Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Aug 2019 · 2 min read

[[[ युद्ध ]]]

युद्ध // दिनेश एल० “जैहिंद”

धांय.. धांय… धांय ….. , तड़… तड़…. तड़…. , धडाम…
धड़ाम…. की कर्कश आवाजों के साथ पहाडियों व जंगली मैदानों का वातावरण गूँज उठा था | दोनों तरफ से दनादन गोलियों और हत्थगोलों की बौछार रुकने का नाम नहीं ले रही थी |
दोनों तरफ के लड़ाकू जवान पूरे जोश में थे | उनका जोश देखते ही बनता था | दो देशों के जवान आमने सामने ! गन, मशीन गन, गोले व हत्थगोले लगातार आग उगल रहे थे |
कोई एक दूसरे से कमजोर साबित होना नहीं चाहता था |
सबकी जुबानों से गालियाँ और हथियारों से गोलियाँ अना धुन निकल रही थी |
तड़… तड़… तड़….. !! इस बार निशाना सही लगा था भारतीय सैनिक बलवीर सिंह की मशीन गन का और एक साथ दुश्मन देश के तीन जवान सेकेंडों में धराशायी हो गए | बलवीर सिंह भारत माता की जय बोलते हुए चिल्ला उठा और उसके साथ के सभी वीर सिपाही जोश-खरोश के साथ दुश्मन देश की सीमा में घुस पड़े और फिर क्या था दुश्मनों की एक बड़ी टुकड़ी को मार-मार कर गिराते रहे और खदेड़ते रहे | देखते ही देखते दुश्मन देश के पन्द्रह-बीस जवानों को भारतीय वीर जवानों ने धराशायी कर डाला और सब भारत माता की जय की उद्धघोषणा करते रहे |
उधर आसमान में लगातार आग उगलते लड़ाकू विमान मँडरा रहे थे | स्स्सुईं… के साथ एक तरफ से आते थे और दूसरी तरफ निकल जाते थे | इतनी ही देर में वे दुश्मन के कई ठिकानों पर अग्नि वर्षा करके पलक झपकते दुश्मन की तोपों की पहुँच से बाहर कहीं और निकल जाते थे |
विमानों से निकले तेज गर्जन से नभ में थड़थड़ाहट व गोलों की आग से आसमान धुआँ- धुआँ हो चला था | इसी दरम्यान एक विमान से लगातार कई गोले दुश्मनों की एक गुप्त अड्डे पर गिरे और गिरते ही रहे | फिर तो भागकर पनाह लिए हुए दसियों जमीनी दुश्मन सैनिकों के पर्चे-पर्चे उड़ गये | दुश्मनों के बीच हाहाकार व अफरा-तफरी मच गई | वे दहशत व आतंक से चारों तरफ भागने रहे | कोई ठिकाना नहीं बचा अब उनके छुपने का ! भागते दुश्मन सैनिक भारतीय सैनिकों का शिकार होते रहे, मौत के घाट उतरते रहे, …. उतरते रहे |
मैदान खाली ! भारतीय वीरों के हुँकार के आगे उनकी एक न चली, चारों खाने चित्त ! घंटों हमारे वीर सैनिक हुँकार भरते रहे, विजय पताका लहराते रहे |

===============
दिनेश एल० “जैहिंद”
18. 02. 2019

Language: Hindi
668 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
When the ways of this world are, but
When the ways of this world are, but
Dhriti Mishra
"विनती बारम्बार"
Dr. Kishan tandon kranti
जय भोलेनाथ ।
जय भोलेनाथ ।
Anil Mishra Prahari
व्यथा दिल की
व्यथा दिल की
Devesh Bharadwaj
प्रीति की राह पर बढ़ चले जो कदम।
प्रीति की राह पर बढ़ चले जो कदम।
surenderpal vaidya
निगाहें मिलाके सितम ढाने वाले ।
निगाहें मिलाके सितम ढाने वाले ।
Phool gufran
बेचैनी तब होती है जब ध्यान लक्ष्य से हट जाता है।
बेचैनी तब होती है जब ध्यान लक्ष्य से हट जाता है।
Rj Anand Prajapati
Yashmehra
Yashmehra
Yash mehra
हिन्दी दोहा बिषय -हिंदी
हिन्दी दोहा बिषय -हिंदी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
प्यारा भारत देश है
प्यारा भारत देश है
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
बसंत
बसंत
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
काश कि ऐसा होता....
काश कि ऐसा होता....
Ajay Kumar Mallah
जय जय तिरंगा तुझको सलाम
जय जय तिरंगा तुझको सलाम
gurudeenverma198
💐प्रेम कौतुक-280💐
💐प्रेम कौतुक-280💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
है कहीं धूप तो  फिर  कही  छांव  है
है कहीं धूप तो फिर कही छांव है
कुंवर तुफान सिंह निकुम्भ
सह जाऊँ हर एक परिस्थिति मैं,
सह जाऊँ हर एक परिस्थिति मैं,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
2911.*पूर्णिका*
2911.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
छुपा रखा है।
छुपा रखा है।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
*
*"अवध के राम आये हैं"*
Shashi kala vyas
व्यक्तिगत अभिव्यक्ति
व्यक्तिगत अभिव्यक्ति
Shyam Sundar Subramanian
हरदा अग्नि कांड
हरदा अग्नि कांड
GOVIND UIKEY
मातृभूमि
मातृभूमि
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
मजबूरन पैसे के खातिर तन यौवन बिकते देखा।
मजबूरन पैसे के खातिर तन यौवन बिकते देखा।
सत्य कुमार प्रेमी
भारत के राम
भारत के राम
करन ''केसरा''
जख्मो से भी हमारा रिश्ता इस तरह पुराना था
जख्मो से भी हमारा रिश्ता इस तरह पुराना था
कवि दीपक बवेजा
कट गई शाखें, कट गए पेड़
कट गई शाखें, कट गए पेड़
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
उदासियाँ  भरे स्याह, साये से घिर रही हूँ मैं
उदासियाँ भरे स्याह, साये से घिर रही हूँ मैं
_सुलेखा.
राहुल की अंतरात्मा
राहुल की अंतरात्मा
Ghanshyam Poddar
फितरत
फितरत
umesh mehra
फाउंटेन पेन (बाल कविता )
फाउंटेन पेन (बाल कविता )
Ravi Prakash
Loading...