Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Sep 2021 · 4 min read

*”धन्यवाद”*

“धन्यवाद”
शुक्रिया या धन्यवाद एक बहुत छोटा सा शब्द है लेकिन शुक्रिया अदा करने से शरीर में अंतरआत्मा में जो प्रबल शक्ति मिलती है वह किसी चमत्कार से कम नही होता है।
अगर यकीन न हो तो कुछ दिन जरूर आजमा कर देखियेगा।
चलिये सुबह उठते से ही हमें धन्यवाद देना है।
सर्वप्रथम जिसने हमें जीवन दिया है सुबह उठते से ही दोनों हाथ जोड़कर धन्यवाद दें ईश्वर को परमात्मा को कोटि कोटि धन्यवाद दें।
उसके बाद हमारा मन ,शरीर व सोचने समझने की जो शक्ति प्रदान की गई है अच्छे शरीर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए उनका भी धन्यवाद दें ये तो हम भूल ही जाते हैं कि जो शरीर चौरासी लाख योनियों के बाद मानव जन्म मिलता है। जब हमें कोई दर्द या रोग कष्ट हो तब दर्द से कराहते रहते हैं ,जब किसी बात से दुःखी होते हैं तभी हम ईश्वर को पुकारते हैं उसकी याद करते हैं उसी प्रकार जब हम सुखद घड़ी में भी ईश्वर को याद करें उनका नित्य प्रतिदिन सुबह शाम रात्रि को धन्यवाद करते रहे।
इससे आत्मा की शक्ति प्रबल हो जाती है। इसलिए हमेशा चित्त वृत्ति में ईश्वर का ध्यान रहना चाहिए।
सारे दिन हमें बहुत से लोगों से मुलाकात होती रहती है।एक दूसरे के साथ शिकवे शिकायतें भी रहती है।घर परिवार में भी मान संम्मान आदर भाव देते हैं छोटों को स्नेहिल स्नेह करते हैं। सभी लोगों से मिलकर जो प्रेम वात्सल्य करुणा उदारता जागृत होती है।मान सम्मान आदर भाव मिलता रहता है उन सभी परिवार वाले और जो भी प्रेम से मिलते हैं व्यवहार करते हैं उनका भी तहे दिल से धन्यवाद करना चाहिए।शिकवे शिकायते तो हमेशा ही रहती है ये तो आदत में शामिल होती है लेकिन उन सभी को नजरअंदाज कर अंतर्मन से धन्यवाद दें इससे भी आत्मा की शक्ति प्रबल होती है।
हम प्रकृति से भी शुद्ध हवाएँ लेते हैं प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है लेकिन प्राकृतिक आपदा से भी हम घबरा जाते हैं कभी आंधी तूफान या भारी बारिश सर्द हवाओं में भी परेशान हो जाते हैं शिकायते तो सभी से रहती है लेकिन जब सभी चीजें अच्छी होती है तो हम आनंद लेते हैं और जब कुछ बुरा प्रभाव पड़ता है तो ढेर सारी दुनिया भर की बातें करते हैं शिकायतों को लेकर बैठ जाते हैं।
प्रकृति हमें फूल फल शुद्ध हवाओं के प्राण वायु देती है तो हमें प्रकृति का भी धन्यवाद करना चाहिए।
अब बारी आती है जो हमें जीवन में तंग करते हैं हमारी गलतियां ढूढ़ते है हर कार्य में कमियाँ निकालते हैं हमेशा बुरा सोचते हैं अंहकार करते हैं अपनी तारीफ करते हैं।
उन सभी व्यक्तियों का भी धन्यवाद करते रहें ताकि उनके द्वारा दी गई वो सारी बातों को सुधारने का मौका मिल सके।
वो कहावत चरितार्थ है निंदक नियरे रखिये आँगन कुटी छबाय बिन पानी ,साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय
अर्थात निंदा करने वाले को हमेशा अपने पास में ही रखें।उनका धन्यवाद करते रहना चाहिए।
जहां झुकना पड़े वहां झुक जायें अहंकार घटता है तो शक्ति बढ़ती है और आत्मा खुश हो जाती है।जीवन में कोई बात को हम जब काटते हैं नजरअंदाज कर देते हैं तब शरीर में शक्ति बढ़ते जाती है और धन्यवाद करते रहने से सामने वाला व्यक्ति भी प्रभावित होता है।
उसे भी कोई सीख मिलती है लेकिन ये जरूरी नहीं होता है हम बोलकर ही धन्यवाद दें दूर बैठे व्यक्ति को भी हम अंतर्मन से धन्यवाद देते हैं तो उन तक पहुँच ही जाती है।
ये सारी बातें हमें एक दूसरे को समझा मन को सिखाना है।अगर कोई जीवन में अच्छा कार्य किया या जिस चीज की आपको जरूरत थी उस व्यक्ति ने उस चीज को हमें प्रदान किया तो तहे दिल से उसका धन्यवाद ज्ञापन करना चाहिए।
सारा दिन हम कितने लोगों से काम लेते हैं कोई हमारा काम बिना कहे कर देता है जिसकी हमें बेहद जरूरत होती है और वह बिना बोले ही चुपचाप से हमारा कार्य तुरन्त कर देता है मन मुताबिक कार्य हो जाने से उस बात से खुशी मिलती है तो हमें धन्यवाद जरूर करना चाहिए।
जीवन में न जाने कितनी कठिन परिस्थितियों से गुजरते हैं परेशानी झेलते हुए जीवन बिताते हैं।मन कभी कभी अशांत हो जाता है। ऐसी स्थिति में कुछ समझ नही आता है तब ऐसे में हमें यह ध्यान रखना चाहिए ऐसी परिस्थिति में हमारी सोच व्यवहार ऐसा हो जो दूसरे के प्रति किसी भी वक्त कार्य सफल होने पर सभी के प्रति आभार प्रकट करें धन्यवाद दें।
इससे सारा दिन हमारे शरीर में शक्ति जागृत हो जाती है ऊर्जा मिलती है आत्मा में शांति सुकून मिलता है कि हमने कुछ अच्छा कार्य किया है उसके बदले में हमें रिवार्ड प्राप्त हुआ है।
जीवन में हम ऐसा संकल्प लें कि प्रतिदिन उन सभी लोगों का धन्यवाद करते रहेंगे।
जैसा हम संकल्प लेंगे वैसे ही सोच विचार करते रहने से कार्य सिद्ध होते जायेंगे।
सोच भी शुद्ध विचारों से प्रगट होकर आत्मा अंतर्मन सभी शुद्ध हो जायेंगे मन एकदम शांत चित्त वाला हो जाएगा।
सुबह से शाम ,शाम से रात्रि विश्राम करने से पहले तक सभी का धन्यवाद करके ही सोये सोने से पहले भी पूरे दिन के लिए ईश्वर का धन्यवाद करें।
धन्यवाद करते रहने से शरीर में एक अद्भुत शक्ति प्रबल होती जाएगी इसका चमत्कार आप स्वयं खुद आजमा सकते हैं।
? धन्यवाद …..
जय श्री कृष्णा जय श्री राधेय
शशिकला व्यास

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 4 Comments · 414 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
भक्ति एक रूप अनेक
भक्ति एक रूप अनेक
DR ARUN KUMAR SHASTRI
पेपर लीक हो रहे ऐसे
पेपर लीक हो रहे ऐसे
Dhirendra Singh
आज का महाभारत 2
आज का महाभारत 2
Dr. Pradeep Kumar Sharma
* कभी दूरियों को *
* कभी दूरियों को *
surenderpal vaidya
मुस्कुराहटे जैसे छीन सी गई है
मुस्कुराहटे जैसे छीन सी गई है
Harminder Kaur
काश अभी बच्चा होता
काश अभी बच्चा होता
साहिल
सफ़र में लाख़ मुश्किल हो मगर रोया नहीं करते
सफ़र में लाख़ मुश्किल हो मगर रोया नहीं करते
Johnny Ahmed 'क़ैस'
"विकल्प रहित"
Dr. Kishan tandon kranti
जन कल्याण कारिणी
जन कल्याण कारिणी
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
फूल बनकर खुशबू बेखेरो तो कोई बात बने
फूल बनकर खुशबू बेखेरो तो कोई बात बने
इंजी. संजय श्रीवास्तव
चाँदनी रातों में बहार-ए-चमन,
चाँदनी रातों में बहार-ए-चमन,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
कुछ बहुएँ ससुराल में
कुछ बहुएँ ससुराल में
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
नव वर्ष हैप्पी वाला
नव वर्ष हैप्पी वाला
Satish Srijan
कोई गुरबत
कोई गुरबत
Dr fauzia Naseem shad
स्त्री की स्वतंत्रता
स्त्री की स्वतंत्रता
Sunil Maheshwari
माँ की दुआ
माँ की दुआ
Anil chobisa
होली
होली
नूरफातिमा खातून नूरी
हम किसी सरकार में नहीं हैं।
हम किसी सरकार में नहीं हैं।
Ranjeet kumar patre
Stop use of Polythene-plastic
Stop use of Polythene-plastic
Tushar Jagawat
जाने क्यूं मुझ पर से
जाने क्यूं मुझ पर से
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
बाल शिक्षा कविता पाठ / POET : वीरचन्द्र दास बहलोलपुरी
बाल शिक्षा कविता पाठ / POET : वीरचन्द्र दास बहलोलपुरी
Dr MusafiR BaithA
जो सोचूँ मेरा अल्लाह वो ही पूरा कर देता है.......
जो सोचूँ मेरा अल्लाह वो ही पूरा कर देता है.......
shabina. Naaz
Readers Books Club:
Readers Books Club:
पूर्वार्थ
*रिमझिम-रिमझिम बूॅंदें बरसीं, गाते मेघ-मल्हार (गीत)*
*रिमझिम-रिमझिम बूॅंदें बरसीं, गाते मेघ-मल्हार (गीत)*
Ravi Prakash
आ रही है लौटकर अपनी कहानी
आ रही है लौटकर अपनी कहानी
Suryakant Dwivedi
#सत्यान्वेषण_समय_की_पुकार
#सत्यान्वेषण_समय_की_पुकार
*प्रणय प्रभात*
*आत्मा की वास्तविक स्थिति*
*आत्मा की वास्तविक स्थिति*
Shashi kala vyas
ग़र हो इजाजत
ग़र हो इजाजत
हिमांशु Kulshrestha
बहुत दिनों के बाद दिल को फिर सुकून मिला।
बहुत दिनों के बाद दिल को फिर सुकून मिला।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
मन की आँखें खोल
मन की आँखें खोल
Kaushal Kumar Pandey आस
Loading...