Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Jan 2023 · 3 min read

बरवै छंद

बरवै छंद के प्रणेता अकबर के नवरत्नों में से एक महाकवि अब्दुर्रहीम खानखाना ‘रहीम’ कहे जाते हैं। किंवदन्ती है कि रहीम का कोई सेवक अवकाश लेकर विवाह करने गया। वापस आते समय उसकी विरहाकुल नवोढा पत्नी ने उसके मन में अपनी स्मृति बनाए रखने के लिए दो पंक्तियाँ लिखकर दीं। रहीम का साहित्य-प्रेम सर्व विदित था सो सेवक ने वे पंक्तियाँ रहीम को सुनाईं। कहा जाता है कि वे पंक्तियाँ निम्नवत थीं-
प्रेम-प्रीति कौ बिरवा, चले लगाइ।
सींचन की सुधि लीजो, मुरझि न जाइ।।
इन पंक्तियों को सुनकर रहीमदास जी चकित रह गए। पंक्तियों में उन्हें ज्ञात छंदों से अलग गति-यति का प्रयोग था। सेवक को ईनाम देने के बाद रहीम ने पंक्ति पर गौर किया और मात्रा गणना कर उसे ‘बरवै’ नाम दिया। मूल पंक्ति में प्रथम चरण के अंत ‘बिरवा’ शब्द का प्रयोग होने से रहीम ने इसे बरवै कहा। रहीम के लगभग 225 तथा तुलसीदास जी के 70 बरवै हैं। विषम चरण का बारह मात्रा-भार भी ‘बरवै’ नामकरण का आधार माना जा सकता है। सम चरण के अंत में गुरु लघु (ताल या नन्द) होने से इसे ‘नंदा’ और दोहा की तरह दो पंक्ति और चार चरण होने से ‘नंदा दोहा’ कहा जाता है।
रहीमदास जी ने इस छंद का प्रयोग कर ‘बरवै नायिका भेद’ नामक ग्रन्थ की रचना की तथा गोस्वामी तुलसीदास जी की कृति ‘बरवै रामायण’ में भी इसी का प्रयोग किया गया है। भारतेंदु हरिश्चंद्र तथा जगन्नाथ प्रसाद ‘रत्नाकर’ आदि ने भी इसे अपनाया। उस समय बरवै रचना साहित्यिक कुशलता और प्रतिष्ठा का पर्याय था। दोहा की ही तरह दो पद, चार चरण तथा लय के लिए विख्यात छंद नंदा दोहा या बरवै लोक काव्य में प्रयुक्त होता रहा है।
बरवै एक अर्ध सम मात्रिक छंद है। इसके विषम चरण (प्रथम, तृतीय) में बारह-बारह तथा सम चरण ( द्वितीय, चतुर्थ) में सात- सात मात्राएँ रखने का विधान है। सम चरणों के अन्त में जगण (जभान = लघु गुरु लघु) होने से बरवै की मिठास बढ़ जाती है। बरवै को अवधी का मूल छंद माना जाता है किंतु यह बाध्यकारी नहीं है। कोई भी छंद किसी भी भाषा में रचा जा सकता है। यदि कवि के सामर्थ्य पर निर्भर करता है। विषम चरणों के अंत में यदि तगण ( ताराज- दीर्घ दीर्घ लघु) का प्रयोग किया जाता है तो छंद रचना अत्यंत सरल हो जाता है और छंद के माधुर्य में भी अंतर नहीं आता। जगण का प्रयोग विशेष प्रयास की अपेक्षा रखता है।
मात्रा बाँट-
बरवै के चरणों की मात्रा बाँट 8+4 तथा 4+ 3 है। छन्दार्णवकार भिखारीदास ने बरवै छंद को परिभाषित करते हुए लिखा है-
पहिलहि बारह कल करु, बहरहुँ सत्त।
यही बिधि छंद ध्रुवा रचु, उनीस मत्त।।
छंद प्रभाकर में भानु कवि ने बरवै छंद को स्पष्ट करते हुए लिखा है-
विषमनि रविकल बरवै, सम मुनि साज।
कुछ बरवै छंद-
शारदे वरदायिनी, हंस सवार।
आ विराजो कंठ माँ, हो उद्धार।।1

विनती सुनो मम मातु,दे दो ज्ञान।
सिखा दो करके कृपा,छंद विधान।।2

अभिलाष उर यह आस,रचना छंद।
खुशियाँ मिले पढ़ जिन्हें,नर को चंद।।3

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर कुछ बरवै छंद –
जन्म दिवस मना रहा,जिनका देश।
वे प्यारे हैं सुभाष ,सैनिक वेश।।1

नेता जी चलते थे, सीना तान।
रग रग में बसता था, हिंदुस्तान।।2

आजादी के बदले , माँगा खून।
सिर पर था बस उनके, एक जुनून।।3

उनकी चिंता केवल,सबकी मौज।
आजादी हित उनकी,खुद थी फौज।।4

आज़ाद हिंद सेना, उसका नाम।
अंग्रेजों से लड़ना,जिसका काम।।5

नारा दिया जिन्होंने, था जय हिंद।
और दहाड़े शेरों, की मानिंद।।6

दिल्ली चलो आज भी, सबको याद।
देश इन्हीं यत्नों से, है आज़ाद।।7
डाॅ. बिपिन पाण्डेय

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 2 Comments · 890 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ज़रा सी बात पे तू भी अकड़ के बैठ गया।
ज़रा सी बात पे तू भी अकड़ के बैठ गया।
सत्य कुमार प्रेमी
What if...
What if...
Sridevi Sridhar
विधवा
विधवा
Acharya Rama Nand Mandal
लिखा भाग्य में रहा है होकर,
लिखा भाग्य में रहा है होकर,
पूर्वार्थ
"कबड्डी"
Dr. Kishan tandon kranti
वो एक ही मुलाकात और साथ गुजारे कुछ लम्हें।
वो एक ही मुलाकात और साथ गुजारे कुछ लम्हें।
शिव प्रताप लोधी
खिड़कियाँ -- कुछ खुलीं हैं अब भी - कुछ बरसों से बंद हैं
खिड़कियाँ -- कुछ खुलीं हैं अब भी - कुछ बरसों से बंद हैं
Atul "Krishn"
काश कही ऐसा होता
काश कही ऐसा होता
Swami Ganganiya
3207.*पूर्णिका*
3207.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
साजिशन दुश्मन की हर बात मान लेता है
साजिशन दुश्मन की हर बात मान लेता है
Maroof aalam
आप जिंदगी का वो पल हो,
आप जिंदगी का वो पल हो,
Kanchan Alok Malu
...........
...........
शेखर सिंह
बह्र -212 212 212 212 अरकान-फ़ाईलुन फ़ाईलुन फ़ाईलुन फ़ाईलुन काफ़िया - आना रदीफ़ - पड़ा
बह्र -212 212 212 212 अरकान-फ़ाईलुन फ़ाईलुन फ़ाईलुन फ़ाईलुन काफ़िया - आना रदीफ़ - पड़ा
Neelam Sharma
■ बेहद शर्मनाक...!!
■ बेहद शर्मनाक...!!
*Author प्रणय प्रभात*
धैर्य.....….....सब्र
धैर्य.....….....सब्र
Neeraj Agarwal
मोहब्बत अधूरी होती है मगर ज़रूरी होती है
मोहब्बत अधूरी होती है मगर ज़रूरी होती है
Monika Verma
संवेदना मर रही
संवेदना मर रही
Ritu Asooja
*भीड़ से बचकर रहो, एकांत के वासी बनो ( मुक्तक )*
*भीड़ से बचकर रहो, एकांत के वासी बनो ( मुक्तक )*
Ravi Prakash
*खुद को  खुदा  समझते लोग हैँ*
*खुद को खुदा समझते लोग हैँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
अहंकार का एटम
अहंकार का एटम
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
वक्त
वक्त
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
होके रुकसत कहा जाओगे
होके रुकसत कहा जाओगे
Awneesh kumar
समाज के बदल दअ
समाज के बदल दअ
Shekhar Chandra Mitra
*आंतरिक ऊर्जा*
*आंतरिक ऊर्जा*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जीवन की इतने युद्ध लड़े
जीवन की इतने युद्ध लड़े
ruby kumari
माँ शेरावली है आनेवाली
माँ शेरावली है आनेवाली
Basant Bhagawan Roy
"शिलालेख "
Slok maurya "umang"
20-चेहरा हर सच बता नहीं देता
20-चेहरा हर सच बता नहीं देता
Ajay Kumar Vimal
जुगनू
जुगनू
Dr. Pradeep Kumar Sharma
दीवाने खाटू धाम के चले हैं दिल थाम के
दीवाने खाटू धाम के चले हैं दिल थाम के
Khaimsingh Saini
Loading...