Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Aug 2024 · 2 min read

दोहे

20/8/2024
भारत के हैं पर्व ये

01-बालदिवस
बच्चे सब चाचा कहें ,जन्मदिवस इस वार।
बालदिवस कहते सभी,मनता सम त्योहार।।

02- मातृ दिवस
मातृ दिवस संसार में ,सभी मनाते लोग।
माता के सम्मान में , देते अपना योग ।।

03- मजदूर दिवस
मजदूरों के कर्म को , देते पूरा मान ।
कहें दिवस मजदूर सब,करें सभी सम्मान।।

04- शहीद दिवस
आजादी हित बलि चढ़े , इस दिन थे त्रिदेव ।
भगत राजगुरु साथ में, फाँसी पर सुखदेव।।

05- योग दिवस
बढ़े योग संसार में , करते पूर्ण प्रचार।
योगदिवस के नाम से,सिखलाते आचार।।

06- पर्यावरण दिवस
जागरूक करते सभी , दिन विशेष यह मान।
जीवन है पर्यावरण , इतना सब लो जान।।

07–महिला दिवस
महिलाओं पर ही टिका , यह आधा संसार।
इसदिन देते मान हैं , लोग मान आधार ।।

08- बुद्ध पूर्णिमा
बुद्ध पूर्णिमा दिवस को, बुद्ध लिए अवतार।
सदा मनाते खुशी से , लोग मान त्योहार ।।

09- गुरु नानक जयंती
गुरु नानक का जन्मदिन, भरता मन उल्लास।
सिक्खों के थे धर्म गुरु , ज्ञान पुंज थे खास ।।

10- परशुराम जयंती
परशुराम का जन्मदिन, अक्षय तृतीय वार ।
अंश विष्णु भगवान के, मने रूप त्योहार।।

11- नववर्ष
कहते सब नववर्ष हैं ,देख वर्ष आरम्भ ।
बीता जाता रीत कर , छोड़ छाड़ के दम्भ।।

12- विश्वकर्मा जयंती
पूज विश्वकर्मा सभी , करके सभी विधान।
मनता है यूँ जन्मदिन ,उनका ईश्वर मान ।।

13- महावीर जयंती
महावीर का जन्मदिन, पड़े चैत्र के माह ।
किया जगत कल्याण था, और दिखाया राह।।

14- शिक्षक दिवस
मनता है शिक्षक दिवस, कर शिक्षक सम्मान।
गुरुवर का वन्दन करें , तिथि विशेष यह जान।।

15- मकर संक्रांति
कहें मकर संक्रांति सब, बहुफलदायक योग।
सूर्य देव जो पूजते , हरविधि रहें निरोग ।।

16- पृथ्वी दिवस
रखना है पर्यावरण , संरक्षित हर हाल ।
मना रहे पृथ्वी दिवस , लोग सभी हर साल ।।

17- विजय दिवस
इकहत्तर की जीत को , याद करें हर वर्ष।
भरता मन उत्साह है , और नवल उत्कर्ष।।

18- किसान दिवस
चरणसिंह का जन्मदिन, कहते दिवस किसान।
कृषकों के हित थे किए, अनगिन काम महान।।

19- जन्म दिवस
जिस दिन पाता जन्म है, मनुज धरा पर खास।
होता उसका जन्मदिन , याद रखे दिन मास।।

20-पुण्यतिथि
पुण्य तिथि इंसान की , मनती है उस वार।
जाता अपने देह को , छोड़ जगत के पार।।

डाॅ सरला सिंह “स्निग्धा”
दिल्ली

Language: Hindi
30 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"रचो ऐसा इतिहास"
Dr. Kishan tandon kranti
चंद्रयान-3
चंद्रयान-3
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
“मृदुलता”
“मृदुलता”
DrLakshman Jha Parimal
* खिल उठती चंपा *
* खिल उठती चंपा *
surenderpal vaidya
बढ़ती तपीस
बढ़ती तपीस
शेखर सिंह
यकीन का
यकीन का
Dr fauzia Naseem shad
*बादल*
*बादल*
Santosh kumar Miri
आज फिर हाथों में गुलाल रह गया
आज फिर हाथों में गुलाल रह गया
Rekha khichi
"सफर"
Yogendra Chaturwedi
57...Mut  qaarib musamman mahzuuf
57...Mut qaarib musamman mahzuuf
sushil yadav
हँसकर आँसू छुपा लेती हूँ
हँसकर आँसू छुपा लेती हूँ
Indu Singh
उदास रातें बुझे- बुझे दिन न खुशनुमा ज़िन्दगी रही है
उदास रातें बुझे- बुझे दिन न खुशनुमा ज़िन्दगी रही है
Dr Archana Gupta
जादू था या तिलिस्म था तेरी निगाह में,
जादू था या तिलिस्म था तेरी निगाह में,
Shweta Soni
किरणों की मन्नतें ‘
किरणों की मन्नतें ‘
Kshma Urmila
..
..
*प्रणय प्रभात*
आज का इंसान
आज का इंसान
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
3904.💐 *पूर्णिका* 💐
3904.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
ग़ज़ल _ सर को झुका के देख ।
ग़ज़ल _ सर को झुका के देख ।
Neelofar Khan
हो जाती है साँझ
हो जाती है साँझ
sushil sarna
प्रेम की गहराई
प्रेम की गहराई
Dr Mukesh 'Aseemit'
बसंत आने पर क्या
बसंत आने पर क्या
Surinder blackpen
*Maturation*
*Maturation*
Poonam Matia
जाने क्यूं मुझ पर से
जाने क्यूं मुझ पर से
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
उस
उस"कृष्ण" को आवाज देने की ईक्षा होती है
Atul "Krishn"
आप केवल सही या केवल गलत नहीं होते हैं. अक्सर आप दोनों एक साथ
आप केवल सही या केवल गलत नहीं होते हैं. अक्सर आप दोनों एक साथ
पूर्वार्थ
दिल तोड़ने की बाते करने करने वाले ही होते है लोग
दिल तोड़ने की बाते करने करने वाले ही होते है लोग
shabina. Naaz
उलझाया रखा है तन्हाइयों ने इश्क़-ए-सफ़र में,
उलझाया रखा है तन्हाइयों ने इश्क़-ए-सफ़र में,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
फागुन की अंगड़ाई
फागुन की अंगड़ाई
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
दो किसान मित्र थे साथ रहते थे साथ खाते थे साथ पीते थे सुख दु
दो किसान मित्र थे साथ रहते थे साथ खाते थे साथ पीते थे सुख दु
कृष्णकांत गुर्जर
एक छोटी सी तमन्ना है जीन्दगी से।
एक छोटी सी तमन्ना है जीन्दगी से।
Ashwini sharma
Loading...