योग दिवस पर
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/5f56df61c94bc7f3ee2987f2e7ff10b0_96c058b6d38b86d9ad18eb6dd36ff0b5_600.jpg)
योग दिवस पर
आज सभी संकल्प लें, रोज करेंगे योग।
चित्तवृत्तियाँ शुद्ध रख, दूर करेंगे रोग।।
स्वस्थ निरोगी तन रहे, योग बने आधार।
व्याधि न कोई छू सके, सुखमय हो संसार।।
वशीकृत चित्तवृत्तियाँ, बनतीं साधन योग।
नियमन यदि इनका करें, तन-मन रहें निरोग।।
© सीमा अग्रवाल