महापर्व
#जश्ने_आज़ादी_चित्रलेखन_
#दिनांक….१५/१६/८/२०१८
??????????
महापर्व
********
राष्ट्र प्रेम का महापर्व यह,
आओ नाचे गाये।
राष्ट्र एकता रहे सलामत,
मिलजुल खुशी मनायें।।
मिली आजादी विधर्मी से,
उसका जश्न मनायें।
आतंकी से मुक्त धरा हो,
सब मिल जोर लगायें।।
दामन माँ का रहे सलामत,
आओ प्रण करते है।
भीतरघात में बैठे शत्रु,
अब उनसे लड़ते है।।
भाषा, धर्म के नाम कभी न,
राष्ट्र ये बटने पाये।
अंदर बैठे जयचंदों को,
मिलकर मजा चखायें।।
संस्कृति,संस्सकार व सभ्यता,
कण कण में मिलता है।
दया धर्म का भाव यहाँ पर,
हर मन में खिलता है।।
बलिदानी से भरा हुआ है,
भारत का हर कोना।
इस मिट्टी को नमन हमारा,
उपजे जिसमे सोना।।
*******
✍पं.संजीव शुक्ल “सचिन”