Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Feb 2024 · 1 min read

नित्य ईश की सत्ता है

यह दुनिया दुखमय अनित्य है, नित्य ईंश की सत्ता है।
उसकी इच्छा बिना न हिलता, तरु का कोई पत्ता है।।

उसको जहाॅं बुलाओ आता, वह समीप है दूर वही।
वह सत्-असत्, परे दोनों से, सारे जग का नूर वही।।
वह ही घोर-अघोर, शिव-अशिव, भत्ता और अभत्ता है।
उसकी इच्छा बिना न हिलता, तरु का कोई पत्ता है।।

वही दर्प से रहित हमेशा, दिखलाता है दर्प वही।
वह सारे जग से न्यारा है, वही गरुड़ है सर्प वही।।
वही विषवमन करने वाला, वह ही मधु का छत्ता है।
उसकी इच्छा बिना न हिलता, तरु का कोई पत्ता है।।

वह ही देव, दैत्य है वह ही, वह रवि-शशि अवनी-अम्बर।
वही जनक, वह ही जननी है, वह कहलाता विश्वम्भर।।
वह सदैव सर्वत्र उपस्थित, वह काशी – कलकत्ता है।
उसकी इच्छा बिना न हिलता, तरु का कोई पत्ता है।।

आओ उसको नमन करें हम, आओ उसको पहचानें।
उससे पृथक नहीं हैं हम सब, एक दूसरे को जानें।।
सबमें उसका रूप विलोकें, खोजें कहाॅं चकत्ता है।
उसकी इच्छा बिना न हिलता, तरु का कोई पत्ता है।।

महेश चन्द्र त्रिपाठी

Language: Hindi
Tag: गीत
77 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महेश चन्द्र त्रिपाठी
View all
You may also like:
बेपरवाह खुशमिज़ाज़ पंछी
बेपरवाह खुशमिज़ाज़ पंछी
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
मुस्कानों पर दिल भला,
मुस्कानों पर दिल भला,
sushil sarna
अज्ञानता निर्धनता का मूल
अज्ञानता निर्धनता का मूल
लक्ष्मी सिंह
वक़्त वो सबसे ही जुदा होगा
वक़्त वो सबसे ही जुदा होगा
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
3157.*पूर्णिका*
3157.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ऐ ज़िंदगी।
ऐ ज़िंदगी।
Taj Mohammad
फागुन
फागुन
Punam Pande
ईज्जत
ईज्जत
Rituraj shivem verma
পছন্দের ঘাটশিলা স্টেশন
পছন্দের ঘাটশিলা স্টেশন
Arghyadeep Chakraborty
आया फागुन मदभरा, खिले लिली के फूल (कुंडलिया)*
आया फागुन मदभरा, खिले लिली के फूल (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
मेरी आँखों में देखो
मेरी आँखों में देखो
हिमांशु Kulshrestha
हिन्द की भाषा
हिन्द की भाषा
Sandeep Pande
योग महा विज्ञान है
योग महा विज्ञान है
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
एक शख्स
एक शख्स
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
उस दिन
उस दिन
Shweta Soni
शुभ प्रभात मित्रो !
शुभ प्रभात मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
जो चाहने वाले होते हैं ना
जो चाहने वाले होते हैं ना
पूर्वार्थ
आंखें मूंदे हैं
आंखें मूंदे हैं
Er. Sanjay Shrivastava
किसी मे
किसी मे
Dr fauzia Naseem shad
स्त्रियों में ईश्वर, स्त्रियों का ताड़न
स्त्रियों में ईश्वर, स्त्रियों का ताड़न
Dr MusafiR BaithA
सुख दुख
सुख दुख
Sûrëkhâ
मेरे दिल की हर इक वो खुशी बन गई
मेरे दिल की हर इक वो खुशी बन गई
कृष्णकांत गुर्जर
मेरी हर इक ग़ज़ल तेरे नाम है कान्हा!
मेरी हर इक ग़ज़ल तेरे नाम है कान्हा!
Neelam Sharma
#आज_का_शेर-
#आज_का_शेर-
*Author प्रणय प्रभात*
कौआ और कोयल (दोस्ती)
कौआ और कोयल (दोस्ती)
VINOD CHAUHAN
दोस्ती
दोस्ती
Neeraj Agarwal
फर्क तो पड़ता है
फर्क तो पड़ता है
Dr. Pradeep Kumar Sharma
फुदक फुदक कर ऐ गौरैया
फुदक फुदक कर ऐ गौरैया
Rita Singh
" नाराज़गी " ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
Loading...