Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Jan 2023 · 1 min read

बाइस्कोप मदारी

आज की पीढ़ी को क्या मालूम
क्या होती है राब।
बहुत सी चीजें लुप्त हो गयी
बन गयी एक दम ख्वाब।

सनई पटुआ जोंधरी बर्रे,
मोटरी हो गयी गायब।
कोदौ बगरी और कोलैया,
सांवा गुठली बायब।

धकुली रहट व पुढ़ पुरवाही,
दोगला और बैलगाड़ी।
गुदरी तपता मचिया पीढ़ा
घर से भये उजाड़ी।

बेढ़ई रिंकवच पना फुलौरी,
पूवा,केरमुआ साग।
पहुँची टीका हसुली सब्जा,
ऐरन नहीं सुहाग।

घूंघट और महावार गुम हुआ,
गुम हुई बंजनू पायल।
लिए टोकरी मालिन गुम हुई,
कोई न होता घायल।

डंहकी डोरिया,डफ़ला डफली,
और न रही डुग्गी।
खपरेला तरवहा परछती,
नहीँ रही अब झुग्गी।

सतघरवा सुरबग्घी लीलहर,
झाबर,आईस-पाइस।
लुकनछिपाई,ताई-ताई पुरिया,
गेम न रहा नाइस।

ड्योढ़ी,ढैया नहीं कोई लाता,
सेठ से बीज उधारी।
कथिक की नाच गुम हुआ कीर्तन,
बाइस्कोप मदारी।

उपला ढेर कन्डहुला होता,
भूसा रूम भुसैला।
लकड़ी के बर्तन कहलाते,
कठैली तथा कठैला।

हर जुवाठ व पैना नाधा,
बैल की जोड़ी गोई।
बारी बारी काम करे मिल,
हूंण कहावै सोई।

और बहुत सी चीजें गुम हुई,
कहाँ तक नाम जगाऊँ।
कविता लंबी हो रही सो मैं,
पूर्ण विराम लगाऊँ।

सतीश सृजन

Language: Hindi
2 Likes · 73 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Satish Srijan
View all
You may also like:
हम चाहते हैं
हम चाहते हैं
Basant Bhagawan Roy
मैं कितना अकेला था....!
मैं कितना अकेला था....!
भवेश
💐प्रेम कौतुक-423💐
💐प्रेम कौतुक-423💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
जो समाज की बनाई व्यस्था पे जितना खरा उतरता है वो उतना ही सम्
जो समाज की बनाई व्यस्था पे जितना खरा उतरता है वो उतना ही सम्
Utkarsh Dubey “Kokil”
रहता धन अक्षय कहाँ, सोना-चाँदी-नोट( कुंडलिया)
रहता धन अक्षय कहाँ, सोना-चाँदी-नोट( कुंडलिया)
Ravi Prakash
मन
मन
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
शुभम दुष्यंत राणा Shubham Dushyant Rana जिनका जीवन समर्पित है जनसेवा के लिए आखिर कौन है शुभम दुष्यंत राणा Shubham Dushyant Rana ?
शुभम दुष्यंत राणा Shubham Dushyant Rana जिनका जीवन समर्पित है जनसेवा के लिए आखिर कौन है शुभम दुष्यंत राणा Shubham Dushyant Rana ?
Bramhastra sahityapedia
“गर्व करू, घमंड नहि”
“गर्व करू, घमंड नहि”
DrLakshman Jha Parimal
वक़्त की मुट्ठी से
वक़्त की मुट्ठी से
Dr fauzia Naseem shad
हमारी चाहत तो चाँद पे जाने की थी!!
हमारी चाहत तो चाँद पे जाने की थी!!
SUNIL kumar
* चलते रहो *
* चलते रहो *
surenderpal vaidya
मजदूर की अन्तर्व्यथा
मजदूर की अन्तर्व्यथा
Shyam Sundar Subramanian
मैथिली
मैथिली
Acharya Rama Nand Mandal
मक्खन बाजी
मक्खन बाजी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*कुंडलिया छंद*
*कुंडलिया छंद*
आर.एस. 'प्रीतम'
परोपकार
परोपकार
Neeraj Agarwal
तेरा हम परदेशी, कैसे करें एतबार
तेरा हम परदेशी, कैसे करें एतबार
gurudeenverma198
రామయ్య మా రామయ్య
రామయ్య మా రామయ్య
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
मैं नारी हूं
मैं नारी हूं
Mukesh Kumar Sonkar
खिंचता है मन क्यों
खिंचता है मन क्यों
Shalini Mishra Tiwari
वो हमसे पराये हो गये
वो हमसे पराये हो गये
Dr. Man Mohan Krishna
हिन्दुत्व_एक सिंहावलोकन
हिन्दुत्व_एक सिंहावलोकन
मनोज कर्ण
बेटी और प्रकृति, ईश्वर की अद्भुत कलाकृति।
बेटी और प्रकृति, ईश्वर की अद्भुत कलाकृति।
लक्ष्मी सिंह
निर्मल निर्मला
निर्मल निर्मला
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Kya kahun ki kahne ko ab kuchh na raha,
Kya kahun ki kahne ko ab kuchh na raha,
Irfan khan
देखिए लोग धोखा गलत इंसान से खाते हैं
देखिए लोग धोखा गलत इंसान से खाते हैं
शेखर सिंह
वर्ल्डकप-2023 सुर्खियां
वर्ल्डकप-2023 सुर्खियां
दुष्यन्त 'बाबा'
कल तक जो थे हमारे, अब हो गए विचारे।
कल तक जो थे हमारे, अब हो गए विचारे।
सत्य कुमार प्रेमी
// अगर //
// अगर //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
"सत्ता से संगठम में जाना"
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...