Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 May 2024 · 1 min read

पर्दा खोल रहा है

अब सच्चाई और झूठ के पर्दे को यह खोल रहा है।
दर्पण नाजुक सा है लेकिन सच्चाई को बोल रहा है।।

पिता-पुत्र-माता का रिश्ता कागज तक सीमित हो बैठा।
बहन-भाई-भाई का रिश्ता मर्यादा को है खो बैठा।
पति-पत्नी भी कहीं-कहीं जरूरत पर साथ निभाते हैं।
गुरु शिष्य को भला कहाँ पहले सा पाठ पढ़ाते हैं।
प्रेम भलाई त्याग दया में शत-प्रतिशत का झोल रहा है।।
दर्पण नाजुक सा है लेकिन सच्चाई को बोल रहा है।।

हम इतने आजाद हुए कि निजी सभ्यता भूल गए।
और तरक्की इतनी कर ली, हम मानवता भूल गए।
स्वार्थसिद्धि के हेतु हम सब दाँव पेंच आजमाते हैं।
ऊंचाई को छूने खातिर नीचे तक गिर जाते हैं।
सत्कर्मों और सद्भावों का कहाँ कोई अब मोल रहा है।।
दर्पण नाजुक सा है लेकिन सच्चाई को बोल रहा है।।

दाड़ी में तिनका है सबके, सब के सब मौसेरे भाई।
सभा-सदन में पक्ष-विपक्षी एक है कुआँ दूजा खाई।
दुखियारी जनता तो अब भी बेचारी की बेचारी है।
सुने नहीं कोई भी दुखड़ा, जनता की ये लाचारी है।
प्रश्नों का हल नहीं मिला है उत्तर भी तो गोल रहा है।
दर्पण नाजुक सा है लेकिन सच्चाई को बोल रहा है।।

शिक्षा सबसे ज्यादा बिगड़ी, और स्वास्थ्य की सेवाएं।
स्कूल कालेज महंगे सारे, महंगी मिलती सभी दवाएं।
दवा जरूरत की वस्तु पर किसने है संज्ञान लिया।
कीमत निर्धारण का किसने कैसे क्या पैमान लिया।
अंधा है कानून जगत का सच्चा-झूठा तोल रहा है।।
दर्पण नाजुक सा है लेकिन सच्चाई को बोल रहा है।।

संतोष बरमैया जय

2 Likes · 32 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
" *लम्हों में सिमटी जिंदगी* ""
सुनीलानंद महंत
बद मिजाज और बद दिमाग इंसान
बद मिजाज और बद दिमाग इंसान
shabina. Naaz
कैसे कहें घनघोर तम है
कैसे कहें घनघोर तम है
Suryakant Dwivedi
आदि शक्ति माँ
आदि शक्ति माँ
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
3290.*पूर्णिका*
3290.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
दोस्ती का एहसास
दोस्ती का एहसास
Dr fauzia Naseem shad
2 जून की रोटी.......एक महत्व
2 जून की रोटी.......एक महत्व
Neeraj Agarwal
बस नेक इंसान का नाम
बस नेक इंसान का नाम
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
जीवन चलती साइकिल, बने तभी बैलेंस
जीवन चलती साइकिल, बने तभी बैलेंस
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
ये ज़िंदगी.....
ये ज़िंदगी.....
Mamta Rajput
हो सकता है कि अपनी खुशी के लिए कभी कभी कुछ प्राप्त करने की ज
हो सकता है कि अपनी खुशी के लिए कभी कभी कुछ प्राप्त करने की ज
Paras Nath Jha
रिश्ते
रिश्ते
पूर्वार्थ
रामचरितमानस
रामचरितमानस
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
#दोहा
#दोहा
*प्रणय प्रभात*
बोये बीज बबूल आम कहाँ से होय🙏
बोये बीज बबूल आम कहाँ से होय🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
पत्थर (कविता)
पत्थर (कविता)
Pankaj Bindas
"जेब्रा"
Dr. Kishan tandon kranti
आज का नेता
आज का नेता
Shyam Sundar Subramanian
लफ्जों के सिवा।
लफ्जों के सिवा।
Taj Mohammad
*गाओ हर्ष विभोर हो, आया फागुन माह (कुंडलिया)
*गाओ हर्ष विभोर हो, आया फागुन माह (कुंडलिया)
Ravi Prakash
नहीं आया कोई काम मेरे
नहीं आया कोई काम मेरे
gurudeenverma198
सीख गुलाब के फूल की
सीख गुलाब के फूल की
Mangilal 713
ज़िन्दगी
ज़िन्दगी
Santosh Shrivastava
सर्द हवाओं का मौसम
सर्द हवाओं का मौसम
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
तुम पर क्या लिखूँ ...
तुम पर क्या लिखूँ ...
Harminder Kaur
दो अपरिचित आत्माओं का मिलन
दो अपरिचित आत्माओं का मिलन
Shweta Soni
लोककवि रामचरन गुप्त के पूर्व में चीन-पाकिस्तान से भारत के हुए युद्ध के दौरान रचे गये युद्ध-गीत
लोककवि रामचरन गुप्त के पूर्व में चीन-पाकिस्तान से भारत के हुए युद्ध के दौरान रचे गये युद्ध-गीत
कवि रमेशराज
बुद्ध मैत्री है, ज्ञान के खोजी है।
बुद्ध मैत्री है, ज्ञान के खोजी है।
Buddha Prakash
योग की महिमा
योग की महिमा
Dr. Upasana Pandey
Loading...