Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 May 2024 · 2 min read

दोहावली

हर जीवों में श्रेष्ठ जो, मर्त्य लोक इंसान।
लोभ-मोह अरु क्रोध ने, बना दिया हैवान।।१।।

मन-मानव में आपसी, छिड़ी श्रेष्ठ की जंग।
इसी सोच से हो रहा, काल चक्र नित भंग।।२।।

जब भी करता कर्मठी , करता कर्म कठोर।
वहीं आलसी दूर से , करता केवल शोर।।३।।

उल्लू जैसे काठ का , साधारण इंसान।
चापलूस अनपढ़ यहाँ, देता उसको ज्ञान।।४।।

मन में दृढ़ विश्वास हो, तप हो पूर्ण कठोर।
मिट जायेगी कालिमा, निश्चित होगी भोर।।५।।

सम रूपी संसार बस, सम्यक विषम विधान।
सुख-दुख जीवन सारथी, सागर लहर समान।।६।।

तुलना बेशक कीजिये, पर कुंठा को त्याग।
तुलना के ही अंग हैं , मन के राग-विराग।।७।।

लाख जतन कर थक गया, मिला पूर्व परिणाम।
रचा – धरा जो ब्रह्म ने, कैसे हो निष्काम।।८।।

भिन्न-भिन्न हैं जातियाँ, भिन्न-भिन्न हैं जीव।
भिन्न-भिन्न परिवेश से, सृष्टि सबल मणि-ग्रीव।।९।।

जब सोने की बात हो, करें खरा उपयोग।
हो कोई मानव खरा , जलते सारे लोग।।१०।।

भिन्न-भिन्न हैं बोलियाँ, भिन्न-भिन्न हैं लोग।
भिन्न-भिन्न परिधान में, एकाकी मन योग।।११।।

भागीरथ अह्वान पर, धरा हुई जल मग्न।
गंगा को स्पर्श कर , पुरखे हुए प्रसन्न।।१२।।

भिन्न-भिन्न दोहावली, भिन्न-भिन्न है सार।
लिखने वाले भिन्न पर, सबके एक विचार।।१३।।

जीवन की राहें कई, कई रूप अरु रंग।
कई तरह के लोग हैं, कई तरह के ढंग।।१४।।

कलयुग बैठा शीश जब, गई तभी मतिमार।
भ्रात भ्रमित हो भ्रात पर, करने लगा प्रहार।।१५।।

खर्च सदा धन को करें, खर्च करें निज ज्ञान।
कार्य करें तो बल बढ़े , संचय कर सम्मान।।१६।।

धन-बल ज्ञान समान हैं, इनका यही उपाय।
संचय से यह शून्य हों , खर्च करे हो आय।।१७।।

गिनती की साँसें मिलीं, मिला जीव दृढ़-संध।
जीवन यह सम्पूर्ण हो , कर्मठ करे प्रबंध।।१८।।

शब्दों से होता नहीं, भावों का अनुवाद।
शब्द बँधे अनुबंध में, भाव रहे आजाद।।१९।।

देख झलक जल पात्र में, दिया नेत्र झष भेद।
वरण किया तब पार्थ ने, द्रुपदसुता जमशेद।।२०।।

द्वैतवाद से है ग्रसित, लगभग हर इंसान।
उथल-पुथल में जी रहा, मेंढक कूप समान।।२१।।

नेक भाव समता सुगम , सुगम सकल संसार।
अगम अगोचर है कठिन, सुगम खोलता द्वार।।२२।।

संयम साधन सह सुगम, सुगम सिद्धि संज्ञान।
सुगम सुदर्शन सत्य सा, संयम सबक समान।।२३।।

कर्म, समय अरु जिंदगी , पोषक सच्चे तीन।
जो समझे वह योग्य है , बाकी संज्ञाहीन।।२४।।

कर्म योग्य को खोजता , समय बताता मूल्य।
खपत सिखाये जिंदगी, जड़ता पोषित शूल्य।।२५।।

संभववादी भावना, कर स्थिति अनुकूल।
बढ़े अगर विपरीत पग, चुभ जाये यम शूल।।२६।।

गृह शोभा नारी बने , कुल शोभित संतान।
मन की शोभा कर्म से, तन शोभित परिधान।।२७।।

ध्यान रहे इस बात का, करना है कुछ काम।
समय गुजरता जा रहा, छोड़ो अब आराम।।२८।।

निश्छल सुख सौन्दर्य का, अलग-अलग उपनाम।
रूप – कुरूपा हरि रचें , जड़ – चेतन अभिराम।।२९।।

अंत काल सब छूटता , धन-दौलत, परिवार।
दान, दया, सद्भाव ही, अक्षय निधि सरकार।।३०।।

उत्तर दक्षिण में दिखे, प्रतिदिन एक प्रकाश।
कहें अरोरा सब उसे, करता जो तम नाश।।३१।।

बरखा अति अप्रिय लगे, अति सूखा निसहाय।
मध्यम मनु जीवन सरल, अतिशय नहीं उपाय।।३२।।

Language: Hindi
20 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
गृहस्थ-योगियों की आत्मा में बसे हैं गुरु गोरखनाथ
गृहस्थ-योगियों की आत्मा में बसे हैं गुरु गोरखनाथ
कवि रमेशराज
अस्तित्व
अस्तित्व
Shyam Sundar Subramanian
सम्मान
सम्मान
Sunil Maheshwari
हमेशा गिरगिट माहौल देखकर रंग बदलता है
हमेशा गिरगिट माहौल देखकर रंग बदलता है
शेखर सिंह
गरीबी और भूख:समाधान क्या है ?
गरीबी और भूख:समाधान क्या है ?
Dr fauzia Naseem shad
एक
एक
हिमांशु Kulshrestha
जिंदगी सभी के लिए एक खुली रंगीन किताब है
जिंदगी सभी के लिए एक खुली रंगीन किताब है
Rituraj shivem verma
गंगा ....
गंगा ....
sushil sarna
*पशु से भिन्न दिखने वाला .... !*
*पशु से भिन्न दिखने वाला .... !*
नेताम आर सी
बोलती आंखें🙏
बोलती आंखें🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
ढ़ांचा एक सा
ढ़ांचा एक सा
Pratibha Pandey
उदयमान सूरज साक्षी है ,
उदयमान सूरज साक्षी है ,
Vivek Mishra
कलम
कलम
Kumud Srivastava
सहयोग की बातें कहाँ, विचार तो मिलते नहीं ,मिलना दिवा स्वप्न
सहयोग की बातें कहाँ, विचार तो मिलते नहीं ,मिलना दिवा स्वप्न
DrLakshman Jha Parimal
मैं रात भर मैं बीमार थीऔर वो रातभर जागती रही
मैं रात भर मैं बीमार थीऔर वो रातभर जागती रही
Dr Manju Saini
जब कोई साथी साथ नहीं हो
जब कोई साथी साथ नहीं हो
gurudeenverma198
उम्मीद का दामन।
उम्मीद का दामन।
Taj Mohammad
बदन खुशबुओं से महकाना छोड़ दे
बदन खुशबुओं से महकाना छोड़ दे
कवि दीपक बवेजा
'ऐन-ए-हयात से बस एक ही बात मैंने सीखी है साकी,
'ऐन-ए-हयात से बस एक ही बात मैंने सीखी है साकी,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मिलती बड़े नसीब से , अपने हक की धूप ।
मिलती बड़े नसीब से , अपने हक की धूप ।
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
एक मुट्ठी राख
एक मुट्ठी राख
Shekhar Chandra Mitra
ख्याल
ख्याल
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
जिस बाग में बैठा वहां पे तितलियां मिली
जिस बाग में बैठा वहां पे तितलियां मिली
कृष्णकांत गुर्जर
शायर तो नहीं
शायर तो नहीं
Bodhisatva kastooriya
*भर दो गणपति देवता, हम में बुद्धि विवेक (कुंडलिया)*
*भर दो गणपति देवता, हम में बुद्धि विवेक (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
कैसे कहूँ ‘आनन्द‘ बनने में ज़माने लगते हैं
कैसे कहूँ ‘आनन्द‘ बनने में ज़माने लगते हैं
Anand Kumar
*
*"वो भी क्या दिवाली थी"*
Shashi kala vyas
संस्कारी बड़ी - बड़ी बातें करना अच्छी बात है, इनको जीवन में
संस्कारी बड़ी - बड़ी बातें करना अच्छी बात है, इनको जीवन में
Lokesh Sharma
3097.*पूर्णिका*
3097.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
.......अधूरी........
.......अधूरी........
Naushaba Suriya
Loading...