*रामनवमी 【मुक्तक】*
रामनवमी 【मुक्तक】
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
धन्य अयोध्या हुई जन्म-भू जिनकी गरिमा पाई
सुख-दुख में सर्वदा एक-सी जिनकी छवि मुस्काई
कथा वन-गमन जिनकी दुष्टों की संहारी-गाथा
उन्हीं राम की नवमी की सबको सौ बार बधाई
———————————————–
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451