां बाप को वृद्धाश्रम में ढकेल रहे हैं,
जी भरकर अपमान उपेक्षा भी कर रहे हैं हैं।
हमें अफसोस भी बिल्कुल नहीं होता
क्योंकि हम हम रामनवमी भी मनाते हैं
राम जी को याद करते,
उनकी पूजा आराधना भी करते हैं।
मगर हमारी विवशता या बेशर्मी तो देखिए
जिसे राम जी देखने तक नहीं आते,
हमारे पड़ोसी भी हमसे कोसों दूर भागते हैं,
हमें इंसानी जानवर बताते हैं।
हम जब भी कष्ट में होते हैं
सबसे ज्यादा वे बहुत प्रसन्न होते हैं।
अब राम जी को कम से कम
इतना तो मेरा एहसान मानना चाहिए,
मगर वो भी अब बिल्कुल नहीं मानते हैं,
हम साल भर अच्छा बुरा जो भी करें
रामनवमी तो राम जी के नाम पर ही मनाते हैं।
मन से न सही, झूठ मूठ ही सही
जय श्री राम के नारे भी हम लगाते हैं
पुरखों की परंपरा को अब तक जिंदा किए हुए हैं,
पीढ़ी दर पीढ़ी राम जी को आज तक ढोते आ रहे हैं,
राम के नाम को हम ही तो जिंदा रख रहे हैं,
मगर आज कलयुग में राम जी
ये एहसान फिर भी नहीं मान रहे हैं?
बावजूद इसके हमें बड़ा गर्व है
कि हम अपने पुरखों को आज भी बड़ा मान दे रहे हैं,
अपमान, उपेक्षा, तिरस्कार उनका चाहे जितना करें
उनकी ही खींची लकीर पर कलयुग में भी चल रहे हैं।
और आज सदियों बाद भी
साल दर साल हम रामनवमी मना रहे हैं।
अब ये आप ही सोचिए कि राम जी अच्छे हैं
या हम उनसे भी अच्छे हैं,
जो पुरखों की बनाई परंपरा आज भी ढो रहे हैं
और राम जी वहां महल में मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं।
पुरखों को भूल अपना ही जय जयकार करा रहे हैं
और हम रामनवमी मनाकर क्या कम अहसान कर रहे हैं?
आखिर उनका ही तो काम आसान कर रहे हैं
जय श्री राम का उद्घोष भी रोज रोज,
साल दर साल कर हम ही कर रहे हैं
और रामनवमी भी मना रहे हैं,
अब राम जी की माया राम जी ही जानें
पर हम तो ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं
और हमारी आड़ में राम जी अपनी जय जयकार करा
बहुत होशियार बन रहे हैं,
ये कलयुग है यार
रामजी ये क्यों नहीं समझ रहे हैं?
या नासमझ होने का खेल कर रहे हैं।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश

1 Like · 27 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
एक महिला तब ज्यादा रोती है जब उसके परिवार में कोई बाधा या फि
एक महिला तब ज्यादा रोती है जब उसके परिवार में कोई बाधा या फि
Rj Anand Prajapati
नए वर्ष की इस पावन बेला में
नए वर्ष की इस पावन बेला में
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
(14) जान बेवजह निकली / जान बेवफा निकली
(14) जान बेवजह निकली / जान बेवफा निकली
Kishore Nigam
*आए जब से राम हैं, चारों ओर वसंत (कुंडलिया)*
*आए जब से राम हैं, चारों ओर वसंत (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
"We are a generation where alcohol is turned into cold drink
पूर्वार्थ
ज़िंदगी
ज़िंदगी
Raju Gajbhiye
आने जाने का
आने जाने का
Dr fauzia Naseem shad
जीतना अच्छा है,पर अपनों से हारने में ही मज़ा है।
जीतना अच्छा है,पर अपनों से हारने में ही मज़ा है।
अनिल कुमार निश्छल
दिल-ए-मज़बूर ।
दिल-ए-मज़बूर ।
Yash Tanha Shayar Hu
हम पचास के पार
हम पचास के पार
Sanjay Narayan
कड़वा सच~
कड़वा सच~
दिनेश एल० "जैहिंद"
हमें लिखनी थी एक कविता
हमें लिखनी थी एक कविता
shabina. Naaz
आज यादों की अलमारी खोली
आज यादों की अलमारी खोली
Rituraj shivem verma
अहिल्या
अहिल्या
अनूप अम्बर
#अज्ञानी_की_कलम
#अज्ञानी_की_कलम
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
गंगा- सेवा के दस दिन (तीसरा दिन)- मंगलवार 18जून2024
गंगा- सेवा के दस दिन (तीसरा दिन)- मंगलवार 18जून2024
Kaushal Kishor Bhatt
23/112.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/112.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बुंदेली दोहा-
बुंदेली दोहा- "पैचान" (पहचान) भाग-2
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
हम तो मतदान करेंगे...!
हम तो मतदान करेंगे...!
मनोज कर्ण
नीलेश
नीलेश
Dhriti Mishra
बखान सका है कौन
बखान सका है कौन
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
मातृ भाषा हिन्दी
मातृ भाषा हिन्दी
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
मन नहीं होता
मन नहीं होता
Surinder blackpen
मन को जो भी जीत सकेंगे
मन को जो भी जीत सकेंगे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जिंदगी में.....
जिंदगी में.....
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
समंदर में नदी की तरह ये मिलने नहीं जाता
समंदर में नदी की तरह ये मिलने नहीं जाता
Johnny Ahmed 'क़ैस'
" ब्रह्माण्ड की चेतना "
Dr Meenu Poonia
আজকের মানুষ
আজকের মানুষ
Ahtesham Ahmad
#यादें_बाक़ी
#यादें_बाक़ी
*प्रणय प्रभात*
Ab kya bataye ishq ki kahaniya aur muhabbat ke afsaane
Ab kya bataye ishq ki kahaniya aur muhabbat ke afsaane
गुप्तरत्न
Loading...