Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Dec 2021 · 1 min read

नववधू का भय

तुम्हारे प्रेम में सिमटी मैं,
लाज से भरी सी..
अपने सपनो के संसार में..
रम रही थी..
मेरे महावर भरे पांव,
नई कल्पनाओं के साथ..
तुम्हारे जीवन में
पग धर रहे थे।
मेरे हाँथो की मेंहदी!
हरपल..
जीवन के बदलते रूपों को सहेज रही थी।
मेरी चूड़ियों से बार-बार..
मेरी आतुर खुशी..खनक रही थी!
मेरे बालों की वेणी! मेरे जीवन के
हर मोहक बंधन को..
महका रही थी!
तुम्हारे प्रेम में रक्ताभ हुआ
मुख!
छुपाती सी मैं..
भयभीत थी..
कि अपना जीवन..
सपनों की रंगोली से,
नव-कल्पनाओं से
रचा-बसा रहेगा ना!
तुम्हारे चेहरे को मेरा नेह..
सदा ही..ढके रहेगा ना!

स्वरचित
रश्मि लहर
लखनऊ

Language: Hindi
3 Likes · 4 Comments · 418 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
इस नदी की जवानी गिरवी है
इस नदी की जवानी गिरवी है
Sandeep Thakur
पानी  के छींटें में भी  दम बहुत है
पानी के छींटें में भी दम बहुत है
Paras Nath Jha
रिश्तों को नापेगा दुनिया का पैमाना
रिश्तों को नापेगा दुनिया का पैमाना
Anil chobisa
देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा,
देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा,
पूर्वार्थ
"आए हैं ऋतुराज"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
* बताएं किस तरह तुमको *
* बताएं किस तरह तुमको *
surenderpal vaidya
अमर स्वाधीनता सैनानी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
अमर स्वाधीनता सैनानी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
कवि रमेशराज
कलियुगी रिश्ते!
कलियुगी रिश्ते!
Saransh Singh 'Priyam'
World Blood Donar's Day
World Blood Donar's Day
Tushar Jagawat
ये मन तुझसे गुजारिश है, मत कर किसी को याद इतना
ये मन तुझसे गुजारिश है, मत कर किसी को याद इतना
$úDhÁ MãÚ₹Yá
वह नारी है
वह नारी है
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
महसूस करो
महसूस करो
Dr fauzia Naseem shad
खेल संग सगवारी पिचकारी
खेल संग सगवारी पिचकारी
Ranjeet kumar patre
तेरे सांचे में ढलने लगी हूं।
तेरे सांचे में ढलने लगी हूं।
Seema gupta,Alwar
किसने कहा, ज़िन्दगी आंसुओं में हीं कट जायेगी।
किसने कहा, ज़िन्दगी आंसुओं में हीं कट जायेगी।
Manisha Manjari
एक पल में जिंदगी तू क्या से क्या बना दिया।
एक पल में जिंदगी तू क्या से क्या बना दिया।
Phool gufran
गुलाबी शहतूत से होंठ
गुलाबी शहतूत से होंठ
हिमांशु Kulshrestha
सुनो कभी किसी का दिल ना दुखाना
सुनो कभी किसी का दिल ना दुखाना
shabina. Naaz
यदि है कोई परे समय से तो वो तो केवल प्यार है
यदि है कोई परे समय से तो वो तो केवल प्यार है " रवि " समय की रफ्तार मेँ हर कोई गिरफ्तार है
Sahil Ahmad
प्रेम की राह।
प्रेम की राह।
लक्ष्मी सिंह
है जो बात अच्छी, वो सब ने ही मानी
है जो बात अच्छी, वो सब ने ही मानी
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
लाख कोशिश की थी अपने
लाख कोशिश की थी अपने
'अशांत' शेखर
2993.*पूर्णिका*
2993.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जो कर्म किए तूने उनसे घबराया है।
जो कर्म किए तूने उनसे घबराया है।
सत्य कुमार प्रेमी
महायज्ञ।
महायज्ञ।
Acharya Rama Nand Mandal
प्रेम निवेश है-2❤️
प्रेम निवेश है-2❤️
Rohit yadav
खाने में हल्की रही, मधुर मूँग की दाल(कुंडलिया)
खाने में हल्की रही, मधुर मूँग की दाल(कुंडलिया)
Ravi Prakash
मै अपवाद कवि अभी जीवित हूं
मै अपवाद कवि अभी जीवित हूं
प्रेमदास वसु सुरेखा
सत्य की खोज, कविता
सत्य की खोज, कविता
Mohan Pandey
Loading...