Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Jul 2019 · 1 min read

राजा और भिखारी

एक राजा जा रहा था शेर की शिकार में,
पोटली लेके खड़ा था एक भिक्षु राह में।

ये भिखारी घोर जंगल में यहाँ खो जाएगा,
शेर का भोजन यकीनन ये यहाँ हो जाएगा।

सोच कर राजा ने उसको राह से उठा लिया,
घबराया हुआ था भिक्षुक अश्व पे चढ़ा लिया।

वो भिखारी स्वर्ण रंजित अश्व पे चकित हुआ,
साथ नृप का मिला निजभाग्य पे विस्मित हुआ।

साथ हीं विस्मित हुआ था नृप ये भी देखकर,
क्यों ये ढोता पोटली भी अश्व पे यूँ बैठ कर?

ओ भिक्षु हाथ पे यूँ ना पोटली का बोझ लो,
अश्व लेके चल रहा है अश्व को हीं बोझ दो।

आपने मुझको बैठाया कम नहीं उपकार है,
ये पोटली भी अश्व ढोये ये नहीं स्वीकार है।

और कुछ तो दे सकूँ ना नृप तेरी राह में,
कम से कम ये पोटली रहने दें मेरी बाँह में।

सोच के दिल को मेरे थोड़ा सा इत्मीनान है,
पोटली का बोझ मुझपे अश्व को आराम है।

भिक्षु के मुख ये सुन के राजा निज पे हँस रहा,
वो भी तो नादां है फिर क्यों भिक्षुपे विहंस रहा।

मैं भी तो बेकार हीं में बोझ लेकर चल रहा,
कर रहा ईश्वर मैं जानूँ हारता सफल रहा।

कर सकता था वो क्या क्या था उसके हाथ में,
ज्यों भिखारी चल रहा था पोटली ले साथ में।

Language: Hindi
414 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
!! ख़ुद को खूब निरेख !!
!! ख़ुद को खूब निरेख !!
Chunnu Lal Gupta
संन्यास के दो पक्ष हैं
संन्यास के दो पक्ष हैं
हिमांशु Kulshrestha
मन में रख विश्वास,
मन में रख विश्वास,
Anant Yadav
हुनरमंद लोग तिरस्कृत क्यों
हुनरमंद लोग तिरस्कृत क्यों
Mahender Singh
"सोच"
Dr. Kishan tandon kranti
रिश्तें मे मानव जीवन
रिश्तें मे मानव जीवन
Anil chobisa
2527.पूर्णिका
2527.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
एक तुम्हारे होने से....!!!
एक तुम्हारे होने से....!!!
Kanchan Khanna
कुदरत के रंग....एक सच
कुदरत के रंग....एक सच
Neeraj Agarwal
गीत गाने आयेंगे
गीत गाने आयेंगे
इंजी. संजय श्रीवास्तव
अमृत वचन
अमृत वचन
Dinesh Kumar Gangwar
डॉ अरूण कुमार शास्त्री एक  अबोध बालक 😂😂😂
डॉ अरूण कुमार शास्त्री एक अबोध बालक 😂😂😂
DR ARUN KUMAR SHASTRI
पहला कदम
पहला कदम
प्रकाश जुयाल 'मुकेश'
ज़िंदगी के सौदागर
ज़िंदगी के सौदागर
Shyam Sundar Subramanian
*रक्तदान*
*रक्तदान*
Dushyant Kumar
विद्यालयीय पठन पाठन समाप्त होने के बाद जीवन में बहुत चुनौतिय
विद्यालयीय पठन पाठन समाप्त होने के बाद जीवन में बहुत चुनौतिय
पूर्वार्थ
जब आपके आस पास सच बोलने वाले न बचे हों, तो समझिए आस पास जो भ
जब आपके आस पास सच बोलने वाले न बचे हों, तो समझिए आस पास जो भ
Sanjay ' शून्य'
दिल का आलम
दिल का आलम
Surinder blackpen
सोच
सोच
Sûrëkhâ
दिल किसी से
दिल किसी से
Dr fauzia Naseem shad
मेरी पहली चाहत था तू
मेरी पहली चाहत था तू
Dr Manju Saini
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
रामदीन की शादी
रामदीन की शादी
Satish Srijan
221/2121/1221/212
221/2121/1221/212
सत्य कुमार प्रेमी
चश्मा
चश्मा
लक्ष्मी सिंह
🥰🥰🥰
🥰🥰🥰
शेखर सिंह
“दुमका संस्मरण 3” ट्रांसपोर्ट सेवा (1965)
“दुमका संस्मरण 3” ट्रांसपोर्ट सेवा (1965)
DrLakshman Jha Parimal
मां का महत्त्व
मां का महत्त्व
Mangilal 713
नारी
नारी
Dr Archana Gupta
लक्ष्य एक होता है,
लक्ष्य एक होता है,
नेताम आर सी
Loading...