Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Nov 2023 · 8 min read

दोहा ग़ज़ल (गीतिका)

दोहा ग़ज़ल – शिल्प दोहे का लें और ग़ज़ल के माफ़िक़ पहले दोहे [मतले] के बाद के ऊला-सानी टाइप दोहे [शेर] कहे जाएँ। इसको पं० गोपाल दास नीरज जी पहले इसको दोहा ग़ज़ल कहते थे , पर बाद में कुछ‌ साहित्यक अंतर्विरोधों से वह बाद में इसे दोहा गीतिका कहने लगे थे , किंतु आम श्रोताओं व पाठकों ने इसे दोहा ग़ज़ल ही कहना जारी रखा , बहरहाल कुछ भी हो , है‌ तो यह एक विधा ही |

दोहा गीतिका (दोहा ग़ज़ल ) ( अपदांत )

देह मुहब्बत बन गई, झरे अभी बस प्यार |
प्रीतम के अनुराग से , गोरी का शृंगार |

इश्क मोम सा हो गया , विरह बना है आग ,
इंतजार गोरी करे , साजन का मनुहार |

इश्क जहाँ पर आग है, साजन भी जब दूर ,
झरने तब अनुराग के, लगते है दीवार ||

इश्क इवादत मानना , कोई नहीं गुनाह ,
जो करते वह मानते , जीवन में आधार ||

कौन अछूता इश्क से , करते हम हैं खोज ,
रहता कौने में छिपा , कहते लोग बुखार |

करना सबको चाहिए , इश्क जानिए नूर ,
इसकी हस्ती भी रहे , जब तक है संसार |

करें इश्क वह जानते , कैसा इसका मान ,
नहीं “सुभाषा” मानता , इसको कोई भार |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

दोहा ग़ज़ल (या दोहा गीतिका )
समांत (या काफिया) – ऐरे ,
पदांत (या रदीफ़ )- चोर

मतला-
जो जो अब रक्षक दिखें, है मौसेरे चोर |
आज हमारे जानिए , कल है तेरे चोर |

ग़ज़ल के शेर –

कौन करे विश्वास अब , धोखे की जब धार ,
ऐरे गेरे सब बने , नत्थू खेरे चोर |

कौन यहाँ छोटा बड़ा , कौन करे कद नाप ,
मिलें एक ही घाट पर , कौन नबेरे चोर |

चापलूसता डंक से , सबको लेते काट ,
आ जाते डसने सदा , बड़े सबेरे चोर |

बचें कहाँ तक लोग भी , करते मीठी ‌बात ,
नजर उठाकर देखिए , ऐरे गैरे चोर |

झूठें भी सब जानकर , होता नहीं बचाव,
जाल बिछाकर आपको , हरदम हेरे चोर |

मक़्ता
सदा सजगता अब रहे , विनती यहाँ ‘सुभाष’,
अनजानी जब राह हो , तुमको घेरे चोर |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~

दोहा गीतिका (दोहाग़ज़ल)

जहाँ आवरण दर्प का , वहाँ ज्ञान बेकार |
मोती है यदि सीप में , कीमत तब लाचार ||

पानी सा ज्ञानी रहे, निर्मल दिखे स्वभाव ,
मन गंगा चंगी दिखे , नहीं पाप का भार |

अपने अंदर खोजिए , कितने भरे उसूल ,
दूजे में कुछ झाँकना , बेमतलब की रार |

पाखंडी है सब धनी , सुख साधन भरपूर,
पुण्यवान निर्धन दिखें , देता जग है खार |

सुन ‘सुभाष’ यदि छिपकली, रहे राम तस्वीर ,
ज्यों का त्यों है आचरण, कोई नहीं सुधार |

कहते मधुरस शहद को ,मधुरस कहें शराव ,
लगे जहाँ मधुरस ग़ज़ल , है फूलों का हार |

सुभाष ‌सिंघई
*************
दोहा गीतिका (दोहाग़ज़ल)

दया नहीं , पत्थर ह्रदय , उपज नहीं भू भाग ,
वचन जहाँ , कटुता भरे , खोजो नहीं पराग |

सुनो मित्रता नाग से , कीजे सोच विचार ,
जहर वमन उपहार में , मिले दंश का दाग |

कहीं लोमड़ी नाचती , हिरणी सा श्रृंगार ,
नगर वधू ज्यों मंच पर , गेय सती का राग |

बेवश दिखता देश है , लोकतंत्र लाचार,
कोयल भौंचक देखती , कुरसी बैठे काग |

मूरख हो यदि सामने , मत करना तकरार ,
बेमतलव की रार में , कीचड़ से हो फाग |

राजनीति के मंच पर , अजब गजब किरदार ,
नेता अपने देश में , फेंक रहे विष झाग |

==सुभाष सिंघई ===

~~~~~~~~~~~~~~~~~~

दोहा गीतिका (दोहा ग़ज़ल)

जख्मों के तन पर दिखें , जग के दिए निशान |
लोग देखकर कह उठें , सही नहीं इंसान ||

फल के सँग छाया मिले , खूब‌ लगाए आम ,
पैने पत्थर मारकर , लूटें यहाँ सुजान |

जब-जब भी हालात को, हल का किया प्रयास ,
हाथ जलाकर आ गए , खोकर हम सम्मान |

यत्र तत्र बनते रहे , मतलब के सब यार ,
मिली मुसीबत जिस जगह,खड़ा रहा सुनसान |

सुन सुभाष संसार में , तरह-तरह के‌ लोग ,
सबके अपने रोग है , अपने -अपने गान |

अकल सभी के पास है , समझाना बेकार ,
नहीं मुफ़्त में बाँटना , अपना जाकर ज्ञान |

लोग मुफ्त की चीज में , कमी निकाले खोज ,
कचरा बिकता रोड पर , जग देता है घ्यान |

==© सुभाष सिंघई===

~~~~~~~~~~~~~~~~~

दोहा गीतिका ,
समांत – अने , पदांत – मतलब का संसार

कथन न मतलब का गुने, मतलब है लाचार |
निज मतलब की सब सुने, मतलब का संसार |

बिठलाते है‌ मित्र को , करते मीठी बात ,
अपना हित पहले चुने , मतलब का संसार |

चार लोग मिलकर चले , अपना मतलब देख ,
घुने चने पहले भुने , मतलब का संसार |

धानी भी चलती रहे , मतलब का हो तेल ,
बीजों को रुइ-सा धुने , मतलब का संसार |

मतलब जब जाता निकल , नहीं रहे जब काम ,
कहे चना यह सब घुने , मतलब का संसार |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~

बुंदेली दोहा ग़ज़ल (गीतिका) अपदांत

दौलत ब्याड़े जान दो , नइँ हौ बसकी बात |
पाँव फँसा लूलै बनैं , करियौ नईं उलात |

ऊखौ ब्याड़े जान दौ , जौन न आबै काम ,
बनतइ मूसर चंद है , खाकै उल्टी घात |

उसकौ ब्याड़े जान दौ , भलै मिलत हौ दाम ,
हाथ लगातइ ही जितै , कौचाँ जितै पिरात |

भइया ब्याड़े जान दो , दौ मौका खौ टार ,
लबरन की संगत जितै, मिलतइ हौ सौगात |

ब्याड़े में संगत गई , रानै सबखौ दूर ,
किलकिल मचबै खेंच कें , उल्टी मौं की खात |

टाँय‌- टाँय‌-सी फिस्स हौ , उतै न जाऔ आप ,
ब्याड़े में हम तुम फिरै , बड़ै सयानै कात |

ब्याड़े में हम बिद गये , अच्छे बनै गवाह ,
दिन भर पेशी है करत ,पसरौ रत है भात ||

ब्याड़े में पंगत गई , कत सुभाष है आन ,
गुली तेल लडुवाँ जितै , चिपकत दौनों हात ||

सुभाष सिंघई
~~~~~~

दोहा ग़ज़ल

गुरु विमर्श की कर रहे , सभी भक्त जयकार |
नमन जिनागम पंथ को , रहे ‌आज ‌उच्चार ||

जग में सम्यक ज्ञान से , कभी न होते भेद ,
गुरु विमर्श कहते यहाँ ,सम्यक करो निहार |

जिनवाणी में कह रहे , कुंदकुंद आचार्य ,
जयदु जिणागम पंथ है , करने भव को पार |

पंथ मार्ग पथ राह मग , सभी एक से अर्थ ,
सभी जिनागम से जुड़े , करें अर्थ व्यवहार |

जिनवाणी का कर श्रवण , करिए सब कल्याण ,
गुरु विमर्श उपदेश सब , जीवन में हैं सार |

चले आइए गुरु चरण , छूकर लीजे ज्ञान ,
गुरु विमर्श जय-जय करो , लो जीवन को तार |

जयति जिनागम पंथ की , करता विनय ” सुभाष” ,
गुरु विमर्श की रज चरण , करती है ‌उद्धार |
©®सुभाष ‌सिंघई जतारा
~~~~~~~~~~~~

दोहा ग़ज़ल (या दोहा गीतिका )
समांत (या काफिया) – अगें
पदांत (या रदीफ़ )- हुजूर

म़तला
समझ न अब तक आ रहा , रूठे लगें हुजूर |
इंतजार हम कर रहे , कब तक जगें हुजूर |

दोहा ग़ज़ल के शेर
हम दीवानें है सदा , मानें उनकी बात ,
खुद ही सब यह चाहते , आकर ठगें हुजूर |

सूरज चंदा मानते , उनका रूप अनूप ,
अंधकार ‌ आकाश में , आकर उगें हुजूर |

फीका -फीका सब लगे , लगता यहाँ श्वेत ,
लेकर अनुपम तूलिका , सबको रँगें हुजूर |

मक़्ता
ईश्वर ‌यहाँ हुजूर हैं , मालिक कहे ‘सुभाष’ ,
रक्षा हित मैदान में , आकर खँगें हुजूर |

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~~~~
इस प्रकार भी दोहा ग़ज़ल (अपदांत गीतिका) लिख सकते है

दोहा ग़ज़ल (या अपदांत दोहा गीतिका )
पदांत (या रदीफ़ )- ऊर

मतला
लगा हुआ दरबार है , बैठे हुए हुजूर |
चेहरे पर सब देखते , अद्भुत न्यारा नूर ||

दोहा ग़ज़ल के शेर
सब सेवा में है लगे , छूते आकर पैर ,
विनय सभी करते वहाँ , देखो हमें जरूर |

शरण सभी है चाहते , करते सभी प्रणाम ,
कहते हमको मत रखो , अब अपने से दूर |

याचक बनकर माँगते , जौड़े दोनों हाथ ,
कहते कर दो माफ सब , जो भी हुए कुसूर |

सदाचार से हम रहें , सच्ची होवें राह ,
कभी न मन में हो उपज , जिसमें रहे फितूर |

दामन मेरा भरा रहे , आशीषें दे आप ,
दुनिया के जंजाल में , कभी न हो मजबूर |

मक़्ता
मेरे आका राम है , कहता यहाँ ‘ सुभाष ‘ ,
प्याला उनके नाम का , जग में है मशहूर |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~

बुंदेली दोहा ग़ज़ल (दोहा गीतिका)
काफ़िया (या समांत स्वर ) -अइया
पदांत (या रदीफ़ ) रात {रात=रहना }

मिलत उयै वरदान है, जी घर गइया रात |
लगतइ जैसैं गेह में , देवी मइया रात ||

घर में रत तैतीस है , कोटि करौड़ौ देव ,
घर की गाड़ी ना रुकै , ढड़कत पइया रात |

दूद दही घर में रयै , भूक भगै सब दूर ,
गौधन पूजन कौ जितै , बनौ रबइया रात |

गाय मूत्र है एन टी , सैप्टिक जानौ आप ,
लिपौ जितै गौबर दिखै , रोग हरइया रात |

नहीं अन्न बरबाद हौ , धौन पियत है गाय ,
पीकै वह आषीष दै , घास चबइया रात |

बछबाँ ऊकै काम कै , बनै बैल दै काम ,
मुनसेलू भी खेत में , बनै हकइया रात |

भाग्य बड़ै सब मानियौ , गइया घर में हौय ,
कत ‘सुभाष’ सब लोग तब , नोट गिनइया रात |

सुभाष सिंघई

~~~~~~

बुंदेली दोहा ग़ज़ल ( दोहा गीतिका )
काफ़िया ( समांत ) – ओरे
रदीफ़( पदांत ) बोल

गोरी जब भी बोलती , लगते भोरे बोल |
शक्कर में डूबै लगै, ऊकै कोरे बोल |

खुश्बू दैत जुवान है , औठ कमल के फूल ,
लगै जुदइ़या से सदा , ऊकै गोरे बोल |

गोरी जब नाराज हो , चिंता करता गाँव ,
नैनों से वह बोलती , नीले धोरे बोल |

जितै टूटती बात है , करे शुरु वह आन ,
सबरै काम समारबै , अपने घोरे बोल |

रस्सी टूटे प्रेम की‌, आकैं लेत समार ,
कभउँ टूट ना देखते , ऊकै जोरे बोल |

चार जनन के बीच में , बैसे तो चुप रात ,
फिर धीरे से कात है , सुन लो मोरे बोल |

जब “सुभाष” को देखती , घूँघट से मुस्कात ,
ठाड़ी होती है लिगाँ , बोले न्योरे बोल |

सुभाष ‌सिंघई जतारा

~~~~~~~~~~~~~~~

दोहा ग़ज़ल(दोहा गीतिका)
काफ़िया (समांत ) स्वर – अन
रदीफ़ ( पदांत ) – मदहोश

रंग बिरंगा माह है , गोरी मन मदहोश |
लौटे प्रिय परदेश से , लगता तन मदहोश |

गोरी भावुक लग रही , सुलझाती है बाल ,
लगती अब शृंगार में , है बन ठन मदहोश |

नैना चंचल हो गए , ले काजल की कोर ,
मिलन महकता झूमकर ,है अपनापन मदहोश |

पग धरती पर नाचते , मिले पवन से ताल ,
प्रेम मगन गोरी दिखे , बने मिलन मदहोश |

धरती पीली लाल है , सुंदर खिलते फूल ,
गोरी तन्मय गा रही , है यौवन मदहोश |

छनछन पायल बज रही , थिरक रहे सब अंग ,
अगड़ाई भी आ गई , मन का धन मदहोश |

प्रीतम भी कुछ मन लिए , आया गोरी पास ,
तीन लोक की‌ सम्पदा , प्रेम रतन मदहोश |

आज मिलन मस्ती चढ़ी , मन में बजें मृदंग ,
नेह पिया का देखकर , लगे चमन मदहोश |

रसिया मन भँवरा लगे , रहा पुष्प को चूम |
गोरी झूले चाँद पर , लगे गगन मदहोश ||

भँवरा भी मड़रा रहा , सुनता गान ” सुभाष “,
आज सेज के पास में , है उपवन मदहोश |

सुभाष सिंघई

~~~~~~

बुंदेली दोहा ग़ज़ल (गीतिका)
काफिया (समांत ) – उटकी
रदीफ़ (पदांत ) दूर

धान कूट गोरी सबइ, कर रइ टुटकी दूर |
नकुवाँ में ना भस घुसै , करबै घुटकी दूर |

हात चला रइ खूब है , भीगौ दिखै लिलार ,
सूपा से सब कर रयी , उतरी फुटकी दूर |

लल्ला बैठौ पास में , लिगाँ सरक जब आव ,
कर रइ ऊखौं प्रेम से , दैकैं चुटकी दूर |

भरत जात चाँउर सबइ , कचरा ना आ जाय ,
सरका रइ है हात से , गुटका गुटकी दूर |

मेनत देख “सुभाष” जब , गय गोरी के पास ,
घूँघट लामौ डार कै , हँस कैं सुटकी दूर |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~`

हिंदी दोहा ग़ज़ल ( गीतिका)
काफ़िया (समांत स्वर )- अआयें
रदीफ़ (पदांत ) शब्द – देश

आओ मिलकै हम चलै , सही बनायें देश |
सबसे अच्छे विश्व में , सभी बतायें देश |

चिड़िया सोने की रहे, है भारत इतिहास ,
फिर से अच्छे काम हों , खुशी मनायें देश |

प्रजातंत्र मानों सुखद , रहता है सुख चैन ,
मानवता अधिकार में , अग्र लगायें देश |

धर्म हमारा आचरण , रखते कर्म प्रधान ,
न्याय नीति के गान में , सभी सुनायें देश |

विश्व पटल पर बात हो , रखना अपना पक्ष ,
भारत माँ की शान हित , सदा गवायें देश |

कोरोना के काल में , डोज विश्व में बाँट ,
चर्चित भारत था रहा , भेज दवायें देश |

चर्चा भारत की रहे , है ‘सुभाष’ अरमान ,
जहाँ कामना प्रेम हो , सदा सुझायें देश |

सुभाष सिंघई जतारा
~~~~~~~~~~~~~~~~~~

बुदेली दोहा गज़ल
गीतिका , आधार दोहा छंद
समांत – ई , पदांत आर

सांसी सांसी बोलकै , मिली पठौनी खार |
नरदा की विनती करी, बैठे बखरी हार ||

माते जू कौ निबूआ , कहें संतरा‌ लोग ,
हमने खट्टो कह दयो , हो गई तुरतयीं रार ||

मुखिया जी का शौक है , दारू पीना रोज ,
ऊनै कै दइ टुन्न है , घली पिछारी मार |

भड़याई लरका करे , बाप बनो सरपंच , रामदुलारी चीन्ह के ,अब हो गयी बेकार ||

दारू मुरगा चींथ कै , कत ,सुभाष, बै बोल, मेरी सदा जुगाड़ से ,नैया आयी पार

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~

दोहा ग़ज़ल (दोहा गीतिका )
काफ़िया (समांत) स्वर – आरों
रदीफ़ ( पदांत)- के रंग

आज हुए भदरंग हैं , त्यौहारों के रंग |
हर पल बदले देखते, अब यारों के रंग ||

फीके – फीके स्वाद में , जीते हैं मिष्ठान |
अब कच्चे ही सब बने , उपकारों के रंग ||

मेंढ़क सिर पर कूँदते , चूहें कुतरें कान |
डाक्टर बने सियार है , उपचारों के रंग ||

लाज शर्म वैश्या रखे , सती चले बेढंग |
बजे कपट अब ढोल से , गद्दारों के रंग ||

अब असत्य का शोर है , रखे सत्य मुख बंद |
वाह- वाह अब पा रहे , तलवारों के रंग ||

योगी से तप दूर है ,चंदा दिखे क्लांत |
बदल रहे आकाश में , अब तारों के रंग |

मिलते नीम हकीम हैं, कुछ तो तिकड़म बाज |
अब “सुभाष” भी देखता , हैं नारों के रंग ||

सुभाष सिंघई , जतारा ( टीकमगढ़ ) म० प्र०

Language: Hindi
1 Like · 1 Comment · 190 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अपनों के बीच रहकर
अपनों के बीच रहकर
पूर्वार्थ
आसमान पर बादल छाए हैं
आसमान पर बादल छाए हैं
Neeraj Agarwal
!! रक्षाबंधन का अभिनंदन!!
!! रक्षाबंधन का अभिनंदन!!
Chunnu Lal Gupta
#लघुकथा / #बेरहमी
#लघुकथा / #बेरहमी
*Author प्रणय प्रभात*
आ भी जाओ
आ भी जाओ
Surinder blackpen
ऐ जिंदगी
ऐ जिंदगी
Anil "Aadarsh"
प्रिय भतीजी के लिए...
प्रिय भतीजी के लिए...
डॉ.सीमा अग्रवाल
"होरी"
Dr. Kishan tandon kranti
नवसंवत्सर 2080 कि ज्योतिषीय विवेचना
नवसंवत्सर 2080 कि ज्योतिषीय विवेचना
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
हुआ पिया का आगमन
हुआ पिया का आगमन
लक्ष्मी सिंह
23/24.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/24.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Lambi khamoshiyo ke bad ,
Lambi khamoshiyo ke bad ,
Sakshi Tripathi
ये जो फेसबुक पर अपनी तस्वीरें डालते हैं।
ये जो फेसबुक पर अपनी तस्वीरें डालते हैं।
Manoj Mahato
मां कालरात्रि
मां कालरात्रि
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
* यौवन पचास का, दिल पंद्रेह का *
* यौवन पचास का, दिल पंद्रेह का *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Destiny
Destiny
Shyam Sundar Subramanian
हमारा गुनाह सिर्फ यही है
हमारा गुनाह सिर्फ यही है
gurudeenverma198
गृहस्थ-योगियों की आत्मा में बसे हैं गुरु गोरखनाथ
गृहस्थ-योगियों की आत्मा में बसे हैं गुरु गोरखनाथ
कवि रमेशराज
बार बार बोला गया झूठ भी बाद में सच का परिधान पहन कर सच नजर आ
बार बार बोला गया झूठ भी बाद में सच का परिधान पहन कर सच नजर आ
Babli Jha
💐प्रेम कौतुक-394💐
💐प्रेम कौतुक-394💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
गुरु आसाराम बापू
गुरु आसाराम बापू
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
दिल में कुण्ठित होती नारी
दिल में कुण्ठित होती नारी
Pratibha Pandey
Happy new year 2024
Happy new year 2024
Ranjeet kumar patre
सिर्फ लिखती नही कविता,कलम को कागज़ पर चलाने के लिए //
सिर्फ लिखती नही कविता,कलम को कागज़ पर चलाने के लिए //
गुप्तरत्न
इस दरिया के पानी में जब मिला,
इस दरिया के पानी में जब मिला,
Sahil Ahmad
नवगीत
नवगीत
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
इंसान ऐसा ही होता है
इंसान ऐसा ही होता है
Mamta Singh Devaa
विश्वेश्वर महादेव
विश्वेश्वर महादेव
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
"सुप्रभात"
Yogendra Chaturwedi
पतंग
पतंग
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Loading...