फागुन होली
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/d79d10bc9ab3233b01f7712e3a34d22c_55d4d76b1e386fcb4fdf404dd915f39e_600.jpg)
💐फागुन राधा कृष्ण होली💐
फागुण की होली में कूदे नंदलाला-2
ग्वाल-बाल कूद पड़े कुदी बृज बाला-2
फागुन की होली………
1】【 हाथों में गुलाल संग रंग पिचकारी
सखियों में राधा छुपी ढूंढें मुरारी 】-2
राधा मिली भर – भर श्याम रंग डाला -2
फागुन की होली……….
2】 होने लगी है ब्रज में रंगों की बारिश
बृजवासी होली खेलें करते गुजारिश
राधा टोली रंग डाली भीगे श्याम ग्वाला
फागुन की होली……….
3】 ढोल मृदंग बजे नाँची राधा सखियाँ
ग्वाल बाल नाचे श्याम ढूंढें राधा अखियाँ
रंगीले ग्वाल भाये रंगीली बाला
फागुन की होली……….
लेखक:- खैम सिंह सैनी, ग्राम- गोविंदपुरा, वैर
मो. नं. :- 9266034599