Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Oct 2023 · 4 min read

दादी माँ – कहानी

यादव जी एक प्रशासनिक पद पर कार्यरत थे | घर में माता जी साथ थीं , पत्नी संतोषी और दो बच्चे रीमा और राघव | एक बहन प्रियंका जिसकी शादी हो चुकी थी | पिता बचपन में ही दुनिया से विदाई ले चुके थे | पिताजी भी सरकारी नौकरी में थे सो ,पिताजी की पेंशन भी माँ को मिल रही थी | घर में किसी भी प्रकार के संसाधनों की कोई कमी नहीं थी | दोनों बच्चे रीमा और राघव पढ़ाई में बहुत अच्छे थे और साथ ही संस्कारी भी | माँ अपनी पेंशन में से कुछ राशि अपने पास रख लेती थी ताकि जब भी प्रियंका घर आये तो उसके सम्मान में कोई कोई कमी न हो साथ ही उन्हें अपने पोता – पोती से भी लगाव था और उनकी छोटी – छोटी जरूरतों को वे स्वयं ही पूरा कर देती थीं | माँ को अच्छा खाना बहुत पसंद था और साफ़ सुथरे कपड़े पहनना | छुट्टियों में धार्मिक स्थल घूमना उन्हे बहुत पसंद था |
यादव जी वैसे तो अपनी माँ से बहुत प्यार करते थे किन्तु उनकी पत्नी संतोषी को अपनी सास से ज्यादा लगाव नहीं था | महीने की पहली तारीख उसे हमेशा याद रहती थी जब उसकी सास को पेंशन मिलती थी | अपनी सास की सेवा करने में उसे कोई ख़ास रूचि नहीं थी | माँ का तीर्थ यात्रा पर पैसे खर्च करना उसे बिलकुल पसंद नहीं था | शुरू – शुरू में तो यादव जी अपनी पत्नी का विरोध किया करते थे किन्तु समय बीतते – बीतते उनका व्यवहार भी अपनी पत्नी जैसा हो गया | वे चाहकर भी अपनी पत्नी का विरोध नहीं कर पाते थे |
दोनों बच्चे अपने माता – पिता के व्यवहार से परिचित थे | दादी को न तो समय पर कोई खाना देता था न ही उनका ख़ास ध्यान रखा जाता था | जिस दिन बच्चों की स्कूल की छुट्टी होती वे दोनों अपनी दादी का पूरा – पूरा ख्याल रखते | माँ से छुप – छुपकर वे दादी को उनके पसंद की चीजें लाकर दिया करते थे | वे दादी को समय पर खाना देते और उनकी सभी जरूरतों का ख्याल रखते | यह सब रीमा और राघव की माँ को बिलकुल पसंद नहीं लगता था | वह शाम को यादव जी के आते ही बच्चों की सारी बातें बता दिया करती थी | बस फिर क्या , यादव जी का सारा गुस्सा बच्चों और माँ पर निकलता |
बच्चों को अपनी दादी के साथ होने वाले व्यवहार से कोफ़्त होने लगी थी | उन्होंने अपनी माँ और पिताजी को सबक सिखाने की सोची | उन्होंने दादी के साथ मिलकर एक योजना बनायी और उस पर अमल करने की तयारी कर ली | अगले दिन वे सब बहाना बनाकर घर से चले गए |

शाम को जब यादव जी ड्यूटी से वापस आये तो उन्होंने घर में माँ और बच्चों को नहीं देखा तो सोचने लगे कि आखिर , माँ और बच्चे कहाँ चले गए ?

सोच में पड़े यादव जी ने अपनी पत्नी से पूछा | पर कोई जवाब नहीं मिला |

सर पर हाथ रखे यादव जी सोच रहे थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि माँ और बच्चे बिना बताये घर से चले गए |

यादव जी की पत्नी को इस बात की चिंता सता रही थी कि यदि सासू माँ वापस नहीं आयीं तो उनकी पेंशन हाथ से निकल जायेगी |

यादव जी ने अपनी ओर से बहुत कोशिश की किन्तु उन्हें अपनी माँ की कोई जानकारी न मिल सकी | उन्होंने पुलिस थाने में जाने की सोची | बीच रास्ते में उन्हें उनके ही विभाग के मिश्रा जी मिल गए | उन्होंने यादव जी की परेशानी को भांप लिया और पूछा कि यादव जी किस परेशानी में हो भाई |

यादव जी ने सारी बातें मिश्रा जी को बता दीं |

मिश्रा जी ने यादव जी को बताया कि मैंने आपके बच्चों और आपकी माताजी को प्रिंस कॉलोनी के पास देखा है | मेरी उनसे नमस्ते भी हुई | पर मुझे भान नहीं था कि ऐसी कोई बात हुई है |

यादव जी अपने मित्र मिश्रा जी के साथ उसी जगह पर जा पहुंचे जहां उनकी माताजी और बच्चों को मिश्रा जी ने देखा था | यादव जी की साँसे कमजोर होती जा रहीं थीं | उन्होंने पूरी कोशिश की और अपनी माताजी तथा बच्चों को ढूंढ लिया | वे उनके पैरों में पड़ गए और उनसे अपने किये की माफ़ी मागने लगे | पर उनकी माँ और बच्चों ने साफ़ – साफ़ मना कर दिया कि वे घर नहीं जायेंगे | मिश्रा जी ने भी काफी कोशिश की किन्तु वे भी निराशा के साथ वापस हो लिए |

यादव जी अपना सा मुंह लेकर घर वापस आ गए | आते ही उनकी पत्नी ने सासू माँ और बच्चों के बारे में पूछा | किन्तु आशाजनक जवाब नहीं मिला | अब उनकी , सासू माँ और बच्चों को लेकर हालत भी खराब होने लगी उन्हें भी अपने किये पर अफ़सोस होने लगा | उन्होंने यादव जी से कहा कि वे खुद सासू माँ और बच्चों को मनाकर घर ले आएँगी |

यादव जी और उनकी पत्नी दोनों माँ और बच्चों के पास जा पहुंचे किन्तु वहां पुलिस को देख वे घबरा गए | पुलिस ने उनके आते ही यादव जी और उनकी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया | वे दोनों माँ और बच्चों के पैरों में पड़ गए | और माफ़ी मांगने लगे और वादा किया कि आज के बाद उन्हे शिकायत का मौका नहीं देंगे | पुलिस वालों ने बच्चों और उनकी दादी माँ से पूछा कि आप बताएं आगे क्या करना है | इन दोनों को छोड़ दें या ले जाए पुलिस थाने और डाल दें जेल में | .

माँ अपने बच्चों को जेल कैसे भेज सकती है | माँ ने अपने बेटे और बहु को माफ़ कर दिया किन्तु घर न जाने की जिद पर टिकी रहीं | बेटे और बहु की बहुत कोशिश के बाद वे घर जाने को राजी हुईं |

बच्चों और दादी माँ की नकली पुलिस वाली योजना रंग लायी | आज वे ख़ुशी – ख़ुशी अपने बेटे और बहु के साथ रह रही हैं |

4 Likes · 2 Comments · 499 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
View all
You may also like:
हृदय में धड़कन सा बस जाये मित्र वही है
हृदय में धड़कन सा बस जाये मित्र वही है
Er. Sanjay Shrivastava
नन्ही मिष्ठी
नन्ही मिष्ठी
Manu Vashistha
जाने क्या-क्या कह गई, उनकी झुकी निग़ाह।
जाने क्या-क्या कह गई, उनकी झुकी निग़ाह।
sushil sarna
हम जब लोगों को नहीं देखेंगे जब उनकी नहीं सुनेंगे उनकी लेखनी
हम जब लोगों को नहीं देखेंगे जब उनकी नहीं सुनेंगे उनकी लेखनी
DrLakshman Jha Parimal
'तड़प'
'तड़प'
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
कितनी भी हो खत्म हो
कितनी भी हो खत्म हो
Taj Mohammad
+जागृत देवी+
+जागृत देवी+
Ms.Ankit Halke jha
इश्क की खुमार
इश्क की खुमार
Pratibha Pandey
"कभी-कभी"
Dr. Kishan tandon kranti
नाकाम मुहब्बत
नाकाम मुहब्बत
Shekhar Chandra Mitra
प्रकृति
प्रकृति
Sûrëkhâ Rãthí
महल चिन नेह का निर्मल, सुघड़ बुनियाद रक्खूँगी।
महल चिन नेह का निर्मल, सुघड़ बुनियाद रक्खूँगी।
डॉ.सीमा अग्रवाल
सुनो पहाड़ की.....!!! (भाग - ४)
सुनो पहाड़ की.....!!! (भाग - ४)
Kanchan Khanna
चींटी रानी
चींटी रानी
Dr Archana Gupta
#मुक्तक
#मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
Ravi Prakash
फितरत को पहचान कर भी
फितरत को पहचान कर भी
Seema gupta,Alwar
A Departed Soul Can Never Come Again
A Departed Soul Can Never Come Again
Manisha Manjari
**बात बनते बनते बिगड़ गई**
**बात बनते बनते बिगड़ गई**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
वयम् संयम
वयम् संयम
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
*हमारा संविधान*
*हमारा संविधान*
Dushyant Kumar
भूख 🙏
भूख 🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
पग मेरे नित चलते जाते।
पग मेरे नित चलते जाते।
Anil Mishra Prahari
याद है पास बिठा के कुछ बाते बताई थी तुम्हे
याद है पास बिठा के कुछ बाते बताई थी तुम्हे
Kumar lalit
' नये कदम विश्वास के '
' नये कदम विश्वास के '
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
23/192. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/192. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मुक्तक -*
मुक्तक -*
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
*** चल अकेला.......!!! ***
*** चल अकेला.......!!! ***
VEDANTA PATEL
तकलीफ ना होगी मरने मे
तकलीफ ना होगी मरने मे
Anil chobisa
मान देने से मान मिले, अपमान से मिले अपमान।
मान देने से मान मिले, अपमान से मिले अपमान।
पूर्वार्थ
Loading...